WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झामुमो और कांग्रेस की वादाखिलाफ़ी के खिलाफ़ भाजपा का संकल्प है पंच-प्रण : दिनेश कुमार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार के उस बयान पर विरोध जताया जिसमें उन्होंने भाजपा के पंच-प्रण को जुमला बताया। रविवार देर शाम को भाजपा नेता दिनेश कुमार की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि, भाजपा द्वारा घोषित “गोगो योजना” की महिलाओं के मध्य सर्व-स्वीकार्यता से झारखंड की कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की सरकार घबरा गई है। भाजपा की शिविरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ने से डॉ. अजय कुमार सरीखे नेताओं परेशान हैं, दरअसल ये भय और परेशानी उन्हें अपनी वोट बैंक खिसकने के कारण है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने युवाओं को ठगा है। हर साल 5 लाख रोज़गार देने के मामले में सरकार ने युवाओं को ठगा है। साढ़े चार साल से अधिक समय तक युवाओं, महिलाओं और आम जनता से अपने चुनावी वायदों पर मुँह फेरने वाली ठगबंधन सरकार ने चुनाव के दो महीने पहले “मंईयां योजना” के मार्फ़त महिलाओं को प्रलोभन देने का प्रयास किया। सूबे की महिलाओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूर्ण विश्वास है और वे आशांवित हैं कि सत्ता में आते ही भाजपा “गोगो दीदी योजना” लागू कर महिलाओं और बहनों को उनका मासिक अधिकार 2100 रुपये प्रति माह दिलायेगी। जमशेदपुर की जनता डॉ अजय कुमार के झूठ और भ्रामक दुष्प्रचार के झांसे में दुबारा कभी नहीं आने वाली है। वर्ष 2014 में ही जमशेदपुर की जनता ने डॉ अजय कुमार को रिकॉर्ड मतों से हराकर उनके प्रति अपनी मंशा को स्पष्ट कर दिया था। दिनेश कुमार ने कहा कि निश्चित ही भाजपा गठबंधन की सरकार सूबे झारखंड की सत्ता में पूर्ण बहुमत से लौटेगी और पंच प्रण के अलावे सभी संकल्पों को निश्चित समय अवधी में पूर्ण किया जायेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर