Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी की सतर्कता से RPF को बड़ी सफलता, GRP को सौंपी गई जब्त सामग्री महिला अधिकारी की सतर्क निगाह से पकड़ा गया नशे का जखीरा फतेह लाइव, रिपोर्टर रेल सुरक्षा बल, रांची मंडल द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन NARCOS” के अंतर्गत 7 जुलाई 2025 को एक बड़ी सफलता हासिल हुई. ट्रेन संख्या 15027 (गोरखपुर एक्सप्रेस) में तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी एवं उनकी टीम ने ट्रेन की एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान कोटशिला स्टेशन पर कोच B-8 की सीट संख्या 23 के नीचे एक नीला लगेज बैग और एक काले रंग का पिठ्ठू…
आरपीएफ ने समय पर सहायता पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल, परिजनों ने जताया आभार ऑपरेशन सेवा अंतर्गत आरपीएफ ने फिर पेश की मानवता की मिसाल फतेह लाइव, रिपोर्टर लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट ने ऑपरेशन “सेवा” के तहत एक सराहनीय कार्य किया. रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में प्रिय कुमारी नामक महिला स्टेशन पर पहुंचीं और आरपीएफ के एएसआई सय्यद असीमुद्दीन को सूचित किया कि उनके भाई पिंकू मिस्त्री, जो ट्रेन संख्या 18635 (रांची-शहडोल एक्सप्रेस) के सामान्य कोच में यात्रा कर रहे थे, को यात्रा के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ा है. सूचना मिलते ही एएसआई…
चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर संदिग्ध हालत में मिले बालक, चाइल्डलाइन को सौंपा गया RPF की मुस्तैदी से दो बच्चों को मिला नया जीवन, तस्करी की आशंका टली फतेह लाइव, रिपोर्टर रेल सुरक्षा बल (RPF), रांची द्वारा कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर 7 जुलाई 2025 को रांची रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर दो नाबालिग बालकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया. पूछताछ के बाद उनकी पहचान प्रकाश अक्का (11 वर्ष) और मनोज टोप्पो (10 वर्ष)…
संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कांग्रेस का बड़ा कदम, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नई नियुक्तियों से कांग्रेस में नई ऊर्जा, संगठन और जनसेवा को मिलेगी रफ्तार फतेह लाइव, रिपोर्टर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से जमशेदपुर के दो प्रमुख मंडलों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है. टेल्को कॉलोनी मंडल में देबाशीष घोष को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वे पहले भी इस पद पर कार्य कर चुके हैं और पार्टी की जिम्मेदारियों को कुशलता से निभा चुके हैं. पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक…
जेएमएम कार्यालय में हुई बैठक, ‘सिंदरी संघर्ष मोर्चा’ का गठन कर विकास ठाकुर बने संयोजक फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंदरी में 9 जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और दो घंटे के चक्का जाम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जेएमएम नगर अध्यक्ष परशुराम महतो ने की. इसमें केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही चार नई मजदूर संहिताओं का विरोध करने की रणनीति तय की गई. सभी दलों ने इसे मजदूर विरोधी कदम बताया और संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. इसे…
उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो देसी कट्टा और मोबाइल बरामद पुलिस ने बरामद किए दो देसी कट्टे और मोबाइल, आरोपियों से पूछताछ जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए तस्वीरें वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान रितेश सिंह, अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा के रूप में हुई है. वायरल तस्वीरों में ये युवक देसी कट्टों के साथ पोज दे रहे थे और इलाके में डर का माहौल बना रहे थे.…
गुप्त सूचना पर परसुडीह पुलिस की छापेमारी, 846 ग्राम गांजा बरामद स्थानीय नेटवर्क के जरिए हो रही थी नशे की आपूर्ति, पुलिस जांच में जुटी फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सालगाझड़ी के शांतिनगर में सोमवार देर शाम गांजा की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक युवक सौरभ कुमार दास को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी—शिबू और रानू—अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. गिरफ्तार युवक टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती का निवासी है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक प्लास्टिक की थैली…
बरसात में बह गई कच्ची पुलिया, प्रशासन की चुप्पी से तंग आकर ग्रामीणों ने लिया जिम्मा सरकारी मदद का इंतजार छोड़, ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत कुन्दा पंचायत स्थित चोरालूटवा गांव में आदिवासी ग्रामीणों ने मिसाल पेश की है. बरसात के कारण गांव की कच्ची सड़क पर बने बानासोढा नाला पर बनी छोटी पुलिया बह गई थी, जिससे बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. स्कूल जाने वाले बच्चों को नाले के तेज बहाव से रोज जूझना पड़ता था. बार-बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेलवे स्टॉफ पार्किंग टाटानगर में अचानक पार्किंग रेट बढ़ा दिया गया है. गत 6 जुलाई को इन ऑन प्राइवेट लिमिटेट कम्पनी के द्वारा एक आदेश जारी किया है कि 60 रुपया प्रति माह से बढ़ाकर 300 रुपया प्रति माह कर दिया गया है, जिसके विरोध में मेंस यूनियन की टाटा शाखा अध्यक्ष कॉम. शिव नारायण शिव एवं शाखा सचिव कॉम. संजय सिंह जी के द्वारा ARM एवं चीफ वाणिज्य प्रबंधक शंकर झा टाटानगर को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि अचानक किराया बढ़ाने में रेलवे कर्मचारियों का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा…
फ़तेह लाइव,डेस्क जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को बारीडीह कार्यालय परिसर में अशोक कुमार के नेतृत्व में 155 लोगों को पूर्व में स्वीकृत वृद्धा पेंशन का प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर मंजू सिंह, काकाली मुखर्जी, रंजीत, शिवानी, मनोरमा, गौतम आदि उपस्थित थे।
