Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे घाटशिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता लखन मार्डी ने बुधवार को मुसाबनी प्रखंड बेनाशोल पंचायत के बेनाशोल के फौजीबस्ती निवासी गणेश धिवार पत्नी पुटकी धिवर को तिरपाल देकर सहयोग किया। पिछले दिनों लगातार मूसलाधार बारिश के वजह से उनकी कच्चा मकान पुआल घर छतीग्रस्त हो गया था। छत से पानी गिर कर जमा हो रहा है रात में सोने और रहने में भी दिक्कत हो रही है। चुल्हा जलानें, खाना बनाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के सूचना पर लखन मार्डी उनके घर में जाकर हाल-चाल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में हिन्दी दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में एक दिवसीय हिन्दी शिक्षक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ‘आधुनिक शिक्षक और रुचिकर हिन्दी शिक्षण’ तथा ‘हिन्दी शिक्षण का औचित्य विषय पर सत्र विशेषज्ञ पुष्पांजली मिश्रा एवं डाॅ० मनीला कुमारी ने सरल तरीके से समझाते हुए अपना संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दोनों सत्रों में समन्वयक की भूमिका में साहित्य समिति के क्रमश: सुरेश चन्द्र झा तथा वसंत जमशेदपुरी रहे। यह भी पढ़े : Jamshedpur : चौथी एक दिवसीय राज्य स्तरीय खुली मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का…
वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले फतेह लाइव, रिपोर्टर. मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के लाइफ प्रेसिडेंट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में जमशेदपुर के साकची स्थित बंगाल क्लब के सभागृह में रविवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड की वार्षिक आम सभा की बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय मास्टर महिला एथलीट स्व शांति मुक्त बारला का बीते वर्ष सड़क दुर्घटना के दौरान आकस्मिक दुखद निधन हो गया था संगठन के इस महान खिलाड़ी की याद में सभा के पूर्व मौन श्रद्धांजलि दी गई। यह भी…
वार्षिक आम सभा की बैठक और कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर. मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव एस के तोमर द्वारा मनोनीत चुनाव/रिटर्निंग अधिकारी अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट अवतार सिंह और पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरदेव सिंह सहायक चुनाव पर्यवेक्षक मानिक लाल चटर्जी की उपस्थिति में जमशेदपुर के साक् ची स्थित बंगाल क्लब के सभागृह में रविवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ पूर्वी सिंहभूम की पहली वार्षिक आम सभा और वित्तीय वर्ष 2024 से 2028 तक (3 वर्षों) के लिए नई कार्यकारिणी समिति का विधिवत सर्वसम्मति से (सांगठनिक) चुनाव संपन्न…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला के सीनी में समेकेतिक जन विकास केंद्र जमशेदपुर के द्वारा सिनी सेंटर सरायकेला में झूमर महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें बाल कल्याण समिति सरायकेला के सदस्य एस ए हैदर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर अधिवक्ता मणी भूषण कुमार, संस्था के सह निदेशक फादर नवीन, संस्था की को-ऑर्डिनेटर सिस्टर बेनिडिकता, फादर पीटर, फादर अन्थोनी कार्यक्रम में उपस्थित थे।सिस्टर जेंसी ने कार्यक्रम का संचालन किया। यह भी पढ़े : CKP DIVISON : चार दिन रद्द रहेगी वन्दे भारत ट्रेन, कई ट्रेनें भी होगी बाधित कर्यक्रम को संबोधित करते हुए हैदर ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सितम्बर महीने के अंत में चक्रधरपुर रेल डिवीजन में होने वाले विकासात्मक कार्य को देखते हुए रेलवे ने वंदेभारत एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान कुछ ट्रेनों के मार्ग भी परिवर्तन किया गया है। यह भी पढ़े : Jamshedpur : मानगो पुल पर नशेड़ी व्यक्ति के कारण पुलिस डेढ़ घंटे रही परेशान, लाश होने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, रस्सी बांधकर निकाला गया 1.ट्रेन संख्या 20871 हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस 25/9/2024, 26/9/2024, 27/9/2024 और 28/09/2024 को रद्द रहेगी। 2.ट्रेन संख्या 20872 राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के मानगो पुल पर रविवार रात पुलिस को करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, पुल के नीचे एक व्यक्ति नशे की हालत में पाया गया, जिसे स्थानीय लोगों ने लाश समझकर पुलिस को सूचना दी। वह व्यक्ति छोटे पुल के नीचे बनी एक तंग जगह पर लेटा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाला। इस दौरान पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। यह भी पढ़े : Jamshedpur : बागबेड़ा में युवक ने की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो-कान्हू मैदान के पास रहने वाले 22 वर्षीय सौरभ कुमार का शव घर पर फंदे से लटका पाया गया। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे लोग घर से बाहर रहते है। सौरभ घर पर अकेला था। सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कारणों के बारे में नहीं बता पा रहे है। यह भी पढ़े : Jharkhand : मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश…
राज्य के सभी जिलों में बनाए गए 823 परीक्षा केंद्रों से किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं, निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्वक हुई परीक्षा फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा दिए गए सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 21 एवं 22 सितंबर 2024 को झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023″ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्वक आयोजित हुई। राज्य के सभी जिलों में बनाए गए 823 परीक्षा केंद्रों में सफ़लता पूर्वक परीक्षा आयोजित होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं के भविष्य के साथ के साथ किसी…
पर्व त्यौहार के दौरान जनता को दिक्कत ना हो इस पर प्लान कर कार्य करने का दिया निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने रविवार रात मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने बन रहे पियर और अन्य निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा का ख्याल रखा जायें और पूरे एसओपी का ध्यान रखा जायें। यह भी पढ़े : Jamshedpur : जुगसलाई राजस्थान शिव मंदिर में…
