Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर जनता दल (यूनाइटेड) की एक महत्त्वपूर्ण बैठक हाता प्रखंड स्थित रामगढ़ आश्रम में पोटका और डूमरिया प्रखंड कमेटी के विस्तार के लिए आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की. इस बैठक में पार्टी के संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में डुमरिया जंगल ब्लॉक के निवासी बीर सिंह देवगम को पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव, धीरोल के निवासी रंजीत बारीक को पोटका प्रखंड अध्यक्ष और डुमरिया के हीरालाल प्रमाणिक को डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…
माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में कई प्रमुख हस्तियों ने दी अपनी उपस्थिति फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ) द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह का उद्देश्य 300 से अधिक संस्थाओं, रक्तदाताओं, पत्रकारों, वॉलंटियर्स और अतिथियों को सम्मानित करना था. 20 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे पीएसएफ की टीम ने इस आयोजन को खास बनाते हुए लौह पुरुष रतन टाटा, पहलगाम में मारे गए लोगों और भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित किया. कार्यक्रम में झारखंड की प्रमुख हस्तियों,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी गोबर्धन लाल का रविवार सुबह करीब 8:00 बजे दुर्गापुर मिशन अस्पताल में निधन हो गया. वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे और दो दिन पूर्व उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, रविवार को उनका निधन हो गया. स्वर्गीय गोबर्धन लाल पूर्व विधायक मुन्नालाल के पिता थे, और उनके दो पुत्र, जय प्रकाश लाल और विजय लाल, भी जाने-माने उद्योगपति हैं. इसे भी पढ़ें : Giridih : डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने किया भव्य देवी जागरण का आयोजन उनके निधन से गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गई…
बस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू फतेह लाइव, रिपोर्टर चतरा जिले के गंधरिया में शनिवार को एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई, जिसमें 24 यात्री घायल हो गए. घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सुधांशू ट्रेवल्स की यह बस चतरा से कोडरमा के झुमरीतलैया जा रही थी, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई. इसे भी पढ़ें : Giridih : डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने किया…
भक्तों ने लिया भक्ति रस का आनंद फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के बेगाबाद प्रखंड स्थित बसमता गांव के बी एम भवन प्रांगण में भव्य देवी जागरण का आयोजन डॉ. वीरेन्द्र कुमार और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सरजू गोप, बृहस्पति महतो, शंकर यादव और दिनेश यादव रहे. इस अवसर पर मशहूर गायक कुमकुम बिहारी, जितेंद्र बबुआ और उनके सहयोगियों ने भक्ति गीतों के माध्यम से भक्तों को भक्ति रस से सराबोर किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीतारामडेरा में ई-काम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर धनबाद के गुरुनानक कॉलेज में 7 से 10 मई तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच प्रशिक्षण शिविर में गिरिडीह के आकाश स्वर्णकार और नयन भट्टाचार्य ने भाग लिया. इस प्रशिक्षण शिविर में देशभर से 200 चयनित कोचों ने हिस्सा लिया था. ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण देने के लिए ईरान के अंतरराष्ट्रीय कोच अब्बास शेखी आए थे. आकाश और नयन ने इस प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक पूर्ण किया और राष्ट्रीय कोच बनने का गौरव प्राप्त किया. समापन समारोह में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा और अंतर्राष्ट्रीय कोच अब्बास…
फतेह लाइव, रिपोर्टर डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर तीन दिव्यांगों को उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र उनके घरों तक पहुंचाए गए. प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले दिव्यांगों में शकुंतला पात्रो (पति जगेश्वर पात्रो), वृष्टि पान (पिता मनोज पान पोड़ाभूमरी), और सरिता सोरेन (पिता लच्छू राम सोरेन भुजुडीह) शामिल हैं. इन दिव्यांगों के प्रमाण पत्र सिविल सर्जन कार्यालय जमशेदपुर से प्राप्त किए गए और पीएलवी चयन कुमार मंडल एवं छाकु माझी द्वारा उनके घरों तक पहुंचाए गए. इन तीनों दिव्यांगों के प्रमाण पत्र मार्च माह में लीगल एड क्लिनिक पोटका के माध्यम से प्राप्त किए गए थे. इस दौरान इनकी…
जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 2,54,348 केसों का निष्पादन, 21.31 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्ति फतेह लाइव, रिपोर्टर 10 मई को जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,54,348 मामलों का निष्पादन किया गया, और 21,31,84,371 रुपये की रिकॉर्ड राजस्व प्राप्ति हुई. इस आयोजन का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक ऋषभ गर्ग, जिला परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश…
भारतीय सेना के पराक्रम से आतंकवाद को नष्ट करने में मिली सफलता फतेह लाइव, रिपोर्टर जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने ऑपरेशन सिंदूर के समापन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सीजफायर की घोषणा की, इसके बाद भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए. तीन दिनों के इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का कार्य किया. श्रीवास्तव ने कहा कि इस युद्ध संघर्ष में भारतीय सेना ने यह साबित कर दिया कि वह…
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जन.मन योजना से महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन फतेह लाइव, रिपोर्टर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम जन.मन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में आदिम जनजाति (सबर) की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य इन महिलाओं को महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत बेको, दलदली, हुरलुंग, पलाशबनी और देवघर में कुल 9 स्वयं सहायता समूह बनाए गए…
