Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरु नानक उच्च विद्यालय, मानगो में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 2024-2025 की झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया. राय ने कहा की विद्यार्थी जो भी अध्यन्न करते है उसपर मनन भी करे ऐसा करने से उनके याद रखने की क्षमता और अधिक प्रभावशाली होगी. जो विद्यार्थी…
एलआईसी की ‘प्लांट ए लाइफ 3’ योजना के तहत 100 पौधे लगाए गए, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश विद्यालय प्रांगण में हरियाली और पोषण के उद्देश्य से लगाए गए फलदार पौधे फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के गीतिलता उच्च विद्यालय में सोमवार को एलआईसी ईस्ट सेंट्रल जोनल ट्रेंनिंग सेंटर की प्रिंसिपल शकुंतला मुर्मू और गाजूड़ संस्था के संस्थापक व पूर्व एलआईसी अधिकारी जन्मेजय सरदार के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शकुंतला मुर्मू ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में एलआईसी ने दो करोड़ पॉलिसी का विक्रय किया है और उतनी ही संख्या…
स्वच्छता, गुणवत्ता व लाइसेंस की वैधता पर की गई गहन जांच, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई नमूना परीक्षण के बाद होगी कार्रवाई, जिला प्रशासन लगातार है सतर्क फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के साकची स्थित खालसा होटल में सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर के नेतृत्व में औचक जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान होटल की साफ-सफाई, खाद्य भंडारण व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, फूड हैंडलरों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, एवं फूड सेफ्टी लाइसेंस की वैधता की गहन जांच की गई. निरीक्षण के क्रम में होटल में तैयार किए जा रहे मंचूरियन, फ्राइड राइस और गुलाब जामुन जैसे खाद्य पदार्थों के…
विधायक टाइगर जयराम देंगे संगठन विस्तार और जन मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश आजसू छोड़ कई कार्यकर्ता जेएलकेएम में हुए शामिल, सम्मेलन में दिखेगा जोश फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की अहम बैठक रविवार को पार्टी के नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो की अध्यक्षता में सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में संपन्न हुई. बैठक में जिला, नगर और प्रखंड स्तर के कई कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान आगामी 13 जुलाई को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई. बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के…
विभिन्न विकास योजनाओं में समयबद्ध कार्यान्वयन व गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विभागों को कड़े निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह नगर भवन में सांसद एवं केंद्रिय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिला के विभिन्न विकास कार्यों—जैसे मनरेगा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति, आधारभूत संरचना और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं—की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त सहित प्रमुख विभागीय प्रमुख, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक, नगरपालिका प्रशासक, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सभी विभागों द्वारा प्रदेश में संचालित योजनाओं का विवरण प्रस्तुत…
कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप से प्रवासी नियंत्रण कक्ष और प्रशासन हुआ सक्रिय, परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता शव लाने का खर्च खेत मालिक देगा, प्रशासन कर रहा निगरानी फतेह लाइव, रिपोर्टर धालभूमगढ़ प्रखंड के कतरापारा गांव निवासी श्रमिक जादूनाथ सोरेन की मौत तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले के करबल्ली गांव में हो गई, जब खेत में काम करते समय एक गाय ने उन पर हमला कर दिया. वे लगभग 15 दिन पूर्व ही मजदूरी के लिए तमिलनाडु गए थे. घटना की सूचना मिलते ही झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से…
अपूर्ण आवास योजनाओं को सात दिन में पूरा करने का निर्देश, धीमी प्रगति पर दो पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया डुमरिया पीएचसी निर्माण कार्य की हुई समीक्षा, समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर गुड़ाबांदा एवं डुमरिया प्रखंड का दौरा करते हुए उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने अबुआ आवास, पीएम आवास ग्रामीण और पीएम जनमन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा…
जिला कृषि पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, कृषक पाठशाला के संचालन में गुणवत्ता पर विशेष जोर समेकित बिरसा ग्राम योजना के तहत किसानों को मिल रहा है व्यावसायिक प्रशिक्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर धालभूमगढ़ प्रखंड में बिरसा फसल विस्तारण योजना के तहत 70 किसानों के बीच मकई बीज का वितरण किया गया. बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन जुनबनी और कादोडीह टोला में हुआ, जहां किसान मित्र धनियल टुडू के सहयोग से बीज वितरित किए गए. कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और समय पर बीज की…
इलेक्ट्रिकल और ईसीई शाखा में सर्वाधिक नामांकन, नामांकन प्रक्रिया रही सुव्यवस्थित फतेह लाइव, रिपोर्टर बीआईटी सिंदरी में बी.टेक नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन कुल 131 विद्यार्थियों ने विभिन्न शाखाओं में प्रवेश लिया. इसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सर्वाधिक 55 छात्रों ने नामांकन किया, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) में 27 छात्रों ने प्रवेश लिया. अन्य शाखाओं में भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक नामांकन कराया. यह नामांकन सोमवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. नामांकन प्रक्रिया संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय के मार्गदर्शन में की गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : इंटर क्लास को डिग्री कॉलेज से हटाने के फैसले के खिलाफ…
स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शंकाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, रीडिंग की तुलना के लिए दो सदस्यों के घर में होगा परीक्षण लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर फॉल्ट की समस्याओं के स्थायी समाधान का मिला भरोसा फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक की शुरुआत स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ता शंकाओं के समाधान के साथ हुई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मीटर घर के अंदर प्रवेश द्वार…
