WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : अग्रिम राशन नहीं मिलना सरकार की विफलता, 9 जुलाई की हड़ताल में उतरेंगे सड़क पर – राजेश यादव

SHARE:

  • बेंगाबाद में गरीबों से संवाद के बाद बोले पूर्व जिप सदस्य—सरकार ने उम्मीद तोड़ी, राशन वितरण में अनियमितता उजागर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में तीन माह के अग्रिम राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने महुआर पंचायत के दूधिटांड़-कोल्हरिया में ग्रामीणों के साथ बैठक कर राशन वितरण की स्थिति जानी. बैठक के बाद श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन माह का अग्रिम राशन देने की घोषणा की थी और झारखंड सरकार ने भी इसे लागू करने का वादा किया, लेकिन कई कार्डधारकों को केवल जून माह का ही राशन मिला है, जबकि जुलाई का राशन नदारद है. कुछ कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि जुलाई माह का राशन गबन कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : बिजली संकट से हर घर नल जल योजना ठप, बेंगाबाद में मुखिया बैठेंगे अनशन पर

Gambhir Car Associate Motion Ads

राज्य सरकार गरीबों से कर रही विश्वासघात, डीलरों को नहीं मिला पूरा राशन : राजेश यादव

राजेश यादव ने कहा कि राशन वितरण की इस असफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सरकार गरीबों के मुद्दों पर संवेदनहीन है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पहले ही किसानों के अधिकार छीनने का प्रयास कर चुकी है और अब मजदूर विरोधी ‘लेबर 4 कोड’ लागू कर उनकी स्थिति और खराब की जा रही है. झारखंड सरकार से जो उम्मीदें थी वह भी टूटती नजर आ रही हैं क्योंकि राज्य में न तो रोजगार है और न ही सरकारी योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन हो रहा है. लोग आज भी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं, और ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम मजदूरी तक सुनिश्चित नहीं हो पा रही है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : बेंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

9 जुलाई को मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे यादव

राजेश यादव ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से केंद्र सरकार की जनविरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने सभी से 9 जुलाई को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल में भाग लेकर अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने का आह्वान किया. बैठक में पार्टी नेता शंभू तुरी, झरी कोल, बलराम कोल, झुन्नू कोल, जगदीश कोल, गणेश कोल, मिट्ठू कोल, डलिया देवी, अनीता देवी, सोमरी देवी, बुधनी देवी, चंपा देवी सहित कई ग्रामीण शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर