Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

तकनीक और परंपरा का अद्भुत संगम, हर मौसम में कश्मीर की वादियों तक सुगम यात्रा संभव फतेह लाइव, रिपोर्टर अब कश्मीर की हसीन वादियों का आनंद लेना और भी आसान और आरामदायक हो जाएगा, क्योंकि जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस की हाई-स्पीड सेवा जम्मू-कश्मीर में शुरू होने जा रही है. अप्रैल की ठंडक, वसंत की बहार और पहलगाम की घाटियों से गुजरती यह ट्रेन यात्रियों को बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों, फूलों से लदे सेब के बागानों और हरे-भरे मैदानों की झलक देने के साथ ही, आधुनिक भारत की तकनीकी प्रगति का अनुभव भी कराएगी. यह सिर्फ एक रेल…

Read More

विनोद कुमार सिंह पर शनि उर्फ श्रेष्ठ और उसके साथियों ने किया हमला, थाने में शिकायत दर्ज फतेह लाइव, रिपोर्टर परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला निवासी विनोद कुमार सिंह पर गुरुवार शाम करीब पांच बजे शनि उर्फ श्रेष्ठ और उसके साथियों ने हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, जब विनोद अपने घर से बाहर निकले, तभी शनि, मोहित, निकेश सिंह समेत अन्य ने उन्हें घेर लिया और हरवे-हथियार एवं रॉड से मारपीट शुरू कर दी. हमलावर लगातार उस पर पुराने केस को वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहे थे. इसे भी पढ़ें : Potka : हाता माताजी…

Read More

संगठन की मजबूती और समाज सेवा को प्राथमिकता देंगे नव निर्वाचित अध्यक्ष फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के टेल्को स्थित आम बगान मैदान के समीप झारखंड क्षत्रिय संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संजय सिंह हितैषी को संघ की टेल्को इकाई का अध्यक्ष चुना गया. बैठक की अध्यक्षता क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने की. उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से संगठन की मजबूती के लिए आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और इसकी मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा. इस मौके पर…

Read More

ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार दूसरे दिन मिली सफलता, 70 बोतल शराब बरामद फतेह लाइव, रिपोर्टर आरपीएफ रांची मंडल द्वारा “ऑपरेशन सतर्क” अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए दो दिनों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 09 और 10 अप्रैल 2025 को आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने निरीक्षक शिशुपाल कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक सूरज पाण्डेय और टीम के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया. इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके पास से 70 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹38,000 बताई गई है. इसे…

Read More

संस्कृति और परंपरा को संजोने की दिशा में एक सुंदर पहल, बंगला नववर्ष 1432 का भव्य स्वागत फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के हाता स्थित माताजी आश्रम में आगामी 15 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को अपराह्न 5 बजे से बंगला नववर्ष “पयला बैशाख 1432” का मिलन समारोह मनाया जाएगा. इस आयोजन की जानकारी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे ने दी. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में हम अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा से दूर होते जा रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है. ऐसे समय में बंगला नववर्ष जैसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम बनते…

Read More

जन सेवा, पर्यावरण संरक्षण और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ नारी शक्ति ने संभाली कमान फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह स्थित स्थानीय गोयनका धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की नई कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर सोनू चौधरी को पुनः अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई, जो इससे पूर्व सत्र में भी इस पद पर कार्यरत थीं. समारोह के दौरान उपाध्यक्ष पूजा बालासिया, सचिव बरखा बालासिया एवं कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल सहित नई कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम का संचालन शाखा की पूर्व अध्यक्ष रिया अग्रवाल ने…

Read More

आठ कीर्तन मंडलियों ने हरि नाम से मंत्रमुग्ध किया, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के आदिवासी बहुल शिलिंग गांव में गुरुवार को राधा गोविंद मंदिर परिसर में अष्टम प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. इस पावन अवसर पर आठ कीर्तन संप्रदायों की मंडलियों ने बारी-बारी से भजन कीर्तन प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में धर्म प्रेमी जनों की भारी भीड़ देखने को मिली. दूर-दराज से आए बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना की और आयोजकों को…

Read More

जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा, प्रदेश से मिले टारगेट को पूरा किया गया सदस्यता अभियान में किया गया सक्रिय योगदान फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बोकारो जिला कमेटी की बैठक अंबिका विवाह मंडप में संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने की और संचालन प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने किया. जिला अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संगठन चुनाव के लिए चल रहा सदस्यता अभियान लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्रदेश से मिले टारगेट को पूरा कर…

Read More

प्रबंधन की लापरवाही और सेफ्टी नियमों की अनदेखी के कारण हुआ हादसा परिवार को तत्काल मुआवजा की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो थर्मल में गुरुवार 10 अप्रैल को एक दर्दनाक हादसे में ठेका मजदूर अशोक भुईयाँ की मौत हो गई. मृतक बोकारो थर्मल के जरवा बस्ती का निवासी था और दुर्घटना के समय वह डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में काम कर रहा था. मजदूरों का कहना है कि यह हादसा प्रबंधन की लापरवाही और सेफ्टी ऑफिसर की गैरमौजूदगी के कारण हुआ है. कई बार ऐसी घटनाएं यहां हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने इस पर कोई…

Read More

हनुमान जयंती के अवसर पर 100 बार से अधिक हनुमान चालीसा पाठ होगा, आम लोग भी हो सकते हैं शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बताया कि 12 अप्रैल 2025, शनिवार को चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर), केबुल टाउन में श्री हनुमान जयंती के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया जाएगा. इस दिन मंदिर में अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा, जिसमें हनुमान चालीसा का 100 बार से अधिक पाठ किया जाएगा. यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे के आसपास समाप्त होगा. विधायक…

Read More