Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
Jamshedpur : वक्फ बिल 2025 के समर्थन में भाजयुमो का प्रदर्शन, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की बताई जरूरत
जमशेदपुर में भाजयुमो ने चौक-चौराहों पर किया प्रदर्शन, बिल को बताया गरीब मुस्लिमों के उत्थान का माध्यम फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार को वक्फबिल-2025 के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर किया गया. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर उन राजनैतिक दलों की आलोचना की जो इस विधेयक का केवल वोटबैंक की राजनीति के चलते विरोध कर रहे हैं. भाजयुमो का कहना है कि यह विधेयक न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, बल्कि यह राष्ट्र…
बैसाखी पर्व को सेवा, संकल्प और साहस का प्रतीक मानें सिख युवाओं को सिखी के मूल्यों को अपनाने का संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बैसाखी पर्व पर कोल्हान क्षेत्र के सिख युवाओं को प्रेरणादायक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को मनाया जाने वाला बैसाखी पर्व केवल फसल कटाई का उत्सव नहीं, बल्कि सिख इतिहास में खालसा पंथ की स्थापना का गौरवशाली दिन है. गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने 1699 में इसी दिन खालसा पंथ की नींव रखी, जो सच, सेवा और साहस के सिद्धांतों पर आधारित है. जमशेदपुरी ने युवाओं…
प्रखंड परिसर में बैठे अध्यक्ष गौतम सागर राणा और उनके सहयोगी, उठाई 8 सूत्री मांगें फतेह लाइव, रिपोर्टर जमुआ प्रखंड परिसर के समक्ष झारखंड यूथ फोर्स के बैनर तले 20वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा. संगठन के अध्यक्ष गौतम सागर राणा के नेतृत्व में यह धरना 24 मार्च 2025 से लगातार दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जमुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी को दिए आवेदन में उन्होंने आठ सूत्री मांगें रखीं हैं, जिसमें जल-नल योजना, खाद्यान्न की कालाबाजारी पर कार्रवाई, स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक…
पर्यटकों ने शव को देखा, पुलिस कर रही जांच; अब तक नहीं हुई पहचान फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल खंडोली डैम में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव को सबसे पहले वहां घूमने आए पर्यटकों ने देखा, जिन्होंने तुरंत बेंगाबाद थाना को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को डैम से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें : Giridih : 163 एंबुलेंस कर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित…
एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य सेवा प्रभावित बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर धरना जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले में संचालित 37 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े 163 ड्राइवर और कर्मियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. ये कर्मी अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. मुख्य रूप से, कर्मचारी ईएसआई, पीएफ, बकाया वेतन, और मानदेय की मांग कर रहे हैं. कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी, जिसके चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.…
ईएसआई, पीएफ और मानदेय समेत 6 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल, जिले की 37 एंबुलेंस सेवा ठप फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले में संचालित 37 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े 163 चालक और कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. उनकी छह सूत्री मांगों में ईएसआई, पीएफ, तय मानदेय सहित कई मुद्दे शामिल हैं. प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बार भवन में अंबेडकर का आदमकद चित्र का अनावरण, संविधान निर्माताओं की प्रतिमा लगाने की उठी मांग
हजारी मोड़ के पास हुए दर्दनाक हादसे में चालक की मौत, तीन यात्री घायल, एक महिला की हालत गंभीर फतेह लाइव, रिपोर्टर 11 अप्रैल शुक्रवार को तेनुघाट में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक सवारी ऑटो के टायर के फटने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. यह हादसा हजारी मोड़ स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब ऑटो गोमिया से सवारी लेकर कथारा की ओर जा रही थी. ऑटो के सामने वाला पहिया अचानक फट गया, जिसके कारण ऑटो पलट गई. इस दुर्घटना में ऑटो चालक संजय कुमार साव (48 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई.…
खड़ियासाई गांव में 14 वर्षों से प्रमाण पत्र से वंचित बच्चों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसलबिल पंचायत के खड़ियासाई गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की पहल पर जन्म प्रमाण पत्र से वंचित बच्चों को उनका अधिकार दिलाने का कार्य शुरू किया गया है. डालसा सचिव राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर हाल ही में गांव में डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया था. इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उनके बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र आज तक नहीं बने हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और सरकारी योजनाओं में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के बार भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का आदमकद चित्र अधिवक्ताओं की उपस्थिति में अनावरण किया गया. इस कार्यक्रम में प्रस्ताव पारित कर यह मांग की गई कि देश के सभी न्यायालय परिसरों में संविधान सभा के प्रमुख सदस्यों जैसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा, बाबा साहब अंबेडकर और राज्य विशेष से जुड़े अन्य सदस्यों की भव्य आदमकद प्रतिमा लगाई जाए. इससे वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में इन नेताओं के योगदान को समझने का अवसर मिलेगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…
गांववासियों की मांग- बारिश के पहले पूर्ण हो बिजली फीडर योजना, ताकि हर घर में पहुंचे रोशनी फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के हल्दी पोखर क्षेत्र में अधूरे बिजली फीडर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की मांग को लेकर गांववासियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत बूथ कमेटी के माध्यम से एक लिखित ज्ञापन विधायक संजीव सरदार को सौंपा. जमशेदपुर तुरामडीह स्थित विधायक कार्यालय में सौंपे गए इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि हाता बिजली ग्रिड से हल्दी पोखर को जोड़ने के लिए अलग बिजली फीडर की योजना शुरू की गई थी, ताकि क्षेत्र को शहरी सुविधा…
