Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatshila : धालभूमगढ़ में 70 किसानों के बीच बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तारण योजना के तहत मिली सहायता

SHARE:

  • जिला कृषि पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, कृषक पाठशाला के संचालन में गुणवत्ता पर विशेष जोर
  • समेकित बिरसा ग्राम योजना के तहत किसानों को मिल रहा है व्यावसायिक प्रशिक्षण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धालभूमगढ़ प्रखंड में बिरसा फसल विस्तारण योजना के तहत 70 किसानों के बीच मकई बीज का वितरण किया गया. बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन जुनबनी और कादोडीह टोला में हुआ, जहां किसान मित्र धनियल टुडू के सहयोग से बीज वितरित किए गए. कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और समय पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने किसानों को बताया कि वे अनुदानित दर पर लैम्पस से बीज प्राप्त कर सकते हैं, जो उन्हें आधे मूल्य पर उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की विद्युत विभाग संग अहम बैठक, स्मार्ट मीटर सहित कई मुद्दों पर बनी सहमति

Gambhir Car Associate Motion Ads

राज्य सरकार कर रही है किसानों की मदद, समय पर बीज वितरण पर जोर

विवेक बिरूआ ने बताया कि उपायुक्त द्वारा बीज वितरण की मॉनिटरिंग प्रतिदिन की जा रही है. जिला एवं प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण कोषांग भी सक्रिय रूप से कार्यरत है. भ्रमण के दौरान उन्होंने नूतनगढ़ स्थित राजकीय कृषि फार्म परिसर में संचालित बिरसा कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण किया. यह पाठशाला आदर्श बाल विकास एवं शैक्षिक संस्था, रांची द्वारा संचालित की जा रही है. जिला कृषि पदाधिकारी ने संस्था के संचालकों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही, धालभूम नारीशक्ति अजीविका प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के पदाधिकारियों को कृषि कार्यों में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का सुझाव भी दिया.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में बी.टेक नामांकन का चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न, 131 छात्रों ने लिया प्रवेश

कृषक पाठशाला का निरीक्षण, संस्था को कार्य गुणवत्ता सुधारने का निर्देश

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत संचालित कृषक पाठशालाएं किसानों को आधुनिक और व्यावसायिक खेती की दिशा में प्रेरित कर रही हैं. इस योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण, पशुपालन, गव्य पालन, मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों पर भी जोर दिया जा रहा है. लाइव डेमो के ज़रिए किसानों को खेती-बाड़ी से आयवर्धन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. भ्रमण के दौरान आत्मा के उप परियोजना निदेशक गीता कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पियुष कुमार मंडल, तकनीकी प्रबंधक बोदाधित्य हाँसदा, सहायक तकनीकी प्रबंधक बासुदेव महतो और कई किसान उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर