Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आजादनगर ओल्ड पुरूलिया रोड पर एक छात्रा को कार ने गुरुवार को ठोकर मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद किसी तरह से छात्रा को ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से कार और चालक की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है. यह भी पढ़े : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद ने अपना 69 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया ट्यूशन से लौट रही थी घर छात्रा पिंकी कुमारी का मकान मानगो के दाईगुट्टू में है. वह दिन के 12 बजे ट्यूशन पढ़ने के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा तुलसी भवन में परिषद के ६९ वाॅ स्थापना दिवस के अवसर पर ” पावस काव्य संध्या ” का आयोजन एवं स्व. भिखारी ठाकुर के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा , परिषद अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी की अध्यक्षता एवं संयुक्त सचिव डाॅ० वीणा पाण्डेय भारती के संचालन में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डाॅ. अंगद तिवारी उपस्थित रहे । मौके पर कोष सचिव डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया । परिषद अध्यक्ष डॉ प्रसेनजित तिवारी ने स्व भिखारी ठाकुर…
विश्वविद्यालय में केंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सिलसिला निरंतर जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्ति में सहायता प्रदान करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से निरंतर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह भी पढ़े : Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ने विश्व जनसंख्या दिवस समारोह मनाया, जानें क्या हुआ आयोजन इसमें विश्वविद्यालय के बीबीए विभाग के आयुष सिंह, एमबीए की श्वेता कुमारी, बीसीए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इनर-व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन उत्क्रमित विद्यालय में गुरुवार को चित्रांकन और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में कक्षा 11 व 12 के करीब पचास बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षिका सुश्री सेतेंग केरकेट्टा तथा शिक्षिका सुश्री शिप्रा मिश्रा बच्चों के बीच उपस्थित रही और कार्यक्रम की ब्यवस्थापना की। यह भी पढ़े : Jamshedpur : जुगसलाई में ट्रेन के आगे व्यक्ति ने कूदकर दी जान, नहीं हुई पहचान, देंखे – video चित्रांकन प्रतियोगिता में संस्था के आईएसओ निवेदिता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के निकट मुंबई हावड़ा डाउन लाइन में रांची इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जहां जुगसलाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे डाउन लाइन में इंटरसिटी ट्रेन टाटानगर स्टेशन जा रही थी, कि तभी अचानक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बैठे लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। यह भी पढ़े : Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच ने वरिष्ठ नागरिक भवन लक्ष्मीनगर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टेल्को क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के वरिष्ठ नागरिक भवन में गुरुवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तरफ से कृष्ण कुमार अग्रवाल मनीफीट के द्वारा ठंडे पानी की मशीन प्रदत्त किया गया। गुरुवार को इसका कनेक्शन कर मशीन की शुरुआत की गई। यह भी पढ़े : Jamshedpur : उप-मुखिया ने जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन,की शिकायत वहीं भवन के महामंत्री रमानु शर्मा ने बताया की यह प्रयोगशाला है। वरिष्ठों की बड़े और बूढ़े- बुजुर्गों की सभी अपनी-अपनी सेवा यहां देते हैं तथा उन्होंने बताया की भवन में 2 बजे से 5 बजे तक ओम शांति की यहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उत्तरी घोड़ाबांधा पंचायत के उपमुखिया आलम ताज ने जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गरीब एवं अभिवंचित वर्ग के बीपीएल कोटे के बच्चों का निजी स्कूलों में एडमिशन नहीं लिए जाने की शिकायत की है। जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार के निर्देशानुसार 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब तबके के बच्चों का एडमिशन लिया जाना है परंतु शहर के अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों द्वारा भेदभाव बरता जा रहा है। यह भी पढ़े : Jamshedpur :गुरु साहिब की तस्वीर वाला स्टिकर लगा बेचा गया गमछा, भड़के हरविंदर जमशेदपुरी ने सौंपा सीजीपीसी को…
किसी धर्म की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे इस बारे में व्यापारी वर्ग आगे से रखें ध्यान: जमशेदपुरी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिखों के गुरु साहिब की तस्वीर वाला स्टीकर लगाकर गमछा बेचने का एक मामला प्रकाश में आया है जिसका घोर विरोध करते हुए जमशेदपुर के सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने इसे गुरु साहिब की बेदबी और सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला वाकया बताते हुए सीजीपीसी को एक ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन के मार्फत सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची थाना में लोकसभा चुनाव 2019 के समय चंद्रबली उद्यान, काशीडीह के बाउंड्री वॉल पर फिर एक बार मोदी सरकार के पोस्टर पाए जाने पार्टी के तत्कालीन जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार ने आचार संहिता उलंघन का मामल दर्ज कराया था. मामले में कोर्ट में गवाही और बहस पूर्ण होने के पश्चात प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा कुमारी लाल के कोर्ट ने 30 मई को फाइनल जजमेंट की तिथि मुकरर की थी, लेकिन लोकसभा 2024 के चुनाव समाप्ति के पश्चात दिनेश कुमार अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी यात्रा पर चले गए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अनाज का कालाबाजारी करने वाले राशन दुकानदारों पर विभाग अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है. कहीं चार महीने का तो कहीं नौ महीने का चावल राशन कार्ड धारीयों को अब तक नहीं मिल पाया है. हाथी बिंदा पंचायत के अन्नपूर्णा महिला समिति द्वारा पिछले चार माह से अनाज उपलब्ध नहीं कराए जाने से नाराज कार्डधारीयों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में सैकड़ो कार्डधारीयों ने रैली निकाल कर प्रखंड कार्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन एवं बीडीओ से मिलकर अनाज उपलब्ध कराने की मांग की. यह भी पढ़े : Baridih Gurudwara :…
