Jamshedpur : जुगसलाई में ट्रेन के आगे व्यक्ति ने कूदकर दी जान, नहीं हुई पहचान, देंखे – video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के निकट मुंबई हावड़ा डाउन लाइन में रांची इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जहां जुगसलाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे डाउन लाइन में इंटरसिटी ट्रेन टाटानगर स्टेशन जा रही थी, कि तभी अचानक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बैठे लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच ने वरिष्ठ नागरिक भवन लक्ष्मीनगर में अमृत धारा मशीन उपलब्ध कराई गई, वरिष्ठों ने किया धन्यवाद, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रत्यक्षदर्शी समीर ने बताया कि वे सभी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खड़े थे। तभी अचानक उनके सामने खड़ा व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि घटना आत्महत्या से संबंधित है। इस संबंध जुगसलाई पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची जुगसलाई पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच के बात कह कर फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें