Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह के साथ जनसंपर्क अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जिला पार्षद सह कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. पारितोष सिंह और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह बोकारो लोकसभा प्रभारी संजीव रंजन लगातार कई दिनों से जनता के बीच प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में आम जन से सहयोग स्थापित करते हुए लगातार उनकी जीत को सुदृढ़ बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. साथ ही डॉ. पारितोष सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता धनबाद को अपराध मुक्त और मोदी सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची गुरुद्वारा में साध संगत ने शब्द-कीर्तन गायन द्वारा गुरु महाराज की स्तुति करते हुए नानकशाही कैलेंडर अनुसार जेठ माह का स्वागत किया. मंगलवार को जेठ माह की संग्रांद को समर्पित सजे दीवान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवांकर आशीर्वाद लिया. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा और सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था के सहयोग से जेठ की संग्राद कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया था. मंगलवार को सजाये गए दीवान में सिख स्त्री सत्संग सभा साकची की बीबीयों ने सुखमणि साहिब का पाठ किया. उपरांत सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व जन सेवा ट्रस्ट एवं  एएचएफ इंडिया केयर के तरफ से डॉ. मनीष कुमार झा के द्वारा एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान मंगलवार को सरजामदा के दुमकागुडा क्षेत्र में किया गया. लोगों को बताया गया कि यौन  सुरक्षा कितना महत्वपूर्ण है और कैसे लोग एचआईवी एड्स जैसे रोगों से बच सकते हैं एवं जनसंख्या को नियंत्रित कर कैसे देश के विकास के लिए भागीदार बन सकते हैं. इंडिया केयर के तरफ से लोगों को निःशुल्क कंडोम का वितरण किया गया. इसके साथ ही लोकतंत्र के महापर्व के लिए 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. कदमा उलियान राम पथ निवासी अशोक सिंह ने मंगलवार की संध्या अपने आवासीय स्थित कार्यालय में जानकारी देते हुए कहा कि कदमा भाटिया बस्ती गंगा पथ में उनकी 40 कट्ठा जमीन है. जिसका खाता नंबर 37 और प्लॉट नंबर 2364, 2376 और 2377 है. इस जमीन को उन्होंने 1962 में खरीदा था. जिसके बाद 1964 में इसका म्यूटेशन भी हुआ था. इसके बाद से 1986 तक जमीन का रसीद भी कटा है. मगर फिर यह जमीन टाटा लीज में चला गया. जिसके बाद उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ी और फिर 2007 में उक्त जमीन को टाटा लीज से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को टेल्को खरंगाझाड़ में विधायक मंगल कालिंदी और महा गठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती के द्वारा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पार्टी नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं के साथ किया गया. खरंगाझार चौक पर महागठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती और विधायक मंगल कालिंदी का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रचार-प्रसार करते हुए चुनावी कार्यालय में फीता काटकर सर्वप्रथम चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. उसके बाद बाइक रैली निकालकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर राधिका नगर, स्वभूमि, घोड़ाबांधा होते हुए पूरे क्षेत्र के जनता से आशीर्वाद लिया और लोगों से मिलकर महा गठबंधन प्रत्याशी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत उषा मार्टिन कंपनी के पीछे शौच करने गए दो व्यक्तियों को कंपनी के गार्ड द्वारा चलाई गई गोली लगने से मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय बस्ती वासियों ने जमकर हंगामा किया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को लेकर एमजीएम पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शी 12 वर्षीय एक बच्चे के सामने उसके पिता को गोली मार देने का मामला बताया जा रहा है. बच्चे का कहना है कि उनके बस्ती में शौचालय नहीं है. इसलिए सभी उषा मार्टिन कंपनी के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिरसानगर गुरुद्वारा हाल का विस्तार करने के लिए छत ढलाई का कार्य मंगलवार को शुरू किया गया. सर्वप्रथम गुरु महाराज के चरणों में अरदास की गई. उसके बाद अकाली दल के पांच प्यारों के साथ सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह आदि द्वारा नारियल फोड़ कर इसकी शुरुआत की गई. इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में बिरसानगर गुरुद्वारा कमेटी को हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस मौके पर सिख स्त्री सत्संग सभा गौरीशंकर रोड की प्रधान इंद्रजीत कौर के कीर्तनी जत्थे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 09- जमशेदपुर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक किल्लु शिव कुमार नायडु एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनन्य मित्तल ने को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट के कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोपनीयता बनाए रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए. को-ऑपरेटिव कॉलेज में 47-जुगसलाई, 48 जमशेदपुर पूर्वी व 49 जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी 25 मई को मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य किया जा रहा है. कमीशनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित अधिकारी- कर्मचारियों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के अंतर्गत मंगलवार को कदमा अनिल सूर पथ में अधिकतम खुदरा मूल्य यानी एमआरपी को लेकर विचार-विमर्श का कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद और माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. डॉ. कल्याणी कबीर के द्वारा संगठन मंत्र पढ़ा गया. पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख सरिता सिंह ने स्वागत वक्तव्य दिया और साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों से परिचय कराया व विषय की जानकारी दी. कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए डॉक्टर अनीता ने कहा कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. भाग-दौड़ की जिंदगी, परेशानी और छोटी-छोटी बातों को लेकर लोग सांसों की डोर तोड़ ले रहे हैं. इसमें हर उम्र और तबके के लोग शामिल हैं. बदलते परिवेश में मनुष्य की जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो आमतौर पर आते ही रहते हैं. कुछ लोग इनसे हार जाते हैं और आत्महत्या कर मौत को गले लगा लेते हैं. ये लोग घर में हुई मामूली बात को गंभीरता से ले लेते हैं और फांसी या फिर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने पर उतारु हो जाते हैं. बीते तीन दिनों में…

Read More