Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर लगे नारे, श्रम कानून संशोधन पर जताई नाराजगी 12 घंटे काम और हड़ताल के अधिकार पर सवाल, मजदूरों से एकजुट होने की अपील यूनियन ने कहा- मजदूरों के अधिकार के लिए लड़ाई जारी रहेगी फतेह लाइव, रिपोर्टर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार को घाटशिला स्थित आईसीसी कारखाना गेट के सामने ताम्रकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। आईसीसी वर्कर्स यूनियन मऊभंडार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन को इंटक और झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन का भी समर्थन मिला। गेट सभा में अध्यक्ष बी एन सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर…
एलआईसी सिंदरी शाखा पूरी तरह बंद, कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर दिया धरना एलआईसी कर्मचारियों ने सरकार को चेताया, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी फतेह लाइव, रिपोर्टर केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर सिंदरी में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शाखा पूरी तरह बंद रही। शाखा का ताला तक नहीं खोला गया और कर्मचारी सुबह से ही मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति के तहत चार संहिता लागू करने का प्रयास कर रही है और बीमा उद्योग में सौ प्रतिशत एफडीआई लाकर आम आदमी…
ऑपरेशन थिएटर में हादसे से मची अफरा-तफरी, नर्स गंभीर रूप से घायल फतेह लाइव, रिपोर्टर धनबाद रेलवे अस्पताल में मंगलवार को ऑर्थो विभाग के ऑपरेशन थिएटर में शर्मनाक और डराने वाली घटना हुई। सुबह करीब 11 बजे डॉक्टर पीआर ठाकुर एक मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे, तभी अचानक फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। इसी के साथ सीलिंग से एक कुत्ता भी सीधे ऑपरेशन टेबल के पास आ गिरा। हादसे में ऑपरेशन में सहायता कर रही नर्स अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके कंधे और गर्दन में चोट आई। घटना के कारण…
हादसे के वक्त पांच गाड़ियां पुल से नदी में गिरीं, सौराष्ट्र का संपर्क भंग, लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा फतेह लाइव, रिपोर्टर वडोदरा में बुधवार सुबह महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल टूट गया। हादसे के समय पुल पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा समेत पांच वाहन थे, जो नदी में गिर गए। एक टैंकर पुल के टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “NARCOS” के तहत रांची रेलवे स्टेशन से…
फुट ओवर ब्रिज पर संदिग्ध बैग के साथ पकड़ा गया आरोपी फतेह लाइव, रिपोर्टर आरपीएफ रांची ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन से 20 किलो गांजा बरामद किया। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 के ऊपर फुट ओवर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को भारी सामान के साथ पकड़ा गया। उसकी पहचान ओडिशा निवासी दिघंबर बेहरा (53) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके दो बैग से भूरे प्लास्टिक में पैक 20 पैकेट गांजा मिला। डीडी किट से जांच में गांजा की पुष्टि…
ब्रेक फेल होने से ट्रेलर हुआ बेकाबू, दुकान और कार को पहुंचा भारी नुकसान हादसे के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी, दुकान को भारी नुकसा फतेह लाइव, रिपोर्टर मानगो डिमना रोड पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब फ्लाईओवर निर्माण सामग्री से लदा एक विशाल ट्रेलर दरभंगा डेयरी के समीप मधुसूदन विला स्थित एम.ए. इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में जा घुसा। ट्रेलर पर भारी फ्लाईओवर पिलर लदा हुआ था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दुकान बंद थी, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर तेज रफ्तार में डिमना चौक की ओर जा रहा…
एडीजे-5 की अदालत का फैसला, भाजपा नेता अमित अग्रवाल समेत सभी को राहत अदालत के फैसले से कार्यकर्ताओं में खुशी, बताया लोकतंत्र की जीत फतेह लाइव, रिपोर्टर गत 12 जून को साकची थाना के समक्ष जन सुविधा मंच के बैनर तले हुए शांतिपूर्ण आक्रोश प्रदर्शन को लेकर दर्ज एफआईआर की सुनवाई में मंगलवार को एडीजे-5 मंजू कुमारी की अदालत ने अहम फैसला सुनाया। अदालत ने भाजपा नेता अमित अग्रवाल समेत सभी 18 आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रकाश झा ने तर्क दिया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और सरकारी कार्य में किसी तरह की…
Jamshedpur : गुरु पूर्णिमा पर शुरू होगी 25वीं रामार्चा पूजा, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद का आयोजन
फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिष्टुपुर में आयोजित होने वाली 25वीं रामार्चा पूजा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह विशेष पूजा 10 और 11 जुलाई को जे-42, बिष्टुपुर स्थित स्थल पर संपन्न होगी। 10 जुलाई की सुबह 8 बजे से पूजा का शुभारंभ होगा, जबकि 11 जुलाई को सुबह 8 बजे से रुद्राभिषेक और उसके बाद मिलानी हॉल में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन की जानकारी जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि यह पूजा अयोध्या की परंपरा से निकली और पूरे देश में फैली। उन्होंने…
ज्ञापन सौंपकर घटिया निर्माण कार्य का आरोप फतेह लाइव, रिपेर्टर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जयराम हांसदा ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर पोटका प्रखंड में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने उपायुक्त को एक लिखित ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि सीएचसी भवन का उद्घाटन होने से पहले ही इसकी दीवारों में सामने और पीछे बड़े-बड़े दरारें आ गई हैं। यही नहीं, भवन की छत से भी पानी का रिसाव होने लगा है। हांसदा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया स्तर के फ्लाईएश ब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया, जिससे…
लेखक, आनंद सिंह की कलम से. अनेक धार्मिक पुस्तकों में इस बात का उल्लेख है कि रामार्चा पूजा स्वयं आदियोगी भगवान शंकर द्वारा प्रदत्त विद्या है। ऐसा माना जाता है कि रामार्चा पूजा करने से सकल ब्रह्मांड का पूजन हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार, रमन्ते योगिन, अस्मिन सा रामं उच्यते अर्थात योगी ध्यान में जिस शून्य में रमते हैं वो तत्व है राम। राम तो ठहरे सर्वव्यापी। इसीलिए इस अनुष्ठान का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों में यह भी लिखा है कि एक बार कोई अगर रामार्चा पूजा करा ले तो उसे हजार अश्वमेध यज्ञों के…
