Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी एनिमल्स एंड प्लांट्स, ऑपरेशन स्माइल एवं इंगा हेल्थ फाउंडेशन के प्रयास से जन्मजात कटे होठ व तालु वाले रोगियों के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु जांच शिविर का आयोजन 22 नवंबर को गदरा आनंद मार्ग जागृती में किया था गया था. शिविर में कुल 3 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया. ऑपरेशन स्माइल मिशन दुर्गापुर में किया गया. ऑपरेशन नि:शुल्क किया गया. दुर्गापुर आईक्यू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पेशेंट कोऑर्डिनेटर शुभम विश्वास ने कहा कटे होंठ और तालू की समस्या भ्रूण के विकास के दौरान चेहरे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर ट्रेन दुर्घटना के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जान गंवानेवाले रेल कर्मियों को शहीद का दर्जा प्रदान किया जाए एवं उनके सम्मान में एक मेमोरियल का भी निर्माण करवाया जाए. उक्त आशय की मांग ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने मंडल रेल प्रबंधक चक्रधरपुर से की है. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने आज मंडल रेल प्रबंधक चक्रधरपुर अरुण जातोह राठौड़ से मिलकर रेल कर्मचारियों से संबंधित 7 सूत्री मांग पत्र सौंप कर उसके अविलंब समाधान करने की मांग की. मांग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा मुख्य अस्पताल में इलाजरत वरीय अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिन्हा का अहले सुबह चार बजे निधन हो गया. अधिवक्ता स्व मिथिलेश कुमार सिन्हा का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में किया गया. जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के साथ-साथ लेबर कोर्ट में भी प्रैक्टिस करने वाले दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु द्वितीय पाली में कामकाज ठप रखा गया और सभी अधिवक्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर पूर्व लेबर जज एलपी चौबे, वरिष्ठ अधिवक्ता आरके सिंह, जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार अम्बष्ट, दिव्येंदु मंडल, चंद्र प्रकाश सिन्हा, अक्षय कुमार झा, अमरेंद्र कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर यदि झारखंड प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बात कांग्रेस दिल्ली आला कमान मान लेती तो जमशेदपुर पूर्वी सीट कांग्रेस की झोली में होती. ऐसी चर्चा जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों में है. कहा जा रहा है कि झारखंड प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने विधानसभा चुनाव के पूर्व जिन प्रत्याशियों का नाम भेजा था. उन्हें छोड़कर दिल्ली हाई कमान ने डायरेक्ट डॉ अजय कुमार का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया. जिससे कांग्रेस की हार हो गई. इसके कई कारण बताए जा रहे हैं पहला कारण यह बताया जा रहा है कि टेल्को के हजारों कर्मचारी परिवार उनसे नाखुश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा निवासी अभिषेक हेंब्रम की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी विश्वनाथ लोहार को गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये गये देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद की है. इससे पहले, अभिषेक के चचेरे भाई रौशन हेंब्रम और भोला हेंब्रम उर्फ भोला होनहागा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि अन्य आरोपी राजेश कर्मकार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. पुलिस ने राजेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के बरगंडा स्थित नया पुल के पास व्यस्ततम सड़क जो की मधुपुर देवघर जाने के लिए मुख्य मार्ग में से एक है इन दिनों सड़क की स्थिति जर्जर हो चली है जिसकी वजह से आए दिन यहां छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है. ऐसा ही कुछ शुक्रवार देखने को मिला जब बरगंडा नया पुल पर एक टोटो वाहन पलट गया. इस टोटो में कुछ सवारी भी बैठे हुए थे. रोड खराब होने के कारण टोटो अपना नियंत्रण खो दिया और गड्ढा में पलट गया. इसे भी पढ़ें : New Delhi : साल 2025 से एटीएम से निकाल सकेंगे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अगले साल यानी वर्ष 2025 से ईपीएफओ के कस्टमर्स एटीएम के जरिए अपना प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ निकाल सकेंगे. श्रम मंत्रालय ने इसकी सुविधा देने का फैसला ग्राहकों को किया है. इस दिशा में काम करते हुए श्रम मंत्रालय देश के व्यापक कार्यबल को “बेहतर सेवाएँ” देने के लिए आईटी सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है. ये जानकारी श्रम मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने दी है. उन्होंने बताया कि हम दावों का तेजी से निपटान कर रहे हैं और जीवन को आसान बनाने के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं. दावेदार,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर राज्य के शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करते ही मंत्री रामदास सोरेन एक्टिव मोड पर नजर आ रहे हैँ. शुक्रवार को जमशेदपुर परिसदन में उन्होंने विभागीय अधिकारीयों के साथ बैठक की. साथ ही गुणवत्ता युक्त शिक्षा छात्रों को मिले इसको लेकर कई दिशा निर्देश दिये. इसके उपरांत उन्होंने साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का दौरा भी किया. मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि 15 दिनों के भीतर शिक्षा विभाग में जो भी त्रुटियां है उन्हें दूर कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जल्द नये शिक्षकों की बहाली की जाएगी, इसे भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में अभी तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. वहीं तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर शनिवार से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा. जो कि भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे से खेला जाएगा. पर्थ टेस्ट में भारत को जीत जबकि एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी. गाबा टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के हिसाब से भी अहम है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोकल ट्रेलर ऑनर्स ने यूनियन कार्यालय…
शहर में बढ़ती जाम, ट्रेलर चालकों की समस्या एवं रेट में बढ़ोतरी पर की चर्चा. फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन एक बार फिर शहर में बढ़ती जाम, ट्रेलर चालकों को हो रही समस्या एवं रेट में बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन के मूड में है. इनके द्वारा शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में एक बैठक की गई जिसमें इन तमाम मुद्दों को लेकर आगे आंदोलन की रणनीति बनाई गई. यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने बताया कि बरमामाइंस पार्किंग समेत पूरे इलाके में भीषण जाम की स्थिति 24 घंटे लगे रहती है लेकिन टाटा कंपनी प्रबंधन इस समस्या के…
