WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर की बैठक, अब्सेंटी वोटर्स की सूची बनाने के दिए निर्देश   

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने विधानसभा चुनाव में निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी तथा आवश्यक सेवा में लगे अब्सेंटी वोटर्स को पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बैठक किया। बैठक में संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारी को अब्सेंटी वोटर्स की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। ज्ञातव्य हो कि विद्युत, पेयजल, बीएसएनएल, दूरदर्शन, रेडियो, विमानन सेवा, रोडवेज व रेलवे, डेयरी, फायर फाइटर, यातायात पुलिस, एम्बुलेंस सर्विसेज, चिकित्सा, डाक, कारा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, मीडिया व प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो से जुड़े प्रतिनिधियों को अब्सेंटी वोटर्स में शामिल किया गया है, जो पोस्टल बैलेट से वोट करेंगे। साथ ही चुनाव के दिन ड्यूटी पर रहनेवाले भी पोस्टल बैलेट से वोट देंगे। 

पोस्टल कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी एवं प्रभारी पदधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन सिन्हा द्वारा पोस्टल बैलेट संबंधित सभी बारीकियों की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के लिए चुनावी कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) एवं डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऐसे कर्मचारियों की सूची के आधार पर जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वे उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं, उन्हें रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12 डी जारी किया जाएगा और उन्हें ईडीसी-बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग की सुविधा फैसिलिटेशन सेंटर पर दी जाएगी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों को इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, मतपत्र के पूर्व एवं मतपत्र के साथ दिए जाने वाले फॉर्म 12डी आदि की जानकारी दी गयी। 

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों/प्रतिनिधियों से कहा कि वो ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार कर लें जो मतदान दिवस पर आवश्यक सेवा में लगे होंगे। बैठक में आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग/संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर