Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. कला चिकित्सा का उपयोग करके मानसिक स्वास्थ्य के सार को बढ़ावा देने के लिए मिशन-मेरी लाइफ के तत्वावधान में आरएएफ 106 बटालियन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर 6 दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया था. 6 मई से 11 मई तक 106 आरएएफ मुख्यालय सुंदरनगर, जमशेदपुर में आयोजित यह पहल 106 बटालियन के कर्मियों के मनोवैज्ञानिक कल्याण को प्राथमिकता देने में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है. कार्यशाला के दौरान, रैपिड एक्शन फोर्स के कर्मियों ने रचनात्मक अभिव्यक्ति की उपचार शक्ति की जांच करने के उद्देश्य से कई गहन गतिविधियों में भाग लिया. कार्यक्रम, जिसका निर्देशन जमशेदपुर…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उस याचिका का निपटारा कर दिया, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर फैसला देने के लिए उच्च न्यायालय को निर्देश देने की मांग की गई थी. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि याचिका निरर्थक हो गई है क्योंकि झारखंड उच्च न्यायालय ने 3 मई को अपना फैसला सुनाया है और सोरेन पहले ही इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे चुके हैं. फतेह लाइव, रिपोर्टर. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. तीसरे चरण के चुनाव के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है और जिसका फैसला 4 जून को होगा. तीसरे फेज की वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली है. पहले दो फेज में मतदान की धीमी रफ्तार ने तीसरा चरण आते-आते उसके प्रतिशत का आंकड़ा बीते चुनाव के बरक्स में खड़ा नजर आया. पिछले बार के चुनाव में 67 प्रतिशत वोट पड़े थे और इस बार कमोबेश उसी के ईर्द-गिर्द वोटिंग का आंकड़ा आकर टिक गया है. 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया रोड नंबर 19 क्वार्टर नंबर एल4 73 निवासी राकेश कुमार तिवारी के क्वार्टर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोर क्वार्टर की पिछली दीवार फांदकर क्वार्टर में घुसे और अलमीरा को तोड़कर नकद समेत गहने ले उड़े. चोरों ने घर के अंदर बने छोटे मंदिर के गुल्लक को भी नही छोड़ा. घटना के वक्त राकेश अपने परिवार के साथ निजी काम से बाहर गए थे. जब वे वापस घर लौटे तो पाया कि घर में चोरी हो गई है और सारा सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने 100 डायल पर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील समर कैंप 2024 का उद्घाटन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने किया. 11 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले समर कैंप में 22 खेल विधाओं में छात्र, युवा और उनके माता-पिता भाग लेंगे. प्रतिभागी अपने माता-पिता के साथ पूरे जोश में हैं और कैंप में भाग लेने और नए कौशल सीखने के लिए उत्साहित हैं. यह उन्हें सामाजिक रूप से सक्रिय होने, अपनी गर्मियों की छुट्टियों को सार्थक तरीके से आनंद लेने और एक साथ मौज-मस्ती करने का मौका भी देगा. यह कैंप शहर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भोजपुरी ब्राह्मण संघ परसुडीह शुक्ला आवास पर भगवान परशुराम जयंती मनाया गया. भोजपुरी ब्राह्मण संघ द्वारा भगवान परशुराम की पूजा पाठ करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया. संघ के सचिव मंगल देव शुक्ला ने सभी ब्राह्मण समाज से आग्रह करते हुए कहा कि आज पूरा समाज भगवान परशुराम की जयंती पर एक है. हम लोग प्रतिज्ञा करते हैं कि भगवान परशुराम की जयंती पर उनके मार्गदर्शन पर चलने का प्रयास करेंगे और पूरे ब्राह्मण समाज को एक साथ जोड़ने का भी प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. चुनावी दंगल को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपना-अपना चुनावी रणभूमि तैयार कर रही है. ताकि वह स्थाई जगह से चुनावी रणनीति तैयार की जा सके. इसी क्रम में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन साकची के बसंत टॉकीज के समीप शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो द्वारा किया गया. कार्यक्रम में बीजेपी के साकची कार्यालय के सभी सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में नंद जी प्रसाद, गुंजन यादव तथा कई वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शुक्रवार से पुलिस ने संभाली को-ऑपरेटिव कॉलेज की सुरक्षा कमान

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पुलिस ऑब्जर्वर और जनरल आब्जर्वर के साथ पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल सहित विभिन्न पदाधिकारी ने शुक्रवार को जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया. शुक्रवार से पुलिस ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है. यहां पर तीन विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम पहुंच चुके हैं. यहीं से ईवीएम डिस्पैच होंगे और जमा भी होंगे और 4 जून को गिनती इसी स्थान पर होगी. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि जो कुछ थोड़ी बहुत कमी रह गई है, उसका दिशा निर्देश हमें मिला है. उसे हम सब जल्द ही ठीक कर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. मतदान के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका की जानकारी देने के लिए XLRI सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में विशेष रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी शामिल हुए. एडीएम(एसओआर) सह राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक महेन्द्र कुमार एवं जिले के मास्टर ट्रेनर द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया. माइक्रो ऑब्जर्वर को बताया गया कि मतदान तिथि के एक दिन पूर्व माइक्रो ऑबजर्वर को डिस्पैच सेन्टर पहुँचना है, जहाँ से उन्हें मतदान टीम के साथ मतदान केन्द्र जाना होगा तथा मतदान की समाप्ति के बाद उन्हें…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. रक्तदान एक महान कार्य है, इसे करने से किसी जरूरतमंद को जीवनदान भी मिलता है और रक्तदाता भी स्वस्थ रहते हैं. उक्त विचार हरदिल अजीज समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में स्व. लखि सरावगी एवं स्व. शशि सरावगी के स्मृति में रेड क्रॉस के पेट्रन रवि सरावगी के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया. उनके साथ समाजसेवी पूरबी घोष, रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन डीके घोष, शिवम सरावगी, एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने भी उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि श्री काले…

Read More