Jamshedpur : नामदा बस्ती स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के नामदाबस्ती गुरुद्वारा की सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर का रविवार को निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार चल रही थी. वह अपने पीछे पति पाठी ज्ञानी प्रताप सिंह, पुत्र बलबीर सिंह बिल्ले (तबला वादक) सर्बजीत सिंह, पुत्री मनजीत कौर, रणजीत कौर, रोशनी कौर का भरा भूरा परिवार छोड़ कर गई है. गुरमीत कौर नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान ज्ञानी दलजीत सिंह की ताई (बड़ी मां) है. वे 6 वर्षों तक सिख स्त्री सत्संग सभा नामदा बस्ती की प्रधान रह चुकी है.

प्रधान दलजीत सिंह ने बताया कि इनके दाह संस्कार के लिए अंतिम शव यात्रा 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे नामदाबस्ती निवास स्थान से मानगो स्वर्णरेखा घाट के लिए निकलेगी. माता गुरमीत कौर के निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा, सेंट्रल नौजवान सभा, नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी, नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें