Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप-चुनाव : 13 अप्रैल को होगा नामांकन पत्रों का वितरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद तीन रिक्त पदों ( एक उपाध्यक्ष, एक सहायक सचिव तथा एक कमेटी मेंबर ) पर उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उपचुनाव से संबंधित सूचना 10 अप्रैल को सूचना पट्ट पर चिपकाई गई थी। जबकि 11 अप्रैल को चुनाव नियमावली, चुनाव क्षेत्र संख्या, वोटर लिस्ट का प्रकाशन हुआ।

13 अप्रैल सोमवार को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा साथ ही नामांकन फार्म का वितरण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। 14 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा लिया जाएगा , फिर नामांकन पत्रों के सूची का प्रकाशन होगा। उसी दिन जांचोपरांत वैध उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। 15 अप्रैल को नाम वापसी तथा फाइनल सूची का प्रकाशन होगा। 16 अप्रैल को मतदान पत्र के नमूने का प्रकाशन होगा। 17 अप्रैल को मतदान, मतगणना, नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा होगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें