Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन – सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर टाटा मोटर्स से अप्रैल माह में सेवानिवृत हुए कर्मियों के सम्मान में यूनियन कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया. इसमें विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने स्वजनों के संग कार्यक्रम में शिरकत किये। 

कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारीगण , कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने – अपने अनुभव साझा किये।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह सबों को स्वस्थ रहने तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यूनियन सदैव आप सबों के साथ खड़ा है। जब कभी जरूरत हो बेहिचक आप सब यूनियन कार्यालय आकर मिल सकते हैं, आप सब कंपनी से सेवानिवृत्त हुये हैं यूनियन से नहीं। आप सबों का सुझाव यूनियन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

इन कर्मचारियों को दी गई विदाई

व्हीकल फैक्ट्री से अखिलेश तिवारी, सतनारायण सिंह।

फ्रंट एक्सल से जगनारायण सिंह, संजीव बोस , एसके मोहम्मद नईम।

फ्रेम फैक्ट्री से अलंकी मुरलीधर , शाह जफर, अजय कुमार , इम्तियाज अहमद खान।

व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच से नंदकिशोर तिवारी।

इंजन डिवीजन से वासुदेव भावई।

ईआरसी से मदन कुमार सिंह।

बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री से गोपाल सिंह।

ट्रीम फैक्ट्री से गणपति मिश्र, आनंद कुमार सिंह।

क्यूए से सुब्रता चक्रवर्ती।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर