Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने किया उद्घाटन फतेह लाइव, रिपोर्टर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में 28 मार्च से 29 मार्च 2025 तक दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ द्वारा किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इसके बाद मुख्य अतिथि ने झंडोत्तोलन किया और प्रतियोगिता की शुरुआत की घोषणा की. इस आयोजन का सफलता पूर्वक संचालन शारीरिक विज्ञान की शिक्षिका संतोषी महारा और शिक्षक मुरारी बरनवाल ने किया. इसे भी पढ़ें : Giridih : झामुमो…
मुख्य अतिथि सुदीवय कुमार सोनू और डॉक्टर सरफराज अहमद ने कार्यक्रम में लिया भाग फतेह लाइव, रिपोर्टर शुक्रवार को अलविदा जुमा के दिन रमजान के मुकद्दस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा नगर भवन, हूट्टी बाजार में भव्य दावते इफ्तार का आयोजन किया गया. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदीवय कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद मौजूद रहे. झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा हर वर्ष रमजान माह के दौरान इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाता है, और इस बार भी इसका आयोजन…
किसान आंदोलन के खिलाफ पुलिस दमन रोकने की मांग, किसानों को मिलें अधिकार फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल भारतीय किसान महासभा ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को ज्ञापन सौंपा. यह ज्ञापन केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ किए जा रहे दमन और उनके अधिकारों की हनन के विरोध में था. महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूरण महतो, विजय सिंह, अशोक पासवान, राजेश सिन्हा, शंकर पांडेय, कन्हाई पांडेय, मेहताब अली मिर्जा, रामलाल मुर्मू और प्रीति भास्कर के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया. किसान नेताओं ने राज्य और केंद्र सरकार से मांग…
चुनाव में बलबीर मंडल को मंडी के सभी सदस्यों का समर्थन, चुनाव 2 अप्रैल को होगा फतेह लाइव, रिपोर्टर साकची सब्जी मंडी होल सेल विक्रेता संघ के चुनाव को लेकर शुक्रवार को बलबीर मंडल ने अपने सभी समर्थकों और मंडी के सभी सदस्यों के साथ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर जीत की अग्रिम बधाई दी. मंडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी चुनाव कमिटी को सौंपा है. इस चुनाव में मंडी के सभी सदस्य बलबीर मंडल के साथ हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हिंदू नववर्ष…
हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में हिंदू संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होगी यात्र फतेह लाइव, रिपोर्टर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में 29 मार्च (शनिवार) को भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा का आयोजन किया जाएगा. यह यात्रा हर वर्ष की भाँति इस बार भी एग्रिको गोलचक्कर स्थित पुराना दुर्गा पूजा मैदान से आरंभ होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष मैदान (आम बगान मैदान) में भारत माता की आरती के साथ समापन होगी. हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह यात्रा हिंदू संस्कृति, परंपराओं और धर्म के प्रति…
कार्यशाला में शिक्षकों के समग्र विकास पर जोर, नए सत्र के लिए तैयारियों पर चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में शुक्रवार को विद्या भारती योजनानुसार त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन समिति सदस्या डॉ. पुष्पा सिन्हा, सह प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन सिंह और प्रधानाचार्य आनंद कमल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और पुष्पार्चन कर किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कार्यशाला के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला आगामी सत्र के लिए वर्ष भर की योजनाओं के निर्माण और उनके क्रियान्वयन हेतु की…
मुखियागण ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और पंचायती राज में समग्र विकास की दिशा में की चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन और पिरामल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय मुखिया कार्यशाला का आयोजन कैनेलाइट होटल, साकची में किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य पंचायतों को सक्षम बनाने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का कार्ययोजना तैयार करना था. पोटका, मुसाबनी, पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के मुखियागण इस कार्यशाला में उपस्थित हुए. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : सरस्वती शिशु विद्या…
विद्यालय में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, एकाग्रता और आत्मविश्वास पर जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर शुक्रवार को पोटका के कोवाली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय स्तर पर परिक्षा परिणाम घोषित किया गया. इस अवसर पर 300 भैया बहनों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. तीन-तीन भैया बहनों को वर्गवार उच्चतम अंक अर्जित करने पर पुरस्कार दिए गए, साथ ही अनुशासनप्रिय, अधिकतम उपस्थिति और सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट और छपरगढ़ा में रमजान उल मुबारक के अलविदा जुम्मे की नमाज अदा…
देश और राज्य की खुशहाली की कामना के साथ अदा की गई नमाज फतेह लाइव, रिपोर्टर रमजान के पाक माह के अंतिम जुम्मे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही अकीदत और श्रद्धा के साथ अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की. शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों ने नमाज पढ़ी और मुल्क एवं राज्य की खुशहाली की दुआ की. नमाज के बाद लोगों ने कहा कि पिछले जुम्मे में होली और जुम्मे की नमाज को भाईचारे और प्रेम से मनाया गया, और इसी तरह आगामी रामनवमी और ईद भी भाईचारे और शांति के साथ मनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें…
इंडियन नेवी में चयन पर खुशी रानी को सम्मान नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र को भी किया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर पेटरवार प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांपी में गुरुवार को एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय की पूर्व छात्रा खुशी रानी को उनके उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने खुशी रानी को इंडियन नेवी में चयनित होने पर गर्व महसूस किया और उन्हें बधाई दी. इस दौरान कक्षा नवम की छात्राओं ने खुशी रानी को बुके देकर सम्मानित किया, जबकि प्रधानाध्यापक ने उन्हें डायरी और कलम देकर सम्मानित…
