Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के ठोस समाधान की माँग की फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू लगातार गंभीर हैं। बुधवार को उन्होंने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय से मुलाकात की और लोगों की सुरक्षा और सुविधा हेतु विधि व्यवस्था दुरुस्त करने संबंधी विस्तृत मांग-पत्र सौंपा। विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में कहा गया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कुछ आवश्यक और ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। मांगपत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि अधिकांश थाना प्रभारी…
सीपीआर, फायर सेफ्टी, स्ट्रेचर ड्रिल जैसी आपातकालीन तकनीकों की मौखिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी गई नेताजी सुभाष मैदान में लाइव डेमो से सीखे आपातकालीन जीवन रक्षक उपाय फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तीन माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इस बार आठ दिवसीय फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस ट्रेनिंग का सफल आयोजन किया गया. इस ट्रेनिंग को टीम पीएसएफ द्वारा संचालित किया गया, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान इंस्टीट्यूट के प्रमुख अरिजीत सरकार की पढ़ाने की…
खटिक समाज की पहली बैठक में शैक्षणिक, राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर हुई चर्चा जमशेदपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर खटिक समाज की बैठक, युवाओं में दिखा उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के शास्त्रीनगर कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में धर्मेन्द्र सोनकर के अखिल भारतीय खटिक समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में खटीक समाज की ओर से स्वागत समारोह और पहली बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. समारोह में समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर गहन चर्चा हुई. धर्मेन्द्र सोनकर ने प्रदेश अध्यक्ष बनने…
JNAC के रवैये से नाराज जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जताई चिंता जनसमस्याओं पर संवेदनहीनता को लेकर कांग्रेस ने जताया आक्रोश JNAC कार्यालय पर धरने पर बैठे कांग्रेसी “संघर्ष की राह पर कांग्रेस, जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प” फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड के जमशेदपुर में भीषण वर्षा के कारण उत्पन्न बाढ़ग्रस्त एवं जलजमाव की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी ने शुक्रवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जब उप नगर आयुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुँचा, तो उन्हें यह कहकर…
डायरिया प्रभावित गांव में जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्थानीय मीडिया और एक्स (X) से प्राप्त सूचना के आधार पर डुमरी प्रखंड के कुसुमाकुरा गांव में डायरिया प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डुमरी को इस प्रकरण की पूरी जांच कर तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही डुमरी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और आपातकालीन सुविधाओं को बेहतर करने का भी निर्देश दिया…
दिल्ली में इलाजरत शिबू सोरेन से मुलाकात कर सांसद ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति का लिया हाल फतेह लाइव, रिपोर्टर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने दिल्ली में इलाजरत झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की और गुरु जी की सेहत के बारे में जानकारी ली. कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण शिबू सोरेन को दिल्ली ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : Giridih : अग्रिम राशन नहीं मिलना सरकार की विफलता, 9 जुलाई…
तालाब की सुंदरता बढ़ाने और छठ घाट के निर्माण को लेकर वृक्षारोपण व संरक्षा की शुरुआत दो क्लबों की साझी पहल, ग्रामीणों को मिलेगा प्रकृति से जुड़ने का नया स्थान फतेह लाइव, रिपोर्टर रोटरी गिरिडीह एवं इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के संयुक्त तत्वावधान में चंदनडीह गांव स्थित सहाय निवास के पास तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर तालाब के आसपास की सफाई कर 50 फलदार एवं 50 छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया. क्लब सदस्यों ने बताया कि इन पेड़ों को लोहे की जाली से सुरक्षित किया जाएगा ताकि वे सुरक्षित पनप…
जर्जर सड़क, जलजमाव, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं पर तत्काल पहल की उठाई मांग समस्याएं दूर नहीं हुईं तो जद (यू) आंदोलन करेगा—अधिकारियों को चेताया फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सहायक नगर आयुक्त से मुलाकात की. जिला अध्यक्ष अजय कुमार और जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मानगो नगर निगम क्षेत्रों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान जद (यू) नेताओं ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता हर रविवार “संपर्क–समस्या–समाधान” अभियान…
विकास सिंह ने मुख्य अभियंता से मुलाकात कर बिजली संकट और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर जताई आपत्ति विकास सिंह ने चेताया – उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली तो करेंगे जन आंदोलन फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने बिष्टुपुर स्थित बिजली विभाग कार्यालय में मुख्य अभियंता अजीत कुमार से मुलाकात कर मानगो क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में आ रही गंभीर समस्याओं पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा उद्घाटित बालिगुमा पावर ग्रिड आज भी कुंवरबस्ती सब स्टेशन से सीधे तौर पर नहीं जुड़ा है. इसके चलते मानगो क्षेत्र के…
Giridih : अग्रिम राशन नहीं मिलना सरकार की विफलता, 9 जुलाई की हड़ताल में उतरेंगे सड़क पर – राजेश यादव
बेंगाबाद में गरीबों से संवाद के बाद बोले पूर्व जिप सदस्य—सरकार ने उम्मीद तोड़ी, राशन वितरण में अनियमितता उजागर फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में तीन माह के अग्रिम राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने महुआर पंचायत के दूधिटांड़-कोल्हरिया में ग्रामीणों के साथ बैठक कर राशन वितरण की स्थिति जानी. बैठक के बाद श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन माह का अग्रिम राशन देने की घोषणा की थी और झारखंड सरकार ने भी इसे लागू करने…
