Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गीता थिएटर के कलाकारों द्वारा क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट के लिए “गाड़ी वाला आया घर से कचड़ा निकाल” नामक नुक्कड़ नाटक किया गया। नाटक में बताया गया कि घर से कम से कम कचरा निकालें और उसे रियुज्ड करने की कोशिश करें। साथ ही यह भी बताया गया कि आदित्यपुर क्यूब बेस्ट मैनेजमेंट की ओर से जो गाड़ी आती है उसी में घर से निकले हुए कचरे को डालें और जो भी घर से कचरा निकलता है उसे अलग-अलग करके रखें अलग-अलग डस्टबिन का प्रयोग करें। नाटक कपाली, मानगो, जुगसलाई एवं आदित्यपुर के नगर निकाय क्षेत्रो में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में स्क्रैप का खेल जग जाहिर है. इसी बीच बागबेड़ा थाना क्षेत्र में स्क्रैप के खेल में हत्या की धमकी देने और हो हल्ला होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार शिवम कुमार साहू के घर पर रविवार की रात कुछ असामाजिक लोगों ने हंगामा किया. इस दौरान स्क्रैप किंग शिवम कुमार साहू नहीं मिलने पर उसके परिजनों को दीपू गुप्ता और कुलदीप गुप्ता और उसके अन्य साथियों ने एक लाख रुपए रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी दी. इसकी लिखित शिकायत शिवम कुमार साहू ने बागबेड़ा…
Jamshedpur : हार की डर से बौखलाई बीजेपी, डा.अजय को बदनाम करने का प्रयास : देविका सिंह, देखें – Video
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर कांग्रेस नेत्री देविका ने सोमवार को भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा अपनी हार के डर से बौखला गई है. इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी डा.अजय कुमार पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब पूर्णिमा दास को यह पता नहीं है कि जमशेदपुर राज्य नहीं एक शहर है. इतना नहीं वो चुनाव किन मुद्दों पर लड़ रही है. इसका भी उन्हें ज्ञान नहीं है. ऐसे में वो जनता का क्या और कितना भला कर पाएगी, यह अपने आप में बड़ा सवाल है. डा. अजय एक शिक्षित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खां और कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकार ने संयुक्त रुप से सोमवार को मीडिया को संबोधित किया. विजय खां ने कहा कि रघुवर दास हर सभा में स्वंय को मजदूर होने की बात करते रहते थे. लेकिन उन्होंने विधायक और फिर मुख्यमंत्री रहते कभी मजदूरों का दर्द को नहीं समझा. उनके कार्यकाल में कई कंपनियां काल कल्लवित हो गई. मजदूर सड़क पर आ गए लेकिन मजदूरों के नेता होने का दंभ भरने वाले रघुवर दास ने कभी भी मजदूरों की सुध नहीं ली. केबुल कंपनी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही सिख समाज की नुमाइंदी को लेकर राजनीति गरमाई हुई थी. उम्मीद थी कि कम से कम भाजपा किसी सिख को उम्मीदवार बनाकर मान सम्मान देगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद पता चला कि सिख समाज को झुनझुना मिला. इसे लेकर मामला अभी तूल ही पकड़ा हुआ था. भाजपा अपने सिख नेताओं को खुश कर ही रही थी कि पोटका विस में संयुक्त बागबेड़ा मंडल में युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके जुझारू सिख नेता धर्म वालिया ऊर्फ बंटी वालिया ने सोमवार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड पर 29 सितंबर को विकास साहू उर्फ विकास गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तुरियाबेड़ा निवासी उमेश दास, धीरज शर्मा उर्फ धीरज ठाकुर और छायानगर निवासी सुकु कर्मकार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर दो हथियार, चार जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वजह आपसी रंजिश थी, जिसे उमेश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की उड़न दस्ता टीम ने एक व्यक्ति के पास से 1.44 किलो सोना, 51 किलो चांदी और अन्य आभूषण जब्त किए हैं। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम विवेकानंद झा बताया और बताया कि वह जुगसलाई गौशाला नाला रोड का निवासी है। बरामद गहनों की कुल कीमत 1,57,79,614 रुपये आंकी गई है। गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी रेल एसपी प्रवीण पुष्कर ने जानकारी दी कि 26-27 अक्टूबर की रात आरपीएफ, उड़नदस्ता, रेल पुलिस और सीआईबी टाटा द्वारा स्टेशन में गश्ती की जा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले के एक-एक मतदाता को लक्षित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र हो या सुदूर दुर्गम क्षेत्र में निवासरत आदिम जनजाति सबर मतदाता, सभी के बीच मतदान का संदेश पहुंचाया जा रहा। विधानसभा चुनाव में सभी सबर मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु 13 नवंबर को वोट देने की अपील की गई। सबर मतदाताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह है, उन्होने आश्वस्त किया कि वे अपने बूथ पर जाकर वोट करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में एक-एक मत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने सोमवार को टेल्को के मिलिनियम पार्क सहित अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों ने डा. अजय को समर्थन करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान डा. अजय ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेल का भी आनंद लिया. मौके पर डा.अजय ने कहा कि बच्चों को शिक्षा और खेल पर ध्यान देने की जरुरत है. मेरा प्रयास बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है. इसके लिए मैं हर संभव प्रयास करुंगा.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विधानसभा चुनाव को लेकर सर्विस वोटर का पोस्टल बैलेट ससमय जिला प्रशासन को प्राप्त हो इस बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने डाक विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव व कोषांग के अन्य पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में सर्विस वोटर के मतदान के पश्चात पोस्टल बैलेट (इटीपीबीएस ) डाक से सादे लिफाफे में प्राप्त होना है, इन डाक को सावधानी पूर्वक सुरक्षित…
