Jamshedpur : खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर में विहिप का विशेष बैठक संपन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत के नये अध्यक्ष चंद्रकांत राजपत की अध्यक्षता में परसुडीह स्थित खासमहल जगन्नाथ मंदिर के समीप श्री महल में विहिप जमशेदपुर महानगर की विशेष बैठक संपन्न हुई. बैठक में विहिप के जमशेदपुर के अधिकारियों द्वारा भगवा वस्त्र देकर उन्हे सम्मानित किया गया, बैठक में पूरे जमशेदपुर महानगर के सभी 13 प्रखंडों के मंदिर, मोहल्ले, विद्यालय और समवैचारिक संगठन के समन्वय से 23 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव को 1500 से ज्यादा स्थानों में मनाने का संकल्प विहिप बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लिया. अबतक 100 से ज्यादा स्थानों में विहिप बजरंगदल और समस्त आयाम के माध्यम से श्रीरामोत्सव कार्यक्रम मनाया जा चुका है, जिसमे हजारों की संख्या में अबतक हिंदू समाज शामिल हुए है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल में मना विश्व पृथ्वी दिवस

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में विभिन्न प्रांत से ये लोग हुए शामिल

आगे यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक शहर के विभिन्न भागों मे मनाया जायेगा जिसमे प्रभु श्रीराम के चरित्र के भाव को समाज आत्मसात कर रामराज्य की स्थापना की ओर अग्रसर होगा, बैठक में झारखंड प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ,  बैठक में महानगर उपाध्यक्ष गोपी राव, जिला संगठन मंत्री संजय सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री उतम कुमार दास, सहमंत्री भोला लोहार, बजरंगदल संयोजक मुन्ना दूबे, बजरंगदल सहसंयोजक चंदन दास,  विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश महतो, विभाग सहमंत्री जनार्दन पांडेय, विभाग सेवा प्रमुख अरूण सिंह, विभाग से हरेराम,  गौ रक्षा मंटू दूबे,  सुधीर कुमार प्रांत से संजय चौरसिया, सुजीत साहू, अवतार सिंह गांधी, देवेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, अवतार सिंह परमार, महानगर से दुर्गावाहिनी संयोजिका पूनम रेड्डी, सह संयोजिका बबली सोनम, गौ रक्षा अनिरुद्ध गिरि, सत्संग प्रमुख रविंद्र पांडेय, सुरक्षा प्रमुख कन्हैया पांडेय, सौरव घोष,  सौरभ कुमार व प्रखंड से सैकडों सदस्यगण उपस्थित रहे.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें