Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेल लाइव, रिपोर्टर सोमवार को डीबीएमएस कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भाषण, नाटक और नारों के माध्यम से पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ प्रस्तुत की. धरती माँ को बचाने और सम्मान करने के लिए प्रेरित किया. लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. पर्यावरण को सुधारने के दृष्टिकोण से सभी छात्र-छात्राओं द्वारा शपथ ली गई. कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व को बतलाते हुए कहा कि प्रकृति के पांच तत्व यथा धरती, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश हमेशा हम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदित्यपुर के बेल्डीह बस्ती की 60 वर्षीय वृद्ध महिला पिछले 36 घंटों से लापता है. महिला का नाम आरती तन्तुबाई बताया जा रहा है. पुलिस को अबतक सूचना नहीं दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति का लगभग 10 से 15 साल पहले ही देहांत ही चूका है. महिला के 4 बच्चे थे जिसमें एक की मौत बीमारी की वजह से पहले ही हो चुकी है. फ़िलहाल महिला के 3 बच्चे हैं. जिनमें से 2 बेटी और 1 बेटा है. तीनों की शादी हो चुकी है. हालात की मारी महिला के बेटे ने शादी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता सतनाम सिंह गम्भीर को निर्देश दिया था कि वह जिलावार बताएं कि कितने पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला है? कोर्ट ने मुआवजा नहीं मिलने वाले पीड़ितों की सूची को प्रस्तुत करने का निर्देश प्रार्थी सतनाम सिंह गंभीर को दिया था. उच्च न्यायालय के निर्देश पर मंगलवार को सतनाम सिंह गंभीर बोकारो के 1984 सिख दंगा पीड़ितो से मिलने जायेंगे और जिनको अब तक मुआवज़ा नहीं मिला है उनकी सूची इकट्ठी करेंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व आयुक्त घायल पत्रकार से मिले मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएमजेडब्ल्यूए) के शहरी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह और सचिव अरूप मजूमदार के नेतृत्व में कल रात टाटा मेन हॉस्पिटल में ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह भुल्लर और प्रदेश सलाहकार सह पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय सिंह भी टीएमएच पहुंचे. बताते चलें कि शनिवार को बिष्टुपुर में मंत्री का आदमी बताकर सुनील गुप्ता और अन्य 15-20 युवकों द्वारा सोशल भारत न्यूज पोर्टल के पत्रकार दुर्गेश दयाल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. सके बाद बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत के नये अध्यक्ष चंद्रकांत राजपत की अध्यक्षता में परसुडीह स्थित खासमहल जगन्नाथ मंदिर के समीप श्री महल में विहिप जमशेदपुर महानगर की विशेष बैठक संपन्न हुई. बैठक में विहिप के जमशेदपुर के अधिकारियों द्वारा भगवा वस्त्र देकर उन्हे सम्मानित किया गया, बैठक में पूरे जमशेदपुर महानगर के सभी 13 प्रखंडों के मंदिर, मोहल्ले, विद्यालय और समवैचारिक संगठन के समन्वय से 23 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव को 1500 से ज्यादा स्थानों में मनाने का संकल्प विहिप बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लिया. अबतक 100 से ज्यादा स्थानों में विहिप बजरंगदल और समस्त आयाम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल खासमहल में “विश्व पृथ्वी दिवस” मनाया गया. विद्यालय प्रबंधक सुशील कुमार सिंह, सचिव सौरभ गिरी, एडमिन के.सी भारती, को-ऑर्डिनेटर स्वाति झा, कल्चरल हेड चूनकी कुमारी, वॉइस कोऑर्डिनेटर शगुफ्ता गजल और अनुशासन कार्य प्रभारी दीपक पांडे, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. बच्चों द्वारा वृक्षारोपण करवाया गया. “प्लास्टिक हटाओ और कागज का प्रयोग करो” के उद्देश्य से बच्चों द्वारा बनाया गया कागज के थैलों को पास के मंडी में बांटा गया. इसे भी पढ़ें : Ranchi : गोड्डा से प्रदीप यादव देंगे निशिकांत को टक्कर, दीपिका पांडे की टिकट कटी, रांची…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस ने गोड्डा संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. दरअसल, पार्टी में दीपिका पांडेय सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने से खासी नाराजगी थी. लगातार प्रत्याशी बदले की मांग हो रही थी. इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने दीपिका पांडेय सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को नया उम्मीदवार बनाया है. अब प्रदीप यादव भाजपा प्रत्याशी निशिकांत को टक्कर देंगे. वहीं पार्टी ने रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है. साथ ही कांग्रेस पार्टी ने आंध्र प्रदेश के 9 सीट पर अपने प्रत्याशियों की नामों की घोषणा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. यूपीएससी की परीक्षा में 17 वी रैंक हासिल कर चुकी शहर की बेटी स्वाति शर्मा को जमशेदपुर केंद्रीय विश्वकर्मा समाज द्वारा सम्मानित किया गया. इस दौरान स्वाति का पूरा परिवार समारोह मे मौजूद रहा. स्वाति के माता-पिता को भी समाज के सदस्यों ने सम्मानित किया. जमशेदपुर केंद्रीय विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष राम विलास शर्मा ने कहा कि स्वाति शर्मा विश्वकर्मा समाज से आती हैं और देश के सबसे कठिन परीक्षा में 17 वां रैंक हासिल कर उन्होंने समाज को गौरवान्वित किया है, इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक धराया, लोगों ने पुलिस को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के साकची में इन दिनों बाइक से छिनतई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों का आतंक है. यह गैंग पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है. रविवार को ही बाइक सवार दो बदमाशों ने साकची के रामलीला मैदान के पास एक युवती से पर्स की छिनतई की थी. इस बार फिर बाइक सवार दो युवकों ने साकची एएसजी हाई स्कूल के पास बारीडीह निवासी शिखा जयसवाल से पर्स की छिनतई की. बदमाशों ने पहले शिखा की स्कूटी में बाइक से धक्का मारकर पहले उसे सड़क पर गिरा दिया और फिर पर्स छीनकर फरार हो गए. इधर,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो पुल के पास सोमवार शाम स्थानीय लोगों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को पकड़ा. तलाशी के दौरान युवक के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति पैदल जा रहा था तभी रास्ते में एक युवक उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा. हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पहले तो युवक की पिटाई की गई और फिर उसे पुलिस के हवाले कर…
