Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
असंगठित मजदूर मोर्चा के सदस्यों ने की सेफ्टी की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह टुंडी रोड स्थित स्वाति फैक्टरी में कन्वेयर बेल्ट में फंस कर एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में फैक्टरी के लोगों ने मृतक के शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और बोलेरो में शव को छोड़कर फरार हो गए. इस संबंध में जानकारी देत हुए मृतक के पड़ोसी अनिल राम ने बताया कि मृतक रंजन राम पिता निरंजन सिंह स्वाति फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था. सुबह उसके मौत की जानकारी मिली जिसके बाद वे सदर…
विभिन्न समस्याओं पर की गई चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर बर्मामाइंस गोलचक्कर पूर्वी विधानसभा का एक मात्र रास्ता है जो रेलवे स्टेशन को जोड़ता है. इस मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जिस कारण आम जनता को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है. इस जनहित के मुद्दे पर बर्मामाइंस दुर्गा पूजा कमिटी के चेयरमैन एवं भाजपा नेता रामबाबू तिवारी, सतबीर सिंह “सोमू”, राजेश सिंह पप्पू, चिंटू सिंह, सूरज कुमार, दीपक झा, चंदन उपाध्याय, पूजा कमिटी आशुतोष कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, जोगिंदर सिंह, रितेश झा, बंगाली पूजा समिति के मेंबर्स, भाजपा नेता, केन्द्रीय दुर्गापूजा, बर्मामाइंस दुर्गापूजा और बंगाली…
सोनारी कचरा डंप में आग का मुद्दा आग तुरंत बुझाएं, एटीआर दें और व्यक्तिगत शपथ पत्र दायर करें अगली सुनवाई 8 जनवरी 2025 को होगी फतेह लाइव, रिपोर्टर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने झारखण्ड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि सोनारी के कचरा डंप में लगी आग को तुरंत बुझाने, इससे हो रही प्रदूषण को अविलंब नियंत्रित करने तथा इस बारे में एक व्यक्तिगत शपथ पत्र दायर करें और याचिका में लगाये गये आरोपों के संबंध में एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) 8 जनवरी, 2025 के पूर्व दायर करें. यह मामला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर श्री कबीर ज्ञान मंदिर गिरिडीह में आयोजित दो दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता जयंती की पूर्णाहुति गुरुवार को गीता ज्ञान यज्ञ के साथ की गई. इस अवसर पर सद्गुरु मां ज्ञान के सानिध्य में गीता की दिव्य मंत्रों के साथ यज्ञ हवन किया गया. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, तत्पश्चात महा आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सदगुरु मां ज्ञान ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए श्रीमद् भागवत गीता के महत्व को बताते हुए कहा, जिस तरह आग का गुण है दाहकता, चाहे आग में कोई भी प्रवेश करें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग), रंभा कॉलेज और रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में वीबीडीए संस्था के द्वारा आज कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया गया. सभी अतिथियों का कॉलेज प्रबंधन की ओर से पुष्प देकर अभिनंदन किया गया. यह रक्तदान कैंप नर्सिंग विभाग और महाविद्यालय के एनएसएस विभाग के द्वारा संचालित था. महाविद्यालय के अध्यक्ष राम बचन ने कहा कि पाठ्यक्रम के द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र मिलता है पर एक अच्छे व्यक्ति होने की पहचान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने जियाडा भवन स्थित नए कैंप कार्यालय में गुरुवार को फरियादियों से मुलाकात की. पहले दिन करीब दर्जन भर से अधिक लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे. एसपी ने कई शिकायतों का तत्काल समाधान किया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर सुलझाने का आदेश दिया. बैठक के दौरान एसपी ने आदित्यपुर थाना प्रभारी के साथ एनडीपीएस एक्ट और अन्य लंबित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने जानकारी दी कि जियाडा भवन स्थित इस कैंप कार्यालय में हर गुरुवार को जनता की शिकायतें सुनी जाएगी. इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर मौसम साफ होते ही रांची समेज झारखंड में कनकनी और बढ़ गई है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में तीन से सात डिग्री तक गिरावट आई है. रांची का न्यूनतम तापमान दो दिन के अंदर चार डिग्री गिरा है. वहीं चतरा में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सबसे कम है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम का न्यूनतम तापमान सात डिग्री नीचे गिरा है. इधर झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के इलाके में भी कोहरे का प्रकोप दिखा. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलेगी.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरुवार को सीनियर सिटीजन ग्रुप द्वारा गिरिडीह के अजीडीह स्थित मूक-बधिर विद्यालय में जाकर वहां पर रह रहे बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. गौरतलब है कि यह सीनियर सिटीजन ग्रुप गिरिडीह के प्रतिष्ठित और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों का एक ग्रुप है जो समय-समय पर समाजसेवा का कार्य करता है. इसी कड़ी में आज बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. इस अवसर पर ग्रुप के सम्मानित सदस्य अशोक बरनवाल, कृष्ण कुमार सिंह, अरुण कुमार, अजय, शिवानी, मोहन बगड़िया, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Giridih : अखिल भारतीय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक कृष्ण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में अरगाघाट स्थित कैम्प कार्यालय में हुई. जिसमें कायस्थ समाज के उत्थान और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन तथा एकता पर जोर दिया गया. महासभा के सचिव संजीव नाथ सहाय ने कहा कि आज कायस्थ समाज को मजबूत करने के लिए सभी संगठनों को आपसी भेद-भाव छोड़कर एक साथ एक मंच पर आ जाना चाहिए. अध्यक्ष विनय बक्सी और समाज के वरिष्ठ सतीश कुंदन ने कहा समाज को एक मंच पर लाने के लिए चिंतन-मनन करना होगा. हम क्यों पीछे हैं हम कैसे युवाओं की टोली बनाकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को मानव सेवा परिवार गिरिडीह द्वारा संचालित नारायण सेवा भवन में ओपीडी चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मानव सेवा परिवार के अध्यक्ष किशन अग्रवाल और डॉ. अमिताभ विश्वास ने की. बताया गया कि यह ओपीडी सेवा सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे से 8 बजे तक और रविवार को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी. सोमवार को डॉ. बीयू झा दोपहर 3:30 बजे से 5 बजे तक सेवाएं देंगे. इस अवसर पर मानव सेवा परिवार के सचिव रोहित जालान, कोषाध्यक्ष अशोक केडिया, सदस्य मिक्कू केडिया, रितेश महारिया, श्याम अग्रवाल…
