Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

शपथ ग्रहण समारोह में छात्रों में दिखा उत्साह, लोकतंत्र की समझ बढ़ाने का प्रयास लोकतंत्र की भावना से ओतप्रोत रहा माहौल, शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहा फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर बुधवार को गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल, मुसाबनी में बाल संसद का गठन किया गया। इस मौके पर विद्यालय सभागार में चयनित प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, उप मंत्री और सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक ने की और बच्चों को लोकतंत्र के मूल्यों व जिम्मेदारियों से अवगत कराया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस…

Read More

कक्षा में जाकर छात्रों से पूछा सवाल, बताया शिक्षा का असली उद्देश्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, खामियों पर जताई नाराजगी प्राथमिक विद्यालय का भी किया निरीक्षण, मिड-डे मील की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर शिक्षा को केवल औपचारिकता न मानते हुए बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारिका (चास) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा-8 में जाकर छात्रों से संवाद किया। कक्षा में उस समय यूरोप में राष्ट्रवाद के उदय से संबंधित अध्याय पढ़ाया जा…

Read More

म्यूटेशन, सीमांकन, परिशोधन और विवाद समाधान कार्यों में सुधार के निर्देश विकास योजनाओं के लिए भूमि अधियाचना प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, परिशोधन, सर्टिफिकेट केस, ऑनलाइन लगान, भूमि विवाद समाधान दिवस, सीओ मुलाकात कार्यक्रम सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि म्यूटेशन के प्रत्येक आवेदन का निपटारा 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 30…

Read More

विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने उठाया एहतियाती कदम आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी जिला प्रशासन ने जारी की सतर्कता और निगरानी की अपील फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के आधार पर बुधवार 10 जुलाई को जिले के कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भीषण और लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे जन-जीवन और विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।…

Read More

घटना के वक्त पति से कर रही थी मोबाइल पर बात, 8 माह की गर्भवती थी सरस्वती फतेह लाइव, रिपोर्टर पेटरवार थाना क्षेत्र के लावागढ़ा मांझी टांड़ में सोमवार रात 20 वर्षीय सरस्वती मुर्मू ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। सरस्वती की शादी पिछले साल मई में प्रकाश टुडू से हुई थी और वह 8 महीने की गर्भवती थी। परिजनों के मुताबिक, रात में वह पति से मोबाइल पर बात कर रही थी, जिसके बाद यह घटना हुई। मंगलवार सुबह जब सरस्वती बाहर नहीं आई तो ससुर ईशर मांझी ने कमरे में जाकर देखा कि वह कपड़े…

Read More

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर लगे नारे, श्रम कानून संशोधन पर जताई नाराजगी 12 घंटे काम और हड़ताल के अधिकार पर सवाल, मजदूरों से एकजुट होने की अपील यूनियन ने कहा- मजदूरों के अधिकार के लिए लड़ाई जारी रहेगी फतेह लाइव, रिपोर्टर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार को घाटशिला स्थित आईसीसी कारखाना गेट के सामने ताम्रकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। आईसीसी वर्कर्स यूनियन मऊभंडार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन को इंटक और झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन का भी समर्थन मिला। गेट सभा में अध्यक्ष बी एन सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर…

Read More

एलआईसी सिंदरी शाखा पूरी तरह बंद, कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर दिया धरना एलआईसी कर्मचारियों ने सरकार को चेताया, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी फतेह लाइव, रिपोर्टर केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर सिंदरी में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शाखा पूरी तरह बंद रही। शाखा का ताला तक नहीं खोला गया और कर्मचारी सुबह से ही मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति के तहत चार संहिता लागू करने का प्रयास कर रही है और बीमा उद्योग में सौ प्रतिशत एफडीआई लाकर आम आदमी…

Read More

ऑपरेशन थिएटर में हादसे से मची अफरा-तफरी, नर्स गंभीर रूप से घायल फतेह लाइव, रिपोर्टर धनबाद रेलवे अस्पताल में मंगलवार को ऑर्थो विभाग के ऑपरेशन थिएटर में शर्मनाक और डराने वाली घटना हुई। सुबह करीब 11 बजे डॉक्टर पीआर ठाकुर एक मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे, तभी अचानक फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। इसी के साथ सीलिंग से एक कुत्ता भी सीधे ऑपरेशन टेबल के पास आ गिरा। हादसे में ऑपरेशन में सहायता कर रही नर्स अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके कंधे और गर्दन में चोट आई। घटना के कारण…

Read More

हादसे के वक्त पांच गाड़ियां पुल से नदी में गिरीं, सौराष्ट्र का संपर्क भंग, लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा फतेह लाइव, रिपोर्टर वडोदरा में बुधवार सुबह महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल टूट गया। हादसे के समय पुल पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा समेत पांच वाहन थे, जो नदी में गिर गए। एक टैंकर पुल के टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “NARCOS” के तहत रांची रेलवे स्टेशन से…

Read More

फुट ओवर ब्रिज पर संदिग्ध बैग के साथ पकड़ा गया आरोपी फतेह लाइव, रिपोर्टर आरपीएफ रांची ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन से 20 किलो गांजा बरामद किया। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 के ऊपर फुट ओवर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को भारी सामान के साथ पकड़ा गया। उसकी पहचान ओडिशा निवासी दिघंबर बेहरा (53) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके दो बैग से भूरे प्लास्टिक में पैक 20 पैकेट गांजा मिला। डीडी किट से जांच में गांजा की पुष्टि…

Read More