Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
अनुसूचित जनजाति व बिरहोर परिवारों के विकास हेतु समयबद्ध योजना कार्यान्वयन पर जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में PM-JANMAN एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA JGUA) के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में इस अभियान से जुड़ी सभी योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई तथा लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अनुसूचित जनजाति समुदाय और बिरहोर परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन करने का सख्त…
टीएसी की बैठक में शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस लेने की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया के नेतृत्व में जिला उपयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रेषित ज्ञापन जिला उपविकास आयुक्त को सौंपकर आदिवासी बहुल ग्रामीण इलाकों में ग्राम सभा की अनुमति से शराब दुकान खोलने के निर्णय का विरोध जताया है. जद (यू) नेताओं ने कहा कि 21 मार्च 2025 को ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जो आदिवासी और मूलवासी युवाओं के भविष्य के लिए खतरनाक है. उन्होंने इसे…
रेलवे का रोलिंग ब्लॉक, आसनसोल-हावड़ा रेलखंड पर कई ट्रेनों का रद्दीकरण आद्रा रेल मंडल में व्यवधान के कारण यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित फतेह लाइव, रिपोर्टर रेलवे की ओर से रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण आसनसोल से लेकर हावड़ा रेलखंड पर कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस ब्लॉक के चलते रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के पूर्व पूरी जानकारी लेकर ही घर से निकलें ताकि उन्हें अनावश्यक असुविधा न हो. आद्रा रेल मंडल में 26 मई से 1…
पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की बरगद वृक्ष की पूजा और परंपरागत आराधना फतेह लाइव, रिपोर्टर बीआईटी और सिंदरी के प्रांगण में वट सावित्री की पूजा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई. इस पावन अवसर पर परिसर की अनेक महिलाएं शामिल हुईं और अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना की. पूजा में मीना कुमारी, आशा देवी, रंजन कुसुम देवी, मधु चौधरी, अनीशा चौधरी, निशा चौधरी, काजल देवी, अंकिता देवी और सरस्वती देवी समेत कई प्रमुख महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की. वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है, जिसमें महिलाएं बरगद…
पति के दीर्घायु होने के लिए श्रद्धा और भक्ति से बरगद वृक्ष की पूजा फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्र समेत पूरे जिले में वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिनों ने 16 श्रृंगार करके बरगद के पेड़ के चारों ओर परिक्रमा की और अपने पति की लंबी उम्र व सुखी जीवन के लिए प्रार्थना की. परंपरा के अनुसार विधिवत पूजा अर्चना की गई. इस दिन की विशेषता यह है कि मां सावित्री ने यमराज के सामने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी, जिसके कारण यह व्रत भारतीय धर्म में स्त्रियों का एक महत्वपूर्ण पर्व…
नावाटांड़ में हुई दुर्घटना से गमगीन हुआ पूरा मोहल्ला, प्रशासन ने जताई संवेदना फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के खावा पंचायत अंतर्गत सुन्दरटांड़ के सलमान अंसारी नामक युवक की रविवार को नावाटांड़ थाना क्षेत्र के फुसरो इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पैतृक गांव सुन्दरटांड़ लाया गया, जहां पर पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बन गया. मृतक के पीछे पत्नी, तीन छोटे बच्चे और बूढ़े माता-पिता हैं, जो इस दुखद घटना…
पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस ने संविधान के संरक्षण और सामाजिक न्याय के लिए जोरदार आवाज उठाई फतेह लाइव रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 25 मई को साकची पार्किंग स्थल पर जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया. रैली की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की. इस रैली में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप कुमार बलमुचू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया और उपस्थित जनता को संबोधित किया. जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, बुके, गाँधी टोपी…
वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, 40-50 ट्रैक्टर अवैध लकड़ी एकत्रित फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला के गालूडीह क्षेत्र के हलुदबनी में अवैध लकड़ी के एक बड़े संग्रहण का मामला सामने आया है. वन विभाग को गुप्त सूचना मिलने पर एक ही स्थान से लगभग 40 से 50 ट्रैक्टर अवैध साल की लकड़ी बरामद हुई. इतने बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ी एकत्रित किए जाने की वजह से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. लकड़ी को ट्रैक्टर से घाटशिला लाने में विभाग को दो दिन का समय लग गया. माना जा रहा है कि इस लकड़ी को बंगाल…
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जताई सरकार की नाकामी, बालू खनन को लेकर भी कड़ा आरोप फतेह लाइव रिपोर्टर झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ एक गंभीर समस्या बन चुकी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश के तहत राज्य सरकार को बांग्लादेशियों की पहचान और रोकथाम के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करनी चाहिए. यह मांग भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश आनंद गोस्वामी ने रविवार को घाटशिला के होटल जे एन पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में की. उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल हो चुकी है. हाल ही में…
Ghatsila : अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो का 20वां वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला महाविद्यालय के सभागार में रविवार को अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो के 20 वर्ष पूरे होने पर वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ यूनिका शर्मा उपस्थित थीं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, शंखध्वनि एवं स्तोत्र पाठ के साथ हुई. मंगल पाठ सरिता मिश्रा द्वारा किया गया. स्वागत वक्तव्य देते हुए प्रो मित्रेश्वर ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला. महासचिव प्रो इंदल पासवान ने…
