Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

ट्रक चालक के नियंत्रण खो देने से हुआ हादसा, राहत कार्य जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरुवार शाम टेल्को थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स कैंटीन गेट के पास एक 709 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में सामान लोड था, जिसे टाटा मोटर्स के भीतर ले जाया जा रहा था. घुमावदार मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया. इसे भी पढ़ें : Giridih : कथारा ओपी थाना पुलिस ने फरार…

Read More

गिरिडीह में भर्ती पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह की तबियत बिगड़ी, डॉक्टर सरफराज अहमद ने लिया हाल-चाल फतेह लाइव, रिपोर्टर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है. जैसे-जैसे उनकी तबीयत के बारे में जानकारी लोगों को मिली, उनके कुशलक्षेम के लिए कई लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. इस कड़ी में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद भी अस्पताल पहुंचे और तिलकधारी प्रसाद सिंह का कुशलक्षेम जाना, साथ ही उनके परिजनों से भी…

Read More

मोहम्मद उस्मान अंसारी के बेटे फुरकान अंसारी को गिरफ्तार किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर कथारा ओपी थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है. पकड़ा गया वारंटी कथारा ओपी थाना क्षेत्र के असनापानी गांव निवासी मोहम्मद उस्मान अंसारी का पुत्र फुरकान अंसारी है. थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने बताया कि Kathara OP [Gomia] PS Case No- 51/24 दिनांक 24/05/2024 धारा 379/414/413/34 के तहत आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था. आरोपी काफी समय से फरार था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया और विधिवत उसे तेनुघाट जेल भेज दिया गया. इसे…

Read More

ABVP ने महिला महाविद्यालय में नियुक्ति और प्रज्ञा केंद्र की अनियमितताओं पर उठाए सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रतिनिधि मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए महिला महाविद्यालय में हिंदी शिक्षक की नियुक्ति और प्रज्ञा केंद्र से जुड़ी अनियमितताओं पर सवाल उठाए हैं. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि महिला महाविद्यालय में जिस तरह से चोरी छिपे हिंदी शिक्षक की नियुक्ति की गई है, उसमें कोल्हन विश्वविद्यालय की गाइडलाइनों का पालन नहीं किया गया है. ज्ञापन में यह बताया गया कि जिस व्यक्ति को हिंदी शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, वह पहले…

Read More

नए रजिस्ट्रेशन, नाम परिवर्तन और संविधान संशोधन पर होगी चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कर्मचारी यूनियन (वर्तमान टीएसडीपीएल) की आम सभा 12 अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के आवास पर होगी. सभा का आयोजन यूनियन के सदस्यों द्वारा किया जाएगा और इसमें अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय मुख्य रूप से संबोधित करेंगे. सभा में नए रजिस्ट्रेशन, कंपनी का नाम परिवर्तन और यूनियन के नाम में बदलाव जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा, संविधान संशोधन और लंबित ग्रेड की समस्याओं पर भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : Dumaria : माझी…

Read More

रक्तदान शिविर आयोजन के लिए मोमेंटो से किया सम्मान फतेह लाइव, रिपोर्टर डुमरिया प्रखंड के भागाबांदी में पिछले साल आयोजित रक्तदान शिविर के लिए वीवीडीए झारखंड ने माझी पारगाना महाल आष्टकोशी तोरोप डुमरिया को सम्मानित किया. यह सम्मान डुमरिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू के हाथों से अंचल सभागार में प्रदान किया गया. सम्मान प्राप्त करने के लिए माझी पारगाना महाल के घाट पारगाना बाबा लखन मार्डी उपस्थित रहे. वीवीडीए के आदिवासी रक्तदाता और “ट्राइबल ब्लड मैन” के नाम से मशहूर राजेश मार्डी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि इस बार भी…

Read More

आइसोलेशन वार्ड के पास हुई बकरियों की चोरी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर घाटशिला, मऊभंडार ओपी क्षेत्र में मवेशी चोरों के हौसले इन दिनों बहुत बुलंद हो गए हैं. हाल ही में आईसीसी कारखाना के पिछले गेट के सामने स्थित आइसोलेशन वार्ड से सुखदेव सिंह की बंधी दो बकरियां चोरी हो गईं. घटना के अनुसार, सफेद रंग की मारुति कार में बैठे दो लोग आकर बकरियों की रस्सी काटकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा कर तेज रफ्तार से मुसाबनी की ओर भाग गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना मऊभंडार ओपी से महज 100 मीटर की दूरी…

Read More

जदयू जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना, विचारधारा बदलने का लगाया आरोप फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि बन्ना गुप्ता संघ के बारे में कुछ भी बोलने से पहले आरएसएस की शाखाओं में शामिल होकर उसके त्याग, तपस्या और सेवा को समझें. श्रीवास्तव ने कहा कि बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन में अपने आकाओं को खुश करने के लिए संघ…

Read More

कार्यालय कार्य संचालन में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम के समाहरणालय संवर्ग संघ द्वारा जिले के सभी लिपिकीय कर्मियों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला सभागार में किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यालय कार्यों में दक्षता और प्रक्रिया की समझ बढ़ाना था. कार्यशाला में उपायुक्त अनन्य मित्तल, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार, नज़ारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, स्थापना उपसमाहर्ता चंद्र जीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। सभी प्रखंड, अंचल, अनुमंडल व जिला मुख्यालय के कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसे भी पढ़ें : Giridih :…

Read More

चैती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में हर्षोल्लास से मनाया गया नवरात्र महोत्सव, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन फतेह लाइव, रिपोर्टर देवरी थाना मोड़ स्थित सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से आयोजित चैत्र नवरात्र महोत्सव में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. पूजा के नौ दिनों तक मंदिर परिसर में रामायण कथा का प्रोजेक्टर पर प्रसारण किया गया, जिसने भक्तों को धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत कर दिया. इस दौरान प्रसिद्ध बबलू डांस ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसमें दिलीप जोकर और मदन जोकर की हास्य कला ने दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर…

Read More