WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : आरपीएफ ने रांची स्टेशन पर शराब की बोतलें बरामद की, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

  • आरपीएफ ने सफलतापूर्वक शराब की तस्करी के खिलाफ किया अभियान
  • आरोपी और शराब को शराब विभाग के हवाले किया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाकर उसे घेर लिया गया. यह अभियान रांची मंडल के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर चलाया गया था. तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 16 बोतलें रॉयल स्टैग (डीलक्स व्हिस्की) बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत 11,800 रुपये आंकी गई. शराब की बोतलें एक काले और एक गुलाबी रंग के बैग में छिपाकर रखी गई थीं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : टीएसपीडीएल कर्मचारी यूनियन की कमिटी मीटिंग सम्पन्न, ग्रेड पर सकारात्मक पहल करने का निर्णय

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरोपी की पहचान विशाल कुमार (24 वर्ष), पिता- अशोक सिंह, निवासी- जोहार नगर, थाना- फुसरो, जिला- बोकारो (झारखंड) के रूप में की गई. आरोपी ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार की और बताया कि वह बिना किसी वैध दस्तावेज के शराब की बोतलें लेकर जा रहा था. आरोपी और जब्त की गई शराब की बोतलों को कानूनी कार्रवाई के लिए शराब विभाग के हवाले कर दिया गया है. इस अभियान में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक कमल दास, स्टाफ अरुण कुमार, नितेश कुमार, आर.के. सिंह और प्रदीप कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर