Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची की सड़कों में लगातार हो रहे अवैध पार्किंग के खिलाफ शुक्रवार को ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. यह अभियान साकची गोलचक्कर के आस-पास और संजय मार्केट तक चला. इस दौरान सड़क किनारे खड़े दो पहिया वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया. इस अभियान के दौरान लोगों के बीच भगदड़ का माहौल रहा. पुलिस को देख भी अपने-अपने वाहन खुद हटाते नजर आए. यह भी पढ़े : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के निर्वाचित कमेटी मेंबरों का कराया गया परिचय पुलिस ने 25 दो पहिया वाहनों को जब्त किया और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के निबंधित चुनाव नियमावली के मुताबिक कार्यकारिणी में दो रिक्त हुए पदों पर कमिटी मेम्बर पद के रिक्त स्थानों के लिए प्लांट 3 के सुनील सिंह और एच वी टी एल के बी के महतो चुने गए। यह भी पढ़े : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 12 छात्रों का अडानी ग्रुप में चयन उपाध्यक्ष पद के लिए एच वी टी एल के दीपक दास निर्वाचित हुए। चुनाव के बाद शुक्रवार को कमिटी मीटिंग में तीनों नवनिर्वाचित का परिचय हुआ। यह जानकारी नवीन सुलंकी, प्रेस प्रवक्ता टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी।
विश्वविद्यालय में अडानी ग्रुप ने चलाया प्लेसमेंट ड्राइव फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट इकाई की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस में गुजरात स्थित अडानी ग्रुप ने विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का चयन किया. प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने शिरकत की. ग्रुप की ओर से विभाग के 12 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया. इन विद्यार्थियों का कंपनी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के पद पर चयन किया गया है. यह भी पढ़े : Jamshedpur : अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा 17 जुलाई को, तैयारी में…
लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्रत्येक मंडल से 6 बूथ कमिटी और विधानसभा स्तर पर 10 बूथ अध्यक्ष एवं कमिटी के कार्यकर्ता होंगे सम्मानित : दिनेश कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में है. प्रदेश निर्देशित कार्यक्रम विजय संकल्प सभा को लेकर विधानसभा वार तैयारियां तेज़ है. कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार लगातार बैठकें ले रहे हैं. शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक संजीव सिंह की अध्यक्षता में बिरसानगर अंतर्गत शकुंतला उद्यान भवन में भाजपा की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से विजय संकल्प सभा के कोल्हान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इस्कॉन जमशेदपुर द्वारा प्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आगामी सात जुलाई 2024 को बिष्टुपुर राम मंदिर से निकाली जाएगी। इस्कॉन भक्तों के साथ साथ शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा हरि भक्तो की कीर्तन मंडली, हरे कृष्णा हरे राम के महामंत्र की धुन पर अपने प्रभु श्री जगन्नाथ, मां सुभद्रा एवं भैया बलभद्र जी के रथ को मौसी बाड़ी तक ले जाएंगे। यह भी पढ़े : Jamshedpur : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा गोलमुरी मंडल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प रथ यात्रा के लिए तीन रथ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से भाजपा की ओर से एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा गोलमुरी मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में एबीएम कॉलेज के समीप स्थित आदिवासी हो समाज भवन गोलमुरी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। यह भी पढ़े : Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर…
समस्त राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज महात्मा गांधी मार्ग (काली स्थान रोड) रांची स्थित माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचकर शीश नवाया। यह भी पढ़े : Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना मौके पर मुख्यमंत्री ने माँ बगलामुखी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मंडल में विकासात्मक कार्यों को देखते हुए 20 पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को 7 जुलाई रविवार को रेलवे ने रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके साथ ही 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस और 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस को डायवर्ट रूट से चलाया जाएगा. इस बाबत सभी स्टेशन मास्टरों को गार्डेनरीच से आर्डल प्राप्त हो चुका है. रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. यह भी पढ़े : Jamshedpur : परसुडीह नामोटोला के लोगों की मांग पूरी हुई, बजरंगबली मंदिर की छत ढलाई का काम शुरु ट्रेनों का रद्दीकरण: ·…
विधायक मंगल कालिंदी के प्रयास से हो रहा काम, समाजसेवी मानिक मल्लिक ने नारियल फोड़ा फतेह लाइव, रिपोर्टर. परसुडीह नामोटोला के लोगों की वर्षों पुरानी मांग बजरंगबली मंदिर का निर्माण हो, लेकिन किसी कारण वश उस मंदिर का निर्माण नहीं हो सका था. शुक्रवार को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी के सहयोग से बजरंगबली का मंदिर की ढलाई कार्य झामुमो नेता मानिक मलिक ने नारियल फोड़ कर शुरू किया. यह भी पढ़े : Jamshedpur : डॉ. अजय कुमार ने बाल विहार स्कूल के विशेष बच्चों को किया पुरस्कृत मानिक मलिक ने कहा इस क्षेत्र के इतनी घनी आबादी होने के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. संत मेरी स्कूल एलुमनाई एवं इंटरेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सोनारी बाल विहार कार्मेल स्कूल में (मूक बधीर) विशेष बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 130 विशेष बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार उपस्थित हुए। यह भी पढ़े : Jamshedpur : सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार और उपायुक्त ने डायरिया रोकथाम जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की अगर आप ने ठान लिया की आपको कुछ बनना है,…
