Jamshedpur : “राष्ट्र प्रथम” के विचार के साथ निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत है : अमरप्रीत सिंह काले

SHARE:

घोड़ाबांधा में भाजपा के प्रशिक्षण महा-अभियान में शामिल हुए प्रदेश प्रवक्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित साई मोटर हॉल में भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर के घोड़ाबांधा मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में
झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काले ने “वैचारिक अधिष्ठापन” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार राष्ट्रवाद, अंत्योदय एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” के विचार के साथ निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताक़त है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आज के सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि यही विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

काले ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती विचारों की स्पष्टता, अनुशासन और समर्पित कार्यशैली से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, वैचारिक दृष्टिकोण एवं जनसेवा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें