Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जुगसलाई डिस्पेंसरी रोड स्थित श्री राम बजरंग अखाड़ा ने धूमधाम के साथ रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया था. इस अखाड़ा कमेटी के बच्चों ने झंडा जुलूस में भव्य प्रदर्शन किया था. सोमवार को झंडा जुलूस में भव्य प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद महतो और जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह उपस्थित थे. अतिथियों ने भव्य प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डैम में नहाने के दौरान डूबने से कदमा के युवक की…
फतेह लाइव रिपोर्टर जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान कदमा निवासी राहुल मंडल (21) की डूबने से मौत हो गई. घटना रविवार देर शाम की है. मृतक राहुल मंडल मूल रूप से बागबेड़ा का रहने वाला था पर फिलहाल वह कदमा के भाटिया बस्ती में किराए के मकान में रहकर पेंटिंग का काम कर रहा था. सोमवार सुबह राहुल का शव डैम में तैरता पाया गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राहुल के साथी शिवम दीप ने बताया कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल एलुमनी एवं पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में गांधी आश्रम देवनगर बाराद्वारी में रविवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. डॉक्टर विनय राय एवं उनकी टीम द्वारा आंखों की जांच कर निःशुल्क दवा दी गई. इस शिविर में कुल 20 लोगों ने आंख की जांच करवाई जिसमें 6 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया. उनको आज मेडिकल कार्ड बनाकर दिया गया है और सोमवार को उनका निःशुल्क ऑपरेशन पूर्णिमा नेत्रालय ब्रह्मानंद तमोलिया में होगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : करण गोराई बने गोराई तेली कुल्लू समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष आश्रम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोराई तेली कुल्लू समाज कल्याण समिति का द्वितीय चुनाव सफलतापूर्वक रविवार को संपन्न हुआ. जिसमें करण गोराई को अध्यक्ष पद का विजेता घोषित किया गया. 2019 में इस समिति का गठन हुआ जिसके बाद यह दूसरा वर्ष है. जिसकी चुनावी प्रक्रिया 21 अप्रैल को नामांकन के साथ आरंभ किया गया 23 को स्क्रुटनी हुई और 28 को मतदान किया गया जिसमें करण गोराई ने अपने प्रतिद्वंदी राजू गोराई मानगो को 39 वोट से पछाड़ कर अध्यक्ष बने. करण गोराइ को कुल 64 वोट मिले. वहीं गणेश गोराई सचिव पद और राजू गोराई कोषाध्याय पद पर काबिज हुए.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पश्चिम सिंहभूम लोकसभा सीट से जेएमएम की प्रत्याशी जोबा मांझी ने रविवार को सरायकेला जिला के आदित्यपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभा की तथा लोगों से समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने सिर्फ लोगों को छलने का काम किया है. रेलवे में बुजुर्ग लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को समाप्त कर दिया. जिसके कारण आज पेंशनधारी व रिटायर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है. लेकिन मोदी सरकार केवल अपनी झूठी उपलब्धियां गिनवाने में व्यस्त है. करोड़ों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. संत बाबा जगत सिंह की बरसी पंथिक मर्यादा एवं परंपरा के अनुसार बर्मामाइंस गुरुद्वारा में मनाई गई. बैसाखी के मौके पर रखे गए खुले पाठ का भोग रविवार को डाला गया. स्त्री सत्संग सभा ने सुखमणि साहब का पाठ किया. हजूरी ग्रंथी ज्ञानी इकबाल सिंह ने कीर्तन गायन किया. भाई गगनदीप सिंह और भाई मनदीप सिंह आदि निहंग कविसरी जत्थे ने वीर रस में काव्य पाठ किया. हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने विचार रखें तथा स्टेज सचिव सरदार रविंद्र सिंह ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 30 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. उनके नामांकन रैली को सफ़ल और भव्य बनाने के लिए युवा भाजपा नेता चिंटू सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और भगवा ब्रिगेड से जुड़े युवाओं संग पॉकेट बैठकें शुरू कर दी है. बारीडीह पोस्ट ऑफ़िस पार्क में छत्रपति शिवाजी सेना से जुड़ी महिलाओं, युवकों के अलावे टेल्को के खड़ंगाझार स्थित शिव हनुमान मन्दिर में हिंदुवादी संगठनों से जुड़े नवयुवकों के साथ बैठक की. बैठक को चिंटू सिंह, पप्पू मिश्रा, अंकित आनंद, मनीष प्रसाद, रितेश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया लॉयर्स काउंसिल झारखंड के प्रदेश सचिव सह अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने लोकसभा चुनाव में देशवासियों से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है और कहा कि वोट देना और सही प्रत्याशी चुनकर सरकार बनवाना हमारा सामाजिक अधिकार है जो हमें 5 साल में सिर्फ एक बार मिलता है. हर 5 वर्ष बाद समय हमें यह अवसर देता है कि हम अपने द्वारा की गई कम से कम उन गलतियों को तो सुधारें जिन के कारण हमारी खुद की स्थिति बद से बदतर होती चली जाती है. हमें अपने अच्छे भविष्य के लिये एवं लोकतंत्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अमल संघ, सिदगोड़ा द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर को जमशेदपुर ब्लड सेंटर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, सुधा डेयरी तथा साधन टेन्ट हाउस के सहयोग से आयोजित किया गया. बीते कई दिनों से जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बावजूद अमल संघ के शिविर में कुल 82 रक्तवीरों ने अपना बहुमूल्य रक्त दान कर एक मिशाल कायम किया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के खिलाफ जीतेन्द्र सिंह ने अपनाया बागी तेवर, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव महिला रक्तदाता को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर संसदीय सीट से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के खिलाफ अब अंदरूनी कलह शुरू हो चूका है और जिले के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह ने इसके खिलाफ बागी तेवर अपनाया है. उन्होंने इस फैसले से नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. एक वार्ता के दौरान उन्होंने इसकी जानकारी मीडिया कों दी. उन्होंने कहा कि विगत 35 वर्षो से वो कांग्रेस पार्टी की सेवा की है लेकिन जमशेदपुर सीट से इंडी गठबंधन द्वारा समीर मोहंती को टिकट दिया…
