Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एक खाली घर में चोरों ने हाथ साफ करते हुए लगभग 5 लाख की चोरी कर ली। क्रॉस रोड नंबर 12, एल-4 क्वार्टर नंबर 3 के रहने वाले टिस्को कर्मी राहुल वर्मा ने बताया की बीते दिन वे अपने परिवार के साथ अपने घर कांड्रा गए हुए थे। पड़ोसियों ने आज सबेरे जानकारी दी की घर का दरवाजा खुला हुआ है। आकर देखने पर अलमारी में रखे सोने के जेवरात, होम थियेटर सहित कई कीमती समाने चोरी हो चुकी थी, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख आंकी है। गृह स्वामी ने बताया की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर घाटशिला प्रखंड के कल्चिती पंचायत के बुरुडीह डैम में नौका परिचालन की सरकारी बंदोबस्ती के विरोध में चार गांव के 300 से ज्यादा ग्रामीणों ने शुक्रवार को फूल डूंगरी चौक से एक विरोध मार्च निकाला, जो अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक धरने में तब्दील हो गया. यहां आयोजित सभा में चारों गांव के ग्राम प्रधान के साथ-साथ समाजसेवी सीमांत बारिक, सुबोध माहली, रामदास मुर्मू के साथ-साथ लोगों ने अपने-अपने विचार रखें. इस मौके पर एस यू सी आई की महिला नेत्री पान मुनि सिंह ने कहा की ग्राम सभा की बातें तो सभी करते हैं, लेकिन जब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मांझी बाबा देवघर शिमल मुमू की अध्यक्षता में गोलमूरी सह जुगसलाई जमशेदपुर प्रखंड के एमजीएम थाना क्षेत्र के देवघर पंचायत भवन NH -33 केनदडीह होते हुए ईदल बेड़ा RVs कॉलेज तक 2.7 km जर्जर सड़क मरमत एवं पहुंच सड़क निर्माण के लिए उपायुक्त जमशेदपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन शुक्रवार को सौंपा गया. यह सड़क 2011 में 2.2 km ऐन.पी.सी.सी दूवारा बनाया गया था, परन्तु अब यह सड़क जर्जर हो गई है. इस सड़क से पंचायत सचिवालय, शिमुलडागा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, RVS कालेज के छात्र छात्राएं एवं गांवों के लोग आना जाना करते हैं. जर्जर…
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की उठाई मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के आजीवन सदस्य धर्मचंद्र पोद्दार ने उपरोक्त संस्था का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग उठाई है. रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी, दरियागंज दिल्ली को उन्होंने शुक्रवार को इस मांग को लेकर एक पत्र दिया है. अपने पत्र में पोद्दार ने कहा है कि संस्था के द्वारा जिला एवं प्रांत स्तर पर वार्षिक आम सभा नहीं की जाती है. सभी सदस्यों को पत्र भेज कर सूचित नहीं किया जाता है. यही हाल राष्ट्रीय स्तर पर भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने शुक्रवार को पुलिस उपाध्यक्ष यातायात जमशेदपुर को ज्ञापन देकर नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए हेलमेट चेकिंग पर रोक लगाने की मांग की है. जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अगुवाई में पूजा तक हेलमेट चेकिंग अभियान पर रोक लगाने की मांग करते हुए ट्रैफिक डीएसपी की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में ज्ञापन देकर विषय से अवगत कराया. वहीं पुलिस उपाधीक्षक से दुरभाष पर जानकारी देते हुए अविलंब अभियान रोक लगाने की मांग की गई। उक्त अवसर पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की आस्था और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाल योजना के तहत बिजली बिल माफी योजना के द्वारा 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी गई। इसी योजना के तहत करनडीह स्थित विद्युत कर्यालय में गुरुवार को कार्यालय परिसर में शिविर लगाकर 45 हज़ार उपभोक्ताओं में 235 उपभोक्ता को झामुमो नेता बहादुर किस्कू और विद्युत कार्यपालक अभियंता आनन्द कौशिक ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरण किया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता आनन्द कौशिक ने बताया कि विधायक संजीव सरदार के निर्देश अनुसार 45 हजार उपभोक्ता है, जिस में 235 उपभोक्ताओं को आज ऊर्जा खुशहाल योजना के तहत उपभोक्ताओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा में काली मंदिर के समीप कोवाली मैदान में एक सभा के दौरान समाजसेवी चंदन यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, पूर्वी के विधायक सरयू राय और पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार पर जमकर निशाना साधा। चंदन यादव ने कहा कि 25 साल विधायक, एक बार राज्य के मुख्यमंत्री, वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर की जनता को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है। वहीं, पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय पर निशाना साधते हुए कहा कि सरयू राय ने सिर्फ और सिर्फ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर समाज में सेवा और एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा शिविर *अमरप्रीत सिंह काले* की अनुपस्थिति में उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें चाय, शरबत और पानी की नि:शुल्क व्यवस्था की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने शिविर में पहुंचकर इस सेवा का लाभ उठाया और इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा, “महाराजा अग्रसेन जी के जीवन से हमें जो सबसे बड़ी प्रेरणा…
आईएससीयूएफ का दो दिवसीय सेमिनार 5 और 6 अक्टूबर को फतेह लाइव, रिपोर्टर. विभूति मंच पर आगामी पांच और छः अक्तूबर को इंडियन सोसाइटी फॉर कल्चरल कॉऑपरेशन एंड फ्रेंडशिप की ओर से “संविधान के तहत संस्कृति का संरक्षण” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। इसमें झारखण्ड के अलावा उत्तर पूर्वी भारत के बुद्धिजीवियों और शांति प्रेमी, संस्कृति प्रेमी जुटेंगे। विभिन्न सत्रों में ऐतिहासिक और समकालीन परिदृष्य में संस्कृति के क्षरण, समाज में सौहार्द और शांति की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। संविधान में संस्कृति की रक्षा और विकास के लिए दिए गए प्रावधानों पर बातचीत होगी। शाम को…
पदाधिकारियों एवं पूजा समितियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा बड़ौदा घाट का निरीक्षण कर दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी ऋषभ गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार, नगर निकाय पदाधिकारी, पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे। जिले के वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण के क्रम में विसर्जन घाट तक पहुंच पथ का मरम्मतीकरण, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर बेरिकेडिंग किये जाने, ससमय साफ-सफाई सुनिश्चित कराने…
