Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भारतीय जन महासभा का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के नेतृत्व में उनके नई दिल्ली स्थित आवास में शनिवार को जाकर मिला। पोद्दार ने केंद्रीय मंत्री जी का अभिनंदन पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। बाद में उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जिस अनुपात में रोजगार सृजन बढ़ रहा, उससे कई गुना ज्यादा संख्या में जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ रही है। अतः जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने हेतु निम्न कदम उठाये जाये। ज्ञापन में मांगों पर विचार कर समुचित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. युवाओं की ऊर्जावान समाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी ने दुर्गा पूजा को देखते हुए खुशियां बांटने के उद्देश्य से शहर से 41 किलोमीटर दूर बोड़ाम प्रखंड के लायलाम क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के बीच नए कपड़े का वितरण और खाने की सामग्री का वितरण किया। टीम ने छोटे छोटे बच्चो को कपड़े और बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी दी। नए कपड़े दिये जिसे पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। साथ ही शहर में घूम घूम कर सफाईकर्मियों को भी संस्था के सदस्यों ने साड़ी और स्नैक्स का वितरण कर उन्हें त्योहार की बधाई दी। संस्था के संस्थापक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो ओल्ड सुभाष कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पास ही मौजूद चापाकल से पानी लेकर पंडाल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। वहीं इसकी सूचना पुलिस और झारखंड अग्निशमन विभाग को भी दी गई। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग से एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू करने में जुट गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में पूजा पंडाल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। स्थानीय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं, ताकि सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा सके। रविवार को, एसएसपी किशोर कौशल ने सीसीआर परिसर में पीसीआर और टाइगर मोबाइल के जवानों के साथ संवाद किया। उन्होंने जवानों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिसमें बताया गया कि शहर में 20 पीसीआर वाहन और 60 बाइक पेट्रोलिंग टीम उपलब्ध हैं। एसएसपी ने सभी को निर्देशित किया कि पीसीआर को…
स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना गालूडीह में मौजूद रहे सांसद व अधिकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रदेश के जल संसाधन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा रविवार को स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के अधीन गालूडीह ब्रांच के अपस्ट्रीम में स्वर्ण रेखा नदी एवं गारा नाला पर एफल्क्स बंद के निर्माण कार्य का शिलान्यास एस किया गया. इस निर्माण कार्य की लागत 77.35 करोड़ होगी, जिसके संवेदक शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन होंगे। वहीं दूसरी ओर इस एफ्लक्स बंद निर्माण हो जाने के बाद प्रदेश के 8593.62 हेक्टर और गालूडीह दाई मुख्य नहर द्वारा 5076 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही इसके निर्माण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार को मोंगिया नेशनल वालीबाल अकादमी में पिछले दिनों अकादमी को मिली उत्कृष्ट जीत पर एक खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुटे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएनवीए के अध्यक्ष डाक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया उपस्थित हुए। यहां बताते चलें कि पिछले दिनों अकादमी की टीम ने हजारीबाग में हुई CBSC क्लस्टर वालीबाल चैंपियनशिप टूर्नामेंट में प्रथम स्थान अर्जित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था, जो कि अकादमी की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीकांत यशवंत…
चौथे दिन मां कुष्मांडा की विधिवत हुई पूजा – विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मानगो के एन एच-33 स्थित आशियाना अन्नतारा तारा सोसाइटी में प्रथम दिन से ही कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा विधि विधान से आयोजित की जा रही है। सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया 11 महिलाएं व्रत रखकर केवल एक समय फरार कर प्रतिदिन पूजा आराधना किया करती है… दोनों समय सामूहिक रूप से आरती का आयोजन होता है… सोसाइटी में स्थित 394 फ्लैट के लोग सामूहिक रूप से संकल्प लेकर कलश की स्थापना कर देवी की पूजा अर्चना करते हैं। विकास…
कचरे का लगा रहता था अम्बार, विधायक ने बदली सूरत,करवाया पार्क का निर्माण फटेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के मकदमपुर में विधायक निधि से निर्माण करवाये गये वीर शहीद खुदीराम बोस पार्क का आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उद्घाटन किया। पार्क में वीर शहीद खुदीराम बोस जी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। पार्क उद्घाटन करने पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। पार्क उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस स्थान पर पहले कचरे का अंबार लगे रहता था, लेकिन पूर्व के किसी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का इलाज टीएमएच में चल रहा है। वह शनिवार को शुगर की समस्या को लेकर टीएमएच में भर्ती हुए थे। अपने नेता की तबियत खराब होने की जानकारी पाकर उनसे मिलने कई कार्यकर्त्ता अस्पताल पहुंचे। सिख भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, सतबीर सिंह सूमो ने भी अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की. बंटी ने बताया कि सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार के उस बयान पर विरोध जताया जिसमें उन्होंने भाजपा के पंच-प्रण को जुमला बताया। रविवार देर शाम को भाजपा नेता दिनेश कुमार की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि, भाजपा द्वारा घोषित “गोगो योजना” की महिलाओं के मध्य सर्व-स्वीकार्यता से झारखंड की कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की सरकार घबरा गई है। भाजपा की शिविरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ने से डॉ. अजय कुमार सरीखे नेताओं परेशान हैं, दरअसल ये भय और परेशानी उन्हें अपनी वोट बैंक खिसकने के कारण है। झारखंड…
