Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Jamshedpur : सेफ्टी फर्स्ट एंड डिजास्टर मैनेजमेंट की आधुनिक ट्रेनिंग सफलतापूर्वक सम्पन्न

SHARE:

सीपीआर, फायर सेफ्टी, स्ट्रेचर ड्रिल जैसी आपातकालीन तकनीकों की मौखिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी गई

नेताजी सुभाष मैदान में लाइव डेमो से सीखे आपातकालीन जीवन रक्षक उपाय

फतेह लाइव, रिपोर्टर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर के साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तीन माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इस बार आठ दिवसीय फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस ट्रेनिंग का सफल आयोजन किया गया. इस ट्रेनिंग को टीम पीएसएफ द्वारा संचालित किया गया, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान इंस्टीट्यूट के प्रमुख अरिजीत सरकार की पढ़ाने की शैली और व्यावहारिक समझ को विद्यार्थियों ने सराहा. प्रशिक्षण में मानव शरीर की संरचना, जलना, हड्डी टूटना, सीपीआर, जहर की स्थिति, सांप व कुत्ते के काटने पर प्राथमिक सहायता, बैंडेजिंग, रेस्क्यू ट्रिक्स, स्ट्रेचर ड्रिल, एम्बुलेंस लोडिंग, और गोल्डन आवर में जीवन रक्षण जैसे अहम विषयों को शामिल किया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने दिल्ली में शिबू सोरेन का कुशलक्षेम जाना

सेफ्टी ट्रेनिंग में शामिल हुए देशभर के प्रतिभागी, जीवन रक्षण के गुर सीखे

प्रशिक्षण के अंतिम दिन नेताजी सुभाष मैदान, साकची में लाइव डेमो प्रेजेंटेशन के माध्यम से सीपीआर, स्ट्रेचर ड्रिल एवं एम्बुलेंस लोडिंग की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया. यह डेमो यह दिखाने के लिए था कि किस प्रकार दुर्घटना या आपात स्थिति में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के दौरान सही तकनीक से उपचार देकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सकता है. कार्यक्रम में युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इस तरह की ट्रेनिंग को जनहित के लिए अत्यंत उपयोगी बताया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर