Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
मंदिर से पीतल के बर्तन चोरी, पुलिस ने जांच शुरू की फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर तीन स्थित हनुमान मंदिर एक बार फिर चोरी की घटना का शिकार हुआ है. मंगलवार रात करीब 11 बजे एक अज्ञात चोर मंदिर की चारदीवारी फांदकर भीतर घुसा और पूजा में इस्तेमाल होने वाले पीतल के बर्तन चुरा कर फरार हो गया. चोरी की यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. चोर का चेहरा और हरकतें स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड में दिखाई दे रही हैं. मंदिर के सेवक राजेंद्र गोराई ने बताया कि मंगलवार को…
छात्रों और समुदाय को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कर प्रेरित किया गया नशामुक्त जीवन के लिए नशे के खिलाफ जागरूकता लाने में विद्यार्थियों की अहम भूमिका फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र स्थित जेम्को आजाद बस्ती कालीमाटी उच्च विद्यालय में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में टेल्को थाना के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे. अभियान का उद्देश्य युवाओं और स्थानीय नागरिकों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रेरित करना था. विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने बताया…
आदिवासी संस्कृति की झलक के साथ केंद्रीय नेताओं का सम्मान नेताओं के स्वागत में दिखी आदिवासी संस्कृति की गरिमा, झामुमो की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर हुआ फोकस फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के आदिवासी एसोसिएशन हॉल, सीतारामडेरा में झामुमो पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय और केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल सारंगी का स्वागत बहादुर किस्कू और गोकुल मार्डी समेत झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और पारंपरिक आदिवासी धोती पहनाकर किया. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और ज़मीनी मजबूती पर विचार-विमर्श किया. इस आयोजन में पार्टी…
कंपनी अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ केक कटिंग, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ आयोजन आरके सिंह ने जताया आभार, कहा- यह सम्मान जीवनभर रहेगा यादगार फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के जनरल ऑफिस में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कंपनी के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर, सीएसआर एवं स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक रॉय, एडमिनिस्ट्रेशन हेड बीएन सिंह, डीजीएम केशव मणि, ईआर डीजीएम वर्सिल सहाय, अंचल सिंहा सहित यूनियन के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे. कार्यक्रम में आरके सिंह…
Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी की कचरा समस्या पर विधायक संजीव सरदार के हस्तक्षेप से नगर परिषद हरकत में
दुर्गा पूजा मैदान के पास मुख्य सड़क पर फैले कचरे से परेशान थे लोग, अब जल्द होगी सफाई स्थायी समाधान की मांग, सड़क किनारे कचरे से संक्रमण का खतरा फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में दुर्गा पूजा मैदान के पास मुख्य सड़क के किनारे फैले कचरे के कारण यातायात और आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न हो रही थी. स्थानीय लोगों की शिकायत पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने स्थिति की जानकारी विधायक संजीव सरदार को दी. विधायक के हस्तक्षेप के बाद जुगसलाई नगर परिषद सक्रिय हुई. परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र पासवान के निर्देश पर सफाई कर्मियों…
अबुआ आवास, मनरेगा और बिरसा हरित ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा, जियो टैगिंग और निर्माण कार्य में गति लाने पर बल पंचायत प्रतिनिधियों से सक्रिय भागीदारी की अपील, योजनाओं में पारदर्शिता जरूरी फतेह लाइव, रिपोर्टर पटमदा प्रखंड के खेडुआ ग्राम पंचायत में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना और मनरेगा के अंतर्गत संचालित कूप निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान योजनाओं की वास्तविक प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अपूर्ण योजनाओं को तय समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया. उप विकास आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि…
प्रशिक्षुओं ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ, नगर भ्रमण कर किया जनजागरूकता का आह्वान नशा मुक्ति रैली के माध्यम से समाज को किया जागरूक फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह स्थित सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 1 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम में बी.एड. एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने सामूहिक रूप से नशा छोड़ने और समाज को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने परिवार, मित्र, समाज और राष्ट्र को नशा से मुक्त करने…
गांव-गांव तक संगठन विस्तार की तैयारी, महिलाओं और युवाओं को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व हर पंचायत में 12 सदस्यीय कमेटी का गठन, बूथ स्तर तक मजबूती की योजना फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बक्सीडीह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की. इस बैठक में पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. धनंजय सिंह ने बताया कि पहले सभी प्रखंडों में मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, अब अगला कदम पंचायत कमेटियों का गठन है. इस कार्य…
🔴 मेष (Aries): आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। करियर में कोई नया अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। 🟢 वृषभ (Taurus): आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। रिश्तों में स्पष्टता रखें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। खानपान संतुलित रखें। 🟡 मिथुन (Gemini): आपके विचार और कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेंगे। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। 🔵 कर्क (Cancer): आज परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। नया वाहन या कोई बड़ी वस्तु…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग स्थित जामशोला के समीप प्रोपलीन गैस टैंकर में रिसाव मामले में स्थिति सामान्य की ओर है। विशेषज्ञों की देखरेख में गैस रिसाव को नियंत्रित कर क्षतिग्रस्त टैंकर से गैस को सुरक्षित रूप से अन्य वाहन में स्थानांतरित किया गया, जिसे गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से बहाल किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता और समन्वय के लिए विशेषज्ञों की टीम, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, स्थानीय ग्रामीणों एवं जिला…
