Jamshedpur Police : अश्विन हत्याकांड – फरार आरोपी के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के शेषनगर में 5 जुलाई 2023 को हुए अश्विन हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी सतपाल सिंह उर्फ सोनी सिंह के घर पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया। गोविंदपुर पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ गोलमुरी स्थित उसके आवास पहुंची और विधिवत तरीके से इश्तेहार चस्पा किया।

इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों को भी मामले की जानकारी दी। इश्तेहार में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि आरोपी सतपाल सिंह को 25 मई 2026 तक कोर्ट में उपस्थित होना होगा। निर्धारित तिथि तक सरेंडर नहीं करने की स्थिति में पुलिस द्वारा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ज्ञात हो कि 5 जुलाई 2023 को बाइक सवार अपराधियों ने अश्विन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान उस पर छह राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें चार गोलियां उसे लगीं। गंभीर रूप से घायल अश्विन को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें