Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना अंतर्गत बिष्टुपुर से बागबेड़ा कॉलोनी आने वाली पानी के मुख्य लाइन में बजरंग टेकरी के बस्ती वासियों द्वारा अवैध रूप से ड्रिल कर पानी का कनेक्शन ले लिया गया है. जिसकी सूचना मिलने पर बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राजकुमार गॉड एवं उपमुखिया संतोष ठाकुर द्वारा स्थल की जांच की गई. साथ ही वहाँ के लोगों को तत्काल कनेक्शन खुलवाने का आदेश दिया गया. उनको हिदायत दी गई कि अगर वे लोग कनेक्शन नहीं खुलवाते हैं तो उनके विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इसे भी पढ़ें : Patna Saheb : तख्त साहिब में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार को विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से डॉ. मनीष कुमार झा द्वारा गदरा के ग्रामीण क्षेत्र में पारिवारिक शिक्षा और यौन सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोगों को एचआईवी/एड्स एवं एसटीआई, एसटीडी रोगों से सुरक्षा के बारे में अवगत कराया गया. अनवांटेड प्रेगनेंसी की वजह से देश की जनसंख्या में वृद्धि तथा इसके दुष्परिणमों के विषय पर भी लोगों को जागरुक किया गया. साथ ही निःशुल्क कंडोम का वितरण किया गया. इसके अलावा लोगों से गुजारिश की गई कि बच्चे दो ही अच्छे. लोगों को जनसंख्या नियंत्रण में सहयोग करने के लिए जागरूक किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर की मासिक बैठक एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित हुई. बैठक में मुख्यताः मतदान जागरूकता अभियान के तहत सभी पूर्व सैनिकों को अपने से जुड़े हर सदस्य को मतदान हेतु जागरूक करने का आवाह्न किया गया. आयोजित बैठक में इस लोकतंत्र के त्योहार में समर्पित हो अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने की अपील की गई. बैठक का आरम्भ भारत माता के स्मरण और शहीदों एवं शहीद परिवार को नमन के साथ हुआ. संगठन गीत जिला अध्यक्ष विनय यादव ने प्रस्तुत किया. इसके बाद संगठन से जुड़े नए सदस्यों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोहरदगा, खूंटी, सिंहभूम और पलामू संसदीय क्षेत्र में सोमवार को वोटिंग होनी है. शनिवार को नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलाकॉप्टर के माध्यम से मतदानकर्मियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया. लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों को रविवार को रवाना किया जाएगा. लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों के लिए शनिवार को मतदान कर्मी हेलीकाप्टर से गए. लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में बीएसएफ के हेलीकाप्टर से मतदान कर्मियों को उनके मतदान केंद्र में भेजा गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पांच वर्षीय स्नेहा की जिंदगी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो की 5 वर्षीय स्नेहा जिसके पिता राहुल इटली बेचकर दिनचर्या चलाते हैं. आठ महीना पूर्व स्नेहा के आंख में गंभीर चोट लग गई थी. पूरे आठ महीने तक राज्य के सभी अस्पतालों में पिता ने स्नेहा के आंख का इलाज करवाया. डाक्टरों के अनुसार बच्ची के आंख में गंभीर चोट लगी है और उसका एक आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. बच्ची का एक आंख निकालना पड़ेगा और जल्द अगर एक आंख नहीं निकाला गया तो दिमाग का नश सुख जाएगा और लड़की पूरी तरह दृष्टिहीन (अंधी) हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत बाटा चौक निवासी पटाखा कारोबारी लोचन मंगोतिया (36) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लोचन का शव आवासीय कार्यालय में ही पंखे से लटका पाया गया. रविवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इधर, सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लोचन मंगोटिया पटाखा कारोबारी थे. चौक बाजार पर ही उनका पटाखा का कारोबार था. मिली जानकारी के अनुसार लोचन मंगोतिया सुबह 7 बजे उठे और निवास स्थान पर ही बने कार्यालय…
मिलावट करने वालों को न तो कानून का भय है और न आम आदमी की जान की परवाह है. दुखद एवं विडम्बनापूर्ण तो ये स्थितियां हैं जिनमें खाद्य वस्तुओं में मिलावट धड़ल्ले से हो रही है और सरकारी एजेन्सियां इसके लाइसेंस भी आंख मूंदकर बांट रही है. जिन सरकारी विभागों पर खाद्य पदार्थों की क्वॉलिटी बनाए रखने की जिम्मेदारी है वे किस तरह से लापरवाही बरत रही है, इसका परिणाम आये दिन होने वाले फूड प्वाइजनिंग की घटनाओं से देखने को मिल रहे हैं. मिलावट के बहुरुपिया रावणों ने खाद्य बाजार जकड़ रखा है. फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय मसालों की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के भाजपा बर्मामाइंस मंडल द्वारा रविवार को इंदर सिंह बस्ती एवं सिदो कान्हू बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जनसंपर्क अभियान सांसद एवं प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में चलाया गया. इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को वोट देकर मोदी को जिताएं एवं तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं. अभियान में लोगों के बीच प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मंडल महामंत्री सूरज सिंह, शशि सिंह, वर्मा कंसारी, उमेश लाल, अशोक पांडे, धर्मनाथ नंदलाल, उज्ज्वल राय, घनश्याम पांडे वर्मा, कंसारी, सागर राय, लक्ष्मी यादव, कैलाशपति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकसभा चुनाव की रणनीति के अनुरूप भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को मजबूत करते हुए जमशेदपुर लोकसभा अधीन पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. शनिवार को गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में न्यू केबुल टाउन, डीएस फ्लैट, सी टाइप एवं वर्कर्स फ्लैट में पदयात्रा कर कार्यकर्ताओं ने लोगों के घर-घर जाकर बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो द्वारा किये गए विकास कार्यों एवं प्रयासों को जनता के समक्ष रखकर उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मिट्टी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोपाल मैदान में दीपोत्सव के माध्यम से मतदाता जारूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान मिट्टी के दीयों से “वोट तो देंगे ही”, 25 मई 2024 की आकृति बनाई गई. साथ ही स्काई लालटेन आकाश में उड़ाकर जिले के मतदाताओं से 25 मई को मतदान करने की अपील की गई. इस दौरान स्वीप कोषांग के पदाधिकारी, कर्मियों ने उपस्थित मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई एवं मताधिकार का प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा ने सोनारी, कदमा, साकची व बिष्टुपुर मंडल में चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ
