Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
संबंधित पक्षों ने संगठन की भूमिका को सराहा, विवाद समाप्ति पर जताया धन्यवाद फतेह लाइव, रिपोर्टर मोतीलेदा पंचायत के कोल्हरिया गांव में पिछले दिनों जमीन को लेकर विवाद तेज हो गया था. अकल कोल को सरकार से मिली 78 डिसमिल जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने कब्जा करने की कोशिश की, जो गलतफहमी की वजह से अपनी जमीन समझ रहे थे. विवाद बढ़ने पर मामला थाने तक पहुंच गया. पूर्व जिप सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित तथ्यों के साथ थाने को सूचित किया. थाना प्रभारी की कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों…
आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक ने बताया कि जादू केवल भ्रम नहीं बल्कि समाजसेवा का माध्यम है फतेह लाइव, रिपोर्टर भोपाल के भारत टाकीज में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जादूगर ओपी शर्मा के भव्य जादू शो का दो माह तक चलने के बाद उत्साह और प्रशंसा के साथ समापन हुआ. शो के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि जादू केवल एक भ्रम नहीं, बल्कि कल्पनाशक्ति, कौशल और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत रूप है. ओपी शर्मा की जादू कला दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ यह भी सिखाती है कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के हालिया चुनाव में धातकीडीह निवासी परवेज खान कमेटी मेंबर चुने गए. आज हिंद एकता सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया. भविष्य में क्रिकेट को और मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने और उनके खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर संस्था के सदस्यों के साथ चर्चा भी हुई. इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, नवनीत सिंह, सोमनाथ साहू, मोहित, आलोक शर्मा, जस्सू सिंह और प्रीतम सहित कई सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Ghatsila : कवि काजी नजरुल इस्लाम की 126वीं…
स्थानीय सिख समुदाय ने गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को याद कर किया अरदास और श्रद्धांजलि सभा फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंदरी के गौशाला क्षेत्र में गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर स्थानीय सिख समुदाय ने श्रद्धा और भक्ति भाव से एक भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. कार्यक्रम की शुरुआत अरदास से हुई, जिसमें संगत ने गुरु अर्जन देव जी की तपस्या, साहस और धर्म की रक्षा के लिए उनके अद्भुत बलिदान की महिमा का गुणगान किया. इस मौके पर जसप्रीत सिंह रैणो, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अमरजीत सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे. महिलाओं ने…
मुसाबनी में आयोजित कार्यक्रम में नजरुल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि फतेह लाइव, रिपोर्टर घाटशिला के मुसाबनी में प्रसिद्ध बांग्ला कवि काजी नजरुल इस्लाम की 126वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर साहित्य संस्कृति संघ ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें संघ के अध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन पात्र, सचिव वीरेंद्रनाथ घोष, उपाध्यक्ष दिलीप घोष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी ने कवि के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी महानता को नमन किया. कार्यक्रम में संघ की सांस्कृतिक सचिव संगीता मंडल और आशा दास ने अपनी बेहतरीन गायकी और कला का अद्भुत प्रदर्शन…
प्राचार्य की अध्यक्षता में हुआ साहित्यिक कार्यक्रम, विद्रोही कवि की जीवन यात्रा पर चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर घाटशिला महाविद्यालय के बंगला विभाग ने काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पीके गुप्ता ने की. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और नजरुल इस्लाम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि से हुई. पूर्व छात्र एवं स्थानीय बंगला साहित्यकार वीरेंद्रनाथ घोष मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. बंगला विभाग के शिक्षक सैकत दे ने नजरुल की कविता ‘विद्रोही’ का पाठ किया, जबकि राजनीति विज्ञान के प्रो. इंदल पासवान ने कवि के संघर्ष…
सड़क हादसे ने गांव में फैलाई शोक की लहर, प्रशासन ने मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर पटमदा के बामनी चौक पर रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आए बामनी टोला बड़डीह निवासी पदन माझी (47 वर्ष) की इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई. गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए पदन माझी को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. सोमवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में परिजनों की मौजूदगी में उनका पोस्टमार्टम कराया गया. इस हादसे में एक अन्य युवक बबलू हेंब्रम भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज टीएमएच में जारी है…
पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना से विधिवत की पूजा-अर्चना फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट, सरहचिया, घरवाटांड समेत आस-पास के क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए वट सावित्री व्रत के तहत बरगद के पेड़ की पूजा की. महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर पेड़ के चारों ओर परिक्रमा की और विधि-व्यवस्था से पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की. भारतीय परंपरा के अनुसार, इस दिन मां सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे. बरगद वृक्ष की पूजा इस व्रत का विशेष अंग है क्योंकि सावित्री ने अपने पति के प्राण लौटने…
आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता के साथ एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस प्रशिक्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के धातकीडीह स्थित एक्सेल टेक्निकल इंस्टिट्यूट में आठ दिन का फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस तीन महीने के निरंतर चलने वाले सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं. ट्रेनिंग टीम पीएसएफ द्वारा प्रदान की जाती है और इसका संचालन अरिजीत सरकार द्वारा किया जाता है, जिनकी पढ़ाने की शैली विद्यार्थियों में बेहद लोकप्रिय है. इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर मोहम्मद राशिद आलम के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को 100% प्लेसमेंट की…
14 से 35 वर्ष के युवाओं को सैन्य और मानसिक शौर्य के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित फतेह लाइव, रिपोर्टर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा 26 मई से 1 जून तक गिरिडीह नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वीर हिंदू शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड प्रांत के 14 से 35 वर्ष के हिंदू युवा हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से हिंदू योद्धा के रूप में तैयार किया जाएगा, जो सनातन समाज की सुरक्षा और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे.…
