Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

संस्कृति और परंपरा के संगम का प्रतीक बना श्रम कल्याण परिसर, मिथिलांचल के कलाकारों ने मोहा मन फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के श्रम कल्याण परिसर में मैथिली विकास मंच द्वारा आयोजित 45वां विद्यापति पर्व समारोह परंपरागत गरिमा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और महाकवि विद्यापति की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, मुंबई से पधारे अभिनेता और स्क्रिप्ट राइटर जीशान कादरी, डॉ. पीएन झा समेत कई सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे. सभी…

Read More

हज 2025 के लिए 90 से अधिक हाजियों ने ली ट्रेनिंग, रांची और चतरा से आए विशेषज्ञ फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित मरकज जामा मस्जिद में शनिवार को हज कमिटी ऑफ इंडिया एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हज 2025 के लिए जाने वाले हाजियों के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया. इस ट्रेनिंग कैंप में गिरिडीह जिला के सैकड़ों हाजियों ने हिस्सा लिया, जिनमें लगभग 35 महिलाएं और 55 पुरुष शामिल थे. इस अवसर पर हज कमिटी, झारखंड की ओर से विशेष रूप से जनाब हाजी सिद्दीकी साहब रांची से तशरीफ लाए, जिन्होंने हाजियों को…

Read More

हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन, मंदिर जीर्णोद्धार को गति देने का संकल्प फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में शनिवार को श्री हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया. श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा का 108 बार सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. समिति के संयोजक एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक श्री सरयू राय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को गति प्रदान करना है. श्री राय स्वयं भी दिनभर भक्तिभाव से पाठ में सम्मिलित रहे. कार्यक्रम…

Read More

मंदिर निर्माण अवरुद्ध होने पर सनातन उत्सव समिति ने जताई चिंता, डीसी से करेगी मुलाकात फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री हनुमान प्राकट्य उत्सव के अवसर पर जमशेदपुर के साकची स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसके बाद महाआरती संपन्न हुई. महाआरती के बाद भक्तों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया. रात्रि में रंग-बिरंगी आतिशबाजी और भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूजन कार्य पंडित पिंटू पांडेय के मार्गदर्शन में विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ. इस आयोजन का संयोजन सनातन उत्सव समिति द्वारा किया…

Read More

शिविर में 650 मरीजों की हुई जांच, सांसद ने बेहतर सुविधा देने का दिया निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद ने शनिवार को झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड का दौरा किया. दौरे के दौरान उन्होंने झामुमो प्रखंड कमिटी के नए सदस्यों से मुलाकात की और स्थानीय संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की. इसके बाद उन्होंने गांडेय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आयोजित नेत्र जांच शिविर का निरीक्षण किया, जो कि शंकर नेत्रालय चेन्नई और बोक्सा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने शिविर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर ग्रामीणों…

Read More

कसमार में भाकपा माले की बैठक, 22 अप्रैल को बोकारो राज्य सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर कसमार अंचल के तेनुघाट स्थित पार्टी कार्यालय में भाकपा माले की लोकल कमिटी की बैठक शनिवार को संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड उमा शंकर महाराज ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में माले जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड शकूर अंसारी उपस्थित रहे. आगामी 22 अप्रैल को बोकारो में आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई. कॉमरेड शकूर ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति…

Read More

नियमों की अनदेखी पर होगी दंडात्मक कार्रवाई, चार अनुपस्थित क्रेशर संचालकों से मांगा गया स्पष्टीकरण फतेह लाइव, रिपोर्टर शनिवार को बेंगाबाद अंचल कार्यालय में क्षेत्र के क्रेशर संचालकों के साथ अंचलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह बैठक इस उद्देश्य से बुलाई गई थी कि अनाधिकृत रूप से चल रहे क्रेशरों की जानकारी ली जा सके और उनकी वैधता की जांच की जा सके. बैठक में कुल दस क्रेशर संचालक उपस्थित हुए, जिनमें से कुछ ने अपने क्रशर से संबंधित दस्तावेज जमा किए, जबकि अन्य को 24 घंटे के भीतर कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है.…

Read More

मरीजों को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश, अस्पताल कर्मियों में दिखी हलचल फतेह लाइव, रिपोर्टर शनिवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया. विधायकों के अचानक पहुंचे की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की और अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति और सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं…

Read More

डॉ. साहिल पाल होंगे मुख्य अतिथि, 9 जटिल नेत्र सर्जरी का होगा लाइव प्रदर्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर स्थित संजीव नेत्रालय 13 अप्रैल को अपना 6वां स्थापना दिवस विशेष रूप से मनाने जा रहा है. इस मौके पर नेत्र देखभाल से संबंधित सीएमई (CME) और लाइव सर्जरी का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिल पाल होंगे. इस दिन कुल 9 जटिल और उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें देश के प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे. यह आयोजन नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उन्नत तकनीक और अनुभव साझा करने का…

Read More

बिष्टुपुर पुलिस की कार्रवाई में 475 सिरप और 90 नाइट्रोसन टैबलेट बरामद, बिहार के भोजपुर के हैं आरोपी खरकाई रोड से रीगल चौक की ओर जा रहे थे आरोपी, सुपर स्प्लेंडर बाइक से ले जा रहे थे नशे की खेप फतेह लाइव, रिपोर्टर बिष्टुपुर थाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खरकाई रोड से रीगल चौक की ओर जाने वाले युवकों को पकड़ा. ये युवक सुपर स्प्लेंडर बाइक…

Read More