Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

अरगाघाट स्थित दुर्गा मंडा के समीप स्थापित यह प्रतिमा 25 वर्षों से भक्तों के बीच आस्था का प्रतीक बनी हुई है 25 वर्ष पूर्व देखे गए सपने को लोगों ने मेहनत से किया साकार फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह शहरी क्षेत्र के अरगाघाट स्थित दुर्गा मंडा के समीप बनी वीर हनुमान जी की 40 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा आज भी वर्षों बाद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. करीब 25 वर्ष पूर्व यहां के स्थानीय लोगों ने इस प्रतिमा के निर्माण का सपना देखा था, जिसे सबके सहयोग और परिश्रम से मूर्त रूप दिया गया. उस समय झारखंड…

Read More

करीब ₹50,000 लेकर फरार हुए अपराधी, सीसीटीवी में ब्लैक पल्सर बाइक पर भागते नजर आए फतेह लाइव, रिपोर्टर पाथरडीह न्यू माइंस की रहने वाली श्रेया सुपकार, जो गुरु नानक कॉलेज धनबाद की छात्रा हैं, अपने पिता उत्तम सुपकार के साथ डिगवाडीह स्टेट बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान हड़ताल्ला अंबेडकर चौक के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने उनका पर्स और मोबाइल छीनने का प्रयास किया. मोबाइल नहीं छीन सके, लेकिन पर्स लेकर फरार हो गए, जिसमें करीब ₹50,000 की राशि थी. अपराधी अजमेरा होते हुए पाथरडीह स्टैंड की ओर भागे. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम में 8 से 22 अप्रैल तक मनाया जा रहा है पोषण पखवाड़ा 2025 जागरूकता रथ से होगा कुपोषण के खिलाफ जनसंपर्क अभियान समाहरणालय से रवाना हुआ जागरूकता रथ, ग्रामीणों को देगा पोषण संबंधी जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम जिले में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के तहत समाहरणालय परिसर से पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को रवाना किया गया. उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान एवं धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस रथ को शुभारंभ किया. इस अवसर पर पोषण पखवाड़ा से संबंधित शपथ भी…

Read More

प्रवीण सिंह की तत्परता से बिजली विभाग ने दी ₹30,000 की सहायता राशि, ट्रांसफार्मर किया गया दुरुस्त मुआवजा मिलने से शांत हुआ स्थानीयों का गुस्सा, जेसीबी से हटाया गया शव फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के उलीडीह रामकृष्ण कॉलोनी में पायल सिनेमा के समीप स्थित बिजली ट्रांसफार्मर से निकले अर्थिंग के खुले तार की चपेट में आने से आज सुबह एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जनता दल (यूनाइटेड) के उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, बिजेंद्र सिंह, संजय सिंह और मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री को मिला आदिवासी समाज के धर्मगुरुओं का समर्थन, हजारों की भीड़ ने उठाए दोनों हाथ राजनगर में हजारों की सभा में गूंजा आदिवासी अस्मिता का स्वर फतेह लाइव, रिपोर्टर राजनगर (सरायकेला-खरसावाँ) में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला. अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत देश परगना और मांझी परगनाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई. इसके बाद मंच से आदिवासी धर्मगुरुओं ने धर्मांतरण को समाज के लिए घातक करार देते हुए इसे रोकने की पुरजोर अपील की.…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम के गुटुसाइ गांव की महिला को समय पर मिली सहायता, अब चल-फिर पाने में सक्षम फतेह लाइव, रिपोर्टर पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के पास स्थित गुटुसाइ गांव की रहने वाली आशा लोहरा नाम की महिला पिछले कई दिनों से कमर की टूटी हड्डी के कारण अस्वस्थ चल रही थीं. इलाज एक निजी क्लीनिक में हो रहा था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार इलाज का खर्च वहन नहीं कर पा रहा था. इस कठिन समय में समाजसेवी रवि जायसवाल आगे आए और उन्होंने महिला की सहायता के लिए आर्थिक मदद भेजी. उनके इस सहयोग से महिला का इलाज…

Read More

अत्यधिक अमीरों पर संपत्ति कर लगाकर आर्थिक असमानता दूर करने की उठी मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर नेशनल हॉकर फेडरेशन ने कर प्रणाली में संतुलन और आर्थिक असमानता को कम करने के उद्देश्य से वेल्थ टैक्स कैंपेन के तहत जमशेदपुर के करनडीह और महिला कल्याण समिति, सुंदरनगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस दौरान संगठन के सचिव उत्तम चक्रवर्ती और नागेन्द्र कुमार ने कहा कि भारत में एक ओर कुछ लाख लोग विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की श्रेणी में आते हैं, वहीं दूसरी ओर करोड़ों लोग दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में आवश्यक है कि…

Read More

एक तरफ पारदर्शिता और सेवा का प्रतीक, दूसरी ओर विवादों में घिरे वर्तमान अध्यक्ष, मतदाताओं के सामने बड़ा फैसला फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, जो वर्षों से राज्य में सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कृति के संवाहक के रूप में स्थापित रहा है, अब नेतृत्व संकट के दौर से गुजर रहा है. इसी पृष्ठभूमि में 13 अप्रैल 2025 को सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है. यह चुनाव महज दो प्रत्याशियों के बीच नहीं बल्कि दो सोच, दो दृष्टिकोण और दो कार्यशैलियों के बीच का चुनाव बन गया है. सुरेश चंद्र अग्रवाल जहां सेवा,…

Read More

भाजपा ने बयान को बताया राष्ट्रवादी संगठनों को बदनाम करने की साजिश, संघ की छवि पर हमला बताया फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर गुजरात अधिवेशन में की गई टिप्पणी पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बयान को झूठा, शर्मनाक और राष्ट्र विरोधी मानसिकता से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि यह सोची-समझी साजिश है, जिससे समाज में भ्रम फैलाया जाए और राष्ट्रवादी संगठनों को बदनाम किया जाए. श्री ओझा ने कहा कि बन्ना गुप्ता जैसे नेता राजनीतिक…

Read More

जीर्णोद्धार कार्य की सिद्धि हेतु होगा अखंड पाठ, हवन और आरती के साथ होगा समापन फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर, केबुल टाउन) में शनिवार को श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को गति देने के उद्देश्य से श्री हनुमान चालीसा का 108 बार अखंड पाठ किया जाएगा. संयोजक सरयू राय ने बताया कि पाठ का आरंभ सुबह 10 बजे होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा. ग्यारह विद्वान पंडित लगातार पाठ करेंगे. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से बैठने की व्यवस्था की गई…

Read More