Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव रिपोर्टर तेनुघाट में 4 अप्रैल को सीआरपीएफ जवान 26 बटालियन के शहीद विनोद यादव का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम तेनुघाट बस के पास स्थित उनके आदम कद प्रतिमा के पास आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव, सीआरपीएफ 26 बटालियन के जवान और अधिकारी उपनिरीक्षक दयाशंकर बैरागी के नेतृत्व में उपस्थित हुए. सभी ने शहीद के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनकी वीरता को याद किया. इसे भी पढ़ें : Giridih : खरगडीहा में सालों से जलापूर्ति…
फतेह लाइव रिपोर्टर तेनुघाट में 4 अप्रैल को लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा का विधिवत समापन हुआ. इस अवसर पर छठ व्रति अर्घ्य अर्पित करने के लिए स्थानीय छठ घाटों पर पहुंचे. अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र दामोदर नदी में स्नान कर जल में खड़े होकर पूजा अर्चना की और उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. इस अवसर पर लोक आस्था और परंपरा के रंग में रंगे भक्तों का उत्साह झलकता रहा. इसे भी पढ़ें : Giridih : खरगडीहा में सालों से जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना छठ पूजा में श्रद्धालुओं…
बेरमो विस्थापित मोर्चा ने बीएसएल प्रबंधन का पुतला जलाया फतेह लाइव रिपोर्टर तेनुघाट में 3 अप्रैल को बेरमो अनुमंडल विस्थापित मोर्चा ने प्रशिक्षित युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इस मौके पर मोर्चा ने बीएसएल प्रबंधन का पुतला जलाया और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि सीआईएसएफ के कर्मी बिना प्रशासनिक अनुमति के लाठीचार्ज करने के लिए जिम्मेदार हैं और इस घटना की तुलना लेवाटांड गोलीकांड से की गई. उन्होंने दोषियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : Giridih : खरगडीहा में सालों से…
जल आपूर्ति योजना की विफलता से संकट में ग्रामीण फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के जमुना प्रखंड के खरगडीहा में पेयजल संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है. करोड़ों रुपये की लागत से बने जलापूर्ति केंद्र के बावजूद यह योजना विफल साबित हुई है. खरगडीहा, मिर्जागंज, बदडीहा, जगन्नाथडी, मिसिरडीह, परगोडीह जैसे कई गांवों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लगभग 10,000 लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लोग अब कुएं, नदी और चापाकल के दूषित पानी पर निर्भर हो गए हैं, जो न केवल अस्वस्थकर है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरे की घंटी है.…
बेंगाबाद में महासंघ की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में साथी राजकिशोर साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक नयन और विशिष्ट अतिथि अमर प्रसाद सिन्हा ने भाग लिया. अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए अशोक नयन ने कहा कि गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में महासंघ की प्रखंड समिति के चुनाव की प्रक्रिया आज बेंगाबाद प्रखंड से प्रारंभ हुई है. इसे भी…
आरपीएफ ने सफलतापूर्वक शराब की तस्करी के खिलाफ किया अभियान आरोपी और शराब को शराब विभाग के हवाले किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाकर उसे घेर लिया गया. यह अभियान रांची मंडल के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर चलाया गया था. तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 16 बोतलें रॉयल स्टैग (डीलक्स व्हिस्की) बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत 11,800 रुपये आंकी गई. शराब की बोतलें एक काले और एक…
ग्रेड सुधार पर प्रबंधन से वार्ता प्रारंभ होगी यूनियन ने ग्रेड पर सकारात्मक पहल करने का किया निर्णय फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) कर्मचारी यूनियन की कमिटी मीटिंग यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित रजिस्टर्ड कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक का संचालन महामंत्री अमन सिंह ने किया, जिसमें पिछली बैठक की कार्यवाही और उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. विशेष रूप से अक्टूबर 2023 से लंबित ग्रेड पर प्रबंधन से त्वरित वार्ता शुरू करने का निर्णय लिया गया. यूनियन के पदाधिकारियों ने ग्रेड कमिटी के सदस्यों से रणनीति बनाने…
महिला ढाकी टीम ने बढ़ाया उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर छोटागोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान में आयोजित बसन्ती दुर्गा पूजा इस वर्ष महिलाओं के द्वारा संचालित की जा रही है, जो इस त्योहार को एक नई दिशा दे रही है. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल से आई महिला ढाकी टीम ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया है. राधा रानी ढाकी टीम, जिसमें 5 महिलाएं शामिल हैं, संध्या आरती के समय अपने घुनुची नाच और ढ़ाकी के करतबों से माता की स्तुति मंत्रमुग्ध कर रही है, जिससे देखने के लिए भारी भीड़ जुट रही है. इसे भी पढ़ें : Ghatsila :…
री एडमिशन और मेंटेनेंस फीस पर विवाद फतेह लाइव, रिपोर्टर जहां एक ओर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों को री एडमिशन फीस नहीं लेने और 7 दिनों के भीतर शुल्क निर्धारण समिति बनाने का आदेश दिया था, वहीं सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल मऊभंडार और मुसाबनी के प्रबंधन ने इस आदेश की अवहेलना करते हुए अपने छात्रों से ₹6000 से अधिक की री एडमिशन और मेंटेनेंस फीस वसूलने का फरमान जारी कर दिया है. यह आदेश स्कूल के नोटिस बोर्ड पर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी प्रकाशित किया गया है. इसे भी पढ़ें : Ghatsila…
सैनिक परिवार में छाया शोक का माहौल फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्व सैनिक सेवा परिषद घाटशिला ने शुक्रवार को पूर्व सैनिक हवालदार बड़ा राम मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे बिहार से कलर सर्विस से सेवानिवृत्त थे और ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनका निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से लाया गया, जहां सैनिक परिवार और पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर शौर्य चक्र विजेता मोहम्मद जावेद, कैप्टेन सुगदा मरडी, कैप्टेन धनो टुडू, सूबेदार सुनाराम सोरेन समेत कई वरिष्ठ सैनिक उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : Giridih : रामनवमी…
