Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
सड़क, नाली, जलजमाव और कचरा उठाव जैसी समस्याओं पर चर्चा, संतोष कुमार साहू बनाए गए नए सहसंयोजक फतेह लाइव, रिपोर्टर वार्ड 7 के आनंद विहार कॉलोनी में रांची सिटीजन फोरम की बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में क्षेत्र के नागरिकों ने सड़क निर्माण, नाली की अधूरी स्थिति, नियमित कचरा उठाव न होने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अनुपस्थिति जैसी समस्याएं साझा कीं. बताया गया कि संवेदक द्वारा मुख्य सड़क और नाली निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा छोड़ा गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. इन मुद्दों पर रांची नगर निगम के प्रशासक…
सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने 21वीं बार रक्तदान कर दी प्रेरणा विधायक सरयू राय ने किया रक्तदाताओं का सम्मान फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री गुरु सिंह सभा, मानगो गुरुद्वारा में रविवार को 326वें खालसा पंथ सृजना दिवस बैसाखी के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें सिख संगत के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. शिविर की शुरुआत सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने रक्तदान कर की, जिन्होंने यह 21वीं बार रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संत जेवियर्स…
20 अप्रैल को जीबीएम में होगी चुनावी प्रक्रिया की घोषणा, संगत का फैसला ही सर्वोपरि—प्रधान निशान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर बैसाखी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची द्वारा 326वें खालसा पंथ सृजन दिवस को श्रद्धा और सेवा के भाव से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत “बैसाख सुहावा ताँ लगे जा संत भेटें हर सोई…” शबद के मुखवाक से की गई. इसके पश्चात प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में दो प्रमुख ग्रंथियों—भाई अमृतपाल सिंह मन्नन और भाई जरनैल सिंह को स्कूटी की सौगात भेंट की गई. ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, अवतार सिंह फुर्ती, महामंत्री परमजीत सिंह काले, नौजवान सभा…
छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन, सोशल मीडिया की बुराइयों पर दी प्रस्तुति फतेह लाइव, रिपोर्टर खासमहल-8, जमशेदपुर स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल के प्रांगण में पहली बार वार्षिक पुरस्कार रात्रि वितरण समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में हसन इमाम मलिक (खेल प्रबंधन, जे.आर.डी. टाटा स्टील एवं हैंडबॉल एसोसिएशन के मुख्य कोच एवं डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर जमशेदपुर के मो. तौकीर आलम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जिसमें सोशल मीडिया की बुराइयों पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति भी शामिल रही.…
चंद्रपुरा-भंडारीडीह-फुसरो-कथारा-गोमिया सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास, क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सौगात फतेह लाइव, रिपोर्टर पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चंद्रपुरा-भंडारीडीह-फुसरो रेलवे क्रॉसिंग नंबर 04 से कथारा-गोमिया तक की मुख्य सड़क के यातायात गुणवत्ता सुधार कार्य का शिलान्यास सह भूमि पूजन किया. पथ प्रमंडल बोकारो अंतर्गत इस परियोजना की कुल लंबाई 36.296 किलोमीटर है. मंत्री ने कहा कि अच्छी सड़कें न केवल आवागमन को सरल बनाती हैं, बल्कि वे आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और व्यापारिक विकास के द्वार भी खोलती हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न…
रेलवे की सख्ती से दहशत में आए स्थानीय लोग, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो थर्मल में रेलवे प्रबंधन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की जमीन पर बसे सैकड़ों लोगों को नोटिस थमाया है. नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर जमीन खाली नहीं करने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. नोटिस मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग गहरी चिंता में हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और इस जमीन पर ही उनका आशियाना बना है. अब अचानक नोटिस…
Jamshedpur : नितारा फाउंडेशन ने निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन, 230 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
तीन समूहों में बंटे छात्र, 20 अप्रैल को होगा पुरस्कार वितरण समारोह फतेह लाइव, रिपोर्टर नितारा फाउंडेशन के तत्वावधान में रायल किड्स स्कूल, छोटागोविंदपुर के प्रांगण में कक्षा 3 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 230 छात्रों ने भाग लिया, जिन्हें तीन समूह—ग्रुप A, B और C में बांटा गया. इसमें विवेक विद्यालय, रायल किड्स स्कूल, टेलको उर्दू मिडिल स्कूल, गुलमोहर स्कूल, वैली व्यू स्कूल और एसके पब्लिक स्कूल (सबुज संघ स्कूल) जैसे स्कूलों के छात्र शामिल थे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य डॉ. पारितोष सिंह थे, जिन्होंने बच्चों…
बैसाखी पर जमशेदपुर पहुंचे सरबप्रीत कौर और जगजीत सिंह, साकची गुरुद्वारा में टेका मत्था फतेह लाइव, रिपोर्टर बैसाखी के पावन अवसर पर पंजाब सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री मनजीत सिंह कलकत्ता की बेटी सरबप्रीत कौर और दामाद जगजीत सिंह जमशेदपुर पहुंचे. जगजीत सिंह, जो कि कोलकाता के प्रसिद्ध होटल व्यवसायी हैं एवं ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष (1980-1995) रह चुके हैं, ने साकची स्थित गुरुद्वारा साहिब जाकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका. इस दौरान दोनों ने जमशेदपुर की संगत को खालसा सिरजना दिवस की बधाई दी और धार्मिक एकता तथा सिख परंपरा को सशक्त…
संविधान संशोधन और नाम परिवर्तन पर बनी सहमति राकेश्वर पांडेय ने कहा– निर्णय चाहे देर से हो, लेकिन होगा मजदूर हित में फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन की आमसभा रविवार को यूनियन के रजिस्टर्ड कार्यालय, बिष्टुपुर में संपन्न हुई. सभा की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने की जबकि संचालन दिनेश कुमार ने किया. बैठक में यूनियन के नाम में बदलाव और संविधान संशोधन पर गहन चर्चा की गई. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि यूनियन का निबंधन अब टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन के नाम से किया जाएगा, क्योंकि कंपनी…
चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान चालीसा पाठ, आरती और भंडारे का हुआ आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट में चैत्र पूर्णिमा और श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 12 अप्रैल को नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पहाड़ी शिव मंदिर, आई टाइप कॉलोनी हनुमान मंदिर, घरवाटांड़ मंदिर, सरहचिया मंदिर और तेनुघाट बड़ा चौक मंदिर समेत कई स्थलों पर श्रीराम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना की गई और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ. आई टाइप कॉलोनी स्थित मंदिर में पुजारी राजीव कुमार…
