Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में चौथे चरण के लिए हुए चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा. इस दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6 मामले दर्ज हुए. वहीं मामूली झड़प के दो मामले भी दर्ज हुए हैं. पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 57 मामले दर्ज किये गये हैं. वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा के साथ मीडिया से मुखातिब थे. उन्होंने बताया कि चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के नारे, “इस बार 400 पार”, को आम शहरी मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सिख युवक करेंगें. इतना ही नहीं बल्कि “सिख विद मोदी” के संकल्प को साकार करेंगे. भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के जीत के अंतर को रिकार्ड स्वरूप देने के लिए बाइक रैली निकालेंगे. सिख युवक केशरिया पगड़ी और सफेद कमीज धारण करेंगे. साकची गुरुद्वारा मैदान से निकाले जाने वाली रैली को सिख समाज के प्रधान, चिकित्सक, अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के करीबी युवा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है. इसके लिए अब पार्टी की ओर से प्रचार-प्रसार का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. सोमवार को भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु हाईटेक प्रचार रथ रवाना किया. साकची जुबिली पार्क के समीप स्थित क्रिस्टल कावेरी अपार्टमेंट में बने प्रधान चुनावी कार्यालय से जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के प्रभारी मुरलीधर केडिया, संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची गुरुद्वारा में जेठ माह की संग्राद पर मंगलवार को महान कीर्तन दीवान सजाया जायेगा तथा गुरु का अटूट लंगर पंगत में बैठा कर वितरित किया जायेगा. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा और सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था के सहयोग से जेठ की संग्राद कीर्तन दरबार होगा. साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने दीवान संबंधी जानकारी साझा करते हुए बताया कि मंगलवार, 14 मई को सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक लड़ीवार सुखमणि साहिब का पाठ स्त्री सत्संग सभा द्वारा जबकि साढ़े दस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने का कार्य (ईवीएम कमिशनिंग) मंगलवार, 14 मई से शुरू होगी, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा सभी एआरओ, ईवीएम कोषांग के वरीय तथा प्रभारी पदाधिकारी के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक कर कमिशनिंग कार्य के तैयारियों की समीक्षा की गई. लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होना है. मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई थाना क्षेत्र में सोमवार को इनोवा कार दुर्घटना का शिकार हो गई. कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर जा चढ़ी. जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गई. घटना करीब साढ़े 11 बजे दिन की है. बताया जाता है कि कार की रफ्तार तेज थी. इस घटना में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. यह तो संयोग था कि इतनी जोरदार दुर्घटना के बाद भी कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए. मिली जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे. कार जुगसलाई से बिष्टुपुर की ओर जा रही थी.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के न्यू सीतारामडेरा क्षेत्र के सार्वजनिक मैदान पर भवन निर्माण के लिए गड्डे खोदे जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए मैदान नहीं तो वोट नहीं की बात कही है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वर्षों पूर्व महुलबेड़ा के स्थान पर इन्हें न्यू सीतारामडेरा में बसाया गया है जहां अधिकतर ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं और वर्तमान में सैकड़ों विभिन्न समुदाय के लोग वास करते हैं. इस पूरे क्षेत्र में एकमात्र यही मैदान है जहां बच्चें खेलते हैं साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यकर्म का आयोजन भी होता है, लेकिन पिछले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड तथा जिले के पदाधिकारी व कर्मी एवं आवश्यक सेवाओं के मतदाता समेत होम वोटिंग के मतदाता के लिए 14 मई से पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में सभी एआरओ, कोषांगों के वरीय तथा प्रभारी पदाधिकारी के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकरी ने पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र के रूप में चिन्हित को-ऑपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम, आईटीडीए कार्यालय, पर्यटक सूचना केन्द्र में मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह जिस तरीके से लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इस तरह तो उन्हें सीजीपीसी की प्रधानगी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में चले जाना चाहिए. यह बातें प्रेस बयान जारी कर झारखंड प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य एवं जमशेदपुर लोकसभा अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के सह प्रभारी रविंद्र सिंह रिंकू ने कही है. उन्होंने कहा कि पिछले 8 मई को रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कलस्टर एवं मतदान केन्द्रों में पोलिंग पार्टी तथा पुलिस बल के लिए आवासन समेत पेयजल, शौचालय, बिजली की उपलब्धता एवं चल रहे मरम्मत कार्य की समीक्षा जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा किया गया. उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अरूण द्विवेदी, कार्यापालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर सुनिल कुमार उपस्थित रहे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता से मतदान केन्द्र एवं कलस्टर में पेयजल एवं शौचालय के मरम्मतीकरण कार्य में अद्यतन प्रगति की जानकारी ली. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 90 फीसदी कार्य पूर्ण हैं,…
