Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

सिविल सर्जन कार्यालय में मानसिक रोगों के कारण एवं निवारण पर कार्यशाला आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर मानसिक रोगों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गिरी ने कहा कि झारखंड में कुल आबादी का 11.6 प्रतिशत लोग मानसिक रोग से प्रभावित हैं. यह आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर 10.6 प्रतिशत है, जो दर्शाता है कि मानसिक रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. डॉ. गिरी ने बताया कि जीवनशैली, खानपान और तनाव इसके प्रमुख कारण हैं. बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय में ‘कॉमन मेंटल हेल्थ प्रोब्लम डिस्ऑर्डर’ विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई,…

Read More

जनसुविधा प्रतिनिधियों ने विभाग की लापरवाही को उठाया और जल्द समाधान की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर मंगलवार से शंकोसाई से लेकर सुभाष कॉलोनी तक पानी की आपूर्ति बंद हो गई है, जिससे इलाके के लोग काफी परेशान हैं. जब स्थानीय निवासियों ने इस बारे में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधियों पिंटू सिंह और संतोष भगत से बात की, तो ये दोनों बुधवार को मानगो के जोन नंबर 3, आस्था स्पेस टाउन पहुंचे. वहां उन्होंने ठेकेदार के कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की. ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि जोन नंबर 3 में दो पंप की आवश्यकता है, जिसमें…

Read More

सफल छात्रों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर विक्रमादित्य क्लासेस और महेंद्र कोचिंग द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन एलआईसी के बगल स्थित संगम गार्डन होटल में किया गया. इस भव्य समारोह का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, सर जे सी बोस विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर इंजीनियर कुमार गौरव और इंजीनियर मृगेंद्र कुमार ने कोचिंग के सफल छात्रों को सम्मानित किया और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर रमजान के मौके पर सिकदारडीह पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि महताब मिर्जा उर्फ डब्लु की ओर से दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस इफ्तार पार्टी में सैकड़ों रोजेदार शरीक हुए और इफ्तार किया. इस अवसर पर झामुमो कार्यवाहक प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी ने रमजान के पाक महीने की अहमियत को बताया और कहा कि इस तरह का आयोजन आपसी भाईचारे को बढ़ाता है. यह सवाब का काम है, जिससे समाज में सौहार्द और एकता की भावना प्रबल होती है. इसे भी पढ़ें : Tenughat : आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल समाप्त, वेतन भुगतान का मिला आश्वासन सौहार्दपूर्ण…

Read More

खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्रदान किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले में खाद्य कारोबारियों के लिए एफएसएसएई लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने के उद्देश्य से 26 और 27 मार्च 2024 को दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया. यह कैम्प सदर अस्पताल के कैंपस में आयोजित किया गया, जहां पहले दिन कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए. इन आवेदन में से 35 योग्य खाद्य कारोबारियों को मौके पर ही लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निर्गत किए गए. खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत, किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार को चलाने के लिए लाइसेंस…

Read More

उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवंटन की निकासी और नियमानुकूल व्यय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में 2024-25 वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन और व्यय की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारियों के बीच आवंटन की अद्यतन स्थिति को स्पष्ट करने हेतु एक विशेष प्रपत्र (फॉर्मेट) वितरित किया गया. इस प्रपत्र में वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक विभिन्न मदों एवं शीर्षों में प्राप्त आवंटन की स्थिति का विवरण मांगा गया. उपायुक्त ने सभी विभागों…

Read More

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के हस्तक्षेप से हुआ समाधान, अस्पताल की सेवाएं फिर से सामान्य फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में वेतन भुगतान की मांग को लेकर जारी आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई. झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के हस्तक्षेप के बाद राइडर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने सभी कर्मियों के वेतन भुगतान का लिखित आश्वासन सौंपा. छह महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मी हड़ताल पर चले गए थे, जिससे अस्पताल की सेवाएं बाधित हो रही थीं. मंत्री के निर्देश पर कंपनी ने कर्मचारियों का भुगतान शुरू करने का निर्णय लिया. इसे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट में बुधवार को एक गंभीर हादसा हुआ, जब तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य विनय कुमार सिन्हा के सिर पर पंखा गिर पड़ा. वह रोज की तरह अपने सिरस्ता में बैठकर काम कर रहे थे, तभी उपर टंगा हुआ पंखा उनके सिर पर गिरा, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा. यह देख कर उनके बगल में बैठे अधिवक्ता वकील महतो ने तुरंत अपनी कार से उन्हें तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : Giridih : ईद और रामनवमी के त्योहार को लेकर खोरीमहुआ में शांति समिति की बैठक अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज…

Read More

महबूब अंसारी ने एसडीएम से की शिकायत, ओएनजीसी बोकारो से फंड में अनियमितता का आरोप फतेह लाइव, रिपोर्टर दिव्यांग समाज कल्याण समिति के सचिव महबूब अंसारी ने गोमिया प्रखंड के तीन पंचायतों में ओएनजीसी बोकारो द्वारा किए गए डीप बोरिंग कार्य में अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ को लिखित आवेदन दिया है. महबूब अंसारी ने आरोप लगाया कि जीवन ज्योति नामक संस्था द्वारा इस कार्य में भारी अनियमितताएं बरती गईं हैं. उन्होंने बताया कि तीन पंचायतों, पूर्वी साडम, झिड़की, और महली बांध में ग्रामीणों को पानी मुहैया कराने के लिए डीप बोरिंग मोटर पंप…

Read More

संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रखने का निर्णय फतेह लाइव, रिपोर्टर खोरीमहुआ अनुमंडल परिसर में आगामी ईद उल फितर और रामनवमी त्यौहार को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन ने की. बैठक में दोनों त्यौहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई. एसडीएम ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. संवेदनशील इलाकों में विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अशांति उत्पन्न न हो.…

Read More