Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइन लगी है. महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स में उत्साह दिख रहा है. सुबह 1 बजे तक 43.80% मतदान हुआ है. जिसमें सबसे ज्यादा खूंटी में 47.41 फीसदी वोटिंग हुई. जबकि लोहरदगा 43.46%, पलामू 41.85%, सिंहभूम 43.83% मतदान हुआ. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला खरसावां में अपने परिवार के साथ वोट डाला. इसे भी पढ़ें : युवाओं में तेजी से फैल रही है मनी डिस्मॉर्फिया, इसकी गिरफ्त से बचना मुश्किल भाकपा माओवादियों ने सड़क…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कारण इन दिनों युवाओं में एक नई बीमारी फैल रही है. युवा सोशल मीडिया के कारण कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. ये बात सुनने में भले ही अजीब लगे मगर ये बिलकुल सच है. इंस्टाग्राम हो या फेसबुक, कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवा आमतौर पर महंगी गाड़ियों, महंगे रेस्टोरेंट में खाना खाते या लग्जरी होटल में छुट्टियां मनाते दिख रहे है. सोशल मीडिया पर लगातार चल रहे दिखावटी पोस्ट को देखकर अन्य लोगों का भी मन करता है कि उनका जीवन भी सुख सुविधाओं से युक्त हो.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की ऐतिहासिक जीत होगी. यह कहना है ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह का. उन्होंने कहा कि आज राज्य में हर ओर बदलाव की लहर दिख रही है. वर्तमान झारखंड सरकार की नीति-सिद्धांतों पर उन्होंने जमकर निशाना साधते हुये कहा कि सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की ऐतिहासिक जीत तय है. इतना ही नहीं, जिस तरह से पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भाजपा के प्रति जोश-खरोश बना हुआ है उससे तय है कि आनेवाले विधान सभा चुनाव में भी भाजपा शत-प्रतिशत जीत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क के माध्यम से सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो को आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील कर रहे हैं. रविवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी, सीतारामडेरा समेत अन्य मंडल क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह-शाम सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान गोलमुरी मंडल क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर, टाटा लाइन, न्यू टाटा लाइन, रामदेव बागान, देबुन बागान एवं सीतारामडेरा मंडल के कल्याण नगर, मुंडारी बस्ती, कान्हू भट्टा, आदर्श नगर समेत अन्य क्षेत्रों में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर महंती के समर्थन में पोटका विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा नुन नुनी टांड़ में चुनावी सभा का आयोजन किया गया. वहीं रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हेलीकॉप्टर से पोटका नुन नुनी टांड़ पहुंचे व चुनावी सभा को संबोधित किया. चुनावी सभा में जमशेदपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी समीर महंती, साथ में स्थानीय विधायक संजीव सरदार, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन एवं इंडिया गठबंधन के कई वरीय नेता उपस्थित रहे. चुनावी सभा में पोटका विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर, डुमरिया एवं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. परसुडीह के गैंताडीह में तंगहाली और बदनसीबी की मार झेलता एक पत्रकार का परिवार फिर से मुसीबत में आ गया है. दिवंगत पत्रकार बिनोद दास के आश्रितों को गत दिनों AISMJWA पत्रकार संगठन ने पत्रकारों और समाजसेवियों के सहयोग से नकद और श्राद्ध भोज में सहयोग किया गया था. इस राशि से पीड़ित परिवार ने टूटी झोपड़ी को रहने लायक बना लिया था. श्राद्धकर्म के बाद से पड़ोसी बिनोद दास के परिवार को डरा धमकाकर घर खाली करवाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. घर खाली नहीं होने पर एक लाख रंगदारी स्वरूप मांगी गई थी जिसकी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव खरसावां विधानसभा के प्रभारी राकेश तिवारी ने रविवार को खूंटी लोकसभा के खरसावां, कुचाई, खूंटपानी, सरायकेला, गम्हरिया आदि प्रखंडों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा की खरसावां विधानसभा में लोगों से मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इस लोकसभा में बदलाव की लहर चल रही है और कालीचरण मुंडा की जीत 100 फीसदी सुनिश्चित है. उन्होंने कहा महंगाई बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों को ही ध्यान में रखकर लोग कल अपना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार को पूर्वी सिंहभूम भारतीय मजदूर संघ जिला का एकदिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन सामुदायिक भवन यूसीआईएल तुरामडीह में संपन्न हुआ. अधिवेशन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यादवेन्द्र शुक्ला एवं संचालन जिला मंत्री मुकेश कुमार के द्वारा किया गया. जिसमें मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ झारखंड, प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार, विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह एवं अखिल महामंत्री अखिल भारतीय खनिज धातु महासंघ चंद्रशेखर पंडित उपस्थिति रहे. सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित एवं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने रविवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में जिला पूर्वी सिंहभूम, मुसाबनी ब्लॉक के केलाबगान स्थित पश्चिम बादिया पंचायत भवन में सामाजिक, सक्रिय महिलाओं की गोष्ठी का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता ललिता उपाध्याय के संयोजन से किया गया. इस बैठक में ग्राहक जागरण, रोजगार सृजन विषय पर प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति का संबोधन हुआ. इन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का सामर्थ्य किसी एक दिन के आयोजन या बैठक से नहीं बढ़ेगा, बल्कि निश्चित उद्देश्यों को लेकर निरंतर कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी. अस्सी प्रतिशत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष खरीदारी घर की महिलाएं ही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एकता ब्वॉयज क्लब, सलगाझरी ने सलगाझरी चौक पर प्याऊ का उद्घाटन किया है. भीषण गर्मी के कारण आने जाने वाले लोगों को पीने के पानी की समस्या ना हो इसलिए यहां प्याऊ खोला गया है. यह सड़क लोगों के आवागमन से दिन रात व्यस्त रहता है. इस कार्यक्रम में क्लब से संतोष बेहरा, राज कुमार चौहान, भरत पात्रो, राजा करूवा, अरुण रजक, आशीष दास, आनन्द पात्रो, जय प्रकाश रजक, अजय करूवा, प्रशांत नमेम्बियर, राजू करूवा, लक्ष्मण महतो, सदानंद दास, चित्रो गोप, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सामु हांसदा, जितेंद्र पांडेय, संजीव गाल, शिवा हेम्ब्रोम, संजय करुआ, सिकंदर दास, तूफानी लाल,…
