Jamshedpur : जयपुर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर पवन अग्रवाल ने सांसद और विधायक को दी बधाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे पवन अग्रवाल ने जमशेदपुर से जयपुर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ सांसद विद्यूत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके विशेष प्रयास से कोल्हान के नागरिकों की यह बहु प्रतीक्षित मांग पूरी हुई है।

अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान की धरती से जुड़े लाखों लोग कोल्हान में निवास करते हैं। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से उन्हें प्रत्यक्ष तौर पर काफी लाभ मिलेगा। राजस्थान उन्नत धार्मिक,ऐतिहासिक , सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रदेश है। प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबा खाटू श्याम का दर्शन अब यहां के निवासी आसानी से कर सकेंगे। कोटा जैसे समृद्ध शैक्षणिक स्थान का लाभ भी कोल्हान के छात्रों को सहज रूप से मिलेगा । नई ट्रेन सेवा शुरू होने से यहां के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों सहित अन्य पर्यटन स्थलों का लाभ झारखंड वासी ले सकेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर