Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के 20 सदस्यों को सम्मानित किया गया, संजीव कुमार चौधरी, अध्यक्ष, शैलेश कुमार सिंह, डिप्टी अध्यक्ष, संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष नितेश राज, सहायक सचिव श्याम बाबू, सहायक सचिव एवं आमोद कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और गुलदस्ता एवं उपहार भेंट किये. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उनके सुखद एवं शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई. इसे भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान की घेराबंदी करने पहुंची टाटा स्टील की टीम को स्थानीय पूजा कमेटियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. विदित हो कि इस मैदान में दो-दो पूजा कमेटियां हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन करती है. अचानक टाटा स्टील द्वारा उक्त मैदान की घेराबंदी कराई जा रही है जिसके बाद दोनों पूजा कमेटियों ने विरोध शुरू कर दिया है. इधर स्थानीय पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में जुटी है. इस संबंध में भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू ने बताया कि टाटा स्टील को मानवीय संवेदना से कोई सरोकार नहीं रह गया है. आए…
परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका फतेह लाइव, रिपोर्टर सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो टोला दयालटांड़ गांव के एक कुएं से बुधवार को एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान दीरीडारी निवासी 32 वर्षीय सुबोध गोप उर्फ घासीया के रूप में किया गया. इधर सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को ग्रामीणों के सहयोग से कुआं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के अलावा उसका एक 12 वर्ष की बेटी और 9 वर्ष का बेटा है. उसके शव के कुआं से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर डीबीएमएस कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्री कांफ्रेंस का आयोजन 13 व 14 दिंसबर को होने जा रहा है. कांफ्रेंस का विषय (हरित पहल को अपनाने के लिए शिक्षा की शक्ति का उपयोग करना) है. इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यतः टाटा स्टील द्वारा किया जा रहा है. इस कांफ्रेंस के मुख्य संरक्षक हैं कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति हरि कुमार केसरी. इसमें देश-विदेश से प्रतिभागी एवं वक्ता आ रहे हैं. मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के सीवीसी डॉ. संजीव आनंद, सम्मानित अतिथि यूएसआईएल के एमडी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गणपत राय इंडोर स्टेडियम मेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स खेलगांव रांची में 7 एवं 8 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कराटे प्रतियोगिता में अंडर 30 केजी ग्रूप में गिरिडीह जिले के डुमरी के 08 वर्षीय अर्पण राज आदित्या ने तीसरे स्थान हासिल किया है. अर्पण राज आदित्या आइबीपी निवासी रंजीत कुमार विश्वकर्मा एवं उषा देवी के हैं. गौरतलब है कि अर्पण राज अभी कैम्ब्रिज अकेडमी गांधी नगर डुमरी में कक्षा 04 में अध्ययनरत हैं. पढ़ाई के साथ-साथ इन्होंने कराटे का भी प्रशिक्षण अपने विद्यालय में ही लिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : घाघीडीह बाल संप्रेक्षण गृह से…
पकड़े गए वाहनों में से 12 में अवैध बालू व तीन में अवैध स्टोन चिप्स लदे थे उपायुक्त को अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायत पर की गई कार्रवाई 5 थानों में कुल-15 वाहन एवं 45 अभियुक्तों पर F.I.R. की प्रक्रिया शुरू फतेह लाइव, रिपोर्टर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफी गंभीर हैं. जिसका असर देखने को मिल रहा है. उनके दिशा-निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए कल रात्रि से ही लगातार मेसरा थाना, दलादली टीओपी, टुपुदाना, बेड़ो, लापुंग थाना अंतर्गत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह अरविंद कुमार पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सोनम बिश्नोई के नेतृत्व में केंद्रीय कारा गिरिडीह एवं उच्च विद्यालय गिरिडीह में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कारागार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ हरि ओम, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम प्रीति कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिलाओं पर कार्य स्थल और समाज में हो रहे हिंसा और उत्पीडन के खिलाफ कानून लागू करने की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अस्तित्व और नेशनल लेबर हेल्थ एंड इंवेर्मेंट ओर्गनाइजेशन आईएलओ और इंटक के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा एक ज्ञापन श्रम मंत्रालय, मुख्य मंत्री झारखंड और सामाजिक कल्याण विभाग को दिया गया जिसमें कार्य स्थल पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार शोषण और प्रताणना पर प्रस्तावित कानून C190 और R206 को लागू करने की मांग की गई. जो प्रत्येक वर्ष अंतर राष्ट्रीय स्तर पर 25 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक का अभियान के रूप मे आंदोलन पूरे विश्व मे चलता है. इसी सिलसिले में आज सामाजिक संस्था अस्तित्व और नेशनल हेल्थ कमिटी के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज पलामू में शिक्षा मंत्रालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC 7.0) के तहत स्टार्टअप आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. यह दो दिवसीय कार्यक्रम छात्रों को समाज और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए नवोन्मेषी स्टार्टअप विचार प्रस्तुत करने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्रों को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर समाज में परिवर्तन लाने के लिए नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, बीएसएनएल डाल्टनगंज के एजीएम मार्केटिंग सुनील कुमार मैती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर विभाग के नागरिक अभियांत्रिकी बीआईटी सिंदरी में “अनुसंधान में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस के अनुप्रयोग” पर एक सप्ताह का कार्यशाला का आयोजन किया गया है. झारखंड काउंसिल ऑन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (जेसीएसटीआई), रांची द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में आज के तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. माया राज नरायन राय, डॉ. विकास कुमार विद्यार्थी, डॉ. सुचारिता प्रधान और सतीप्रसाद साहू थे. दूसरे दिन, तकनीकी अंतर्दृष्टि और हाथों-हाथ अनुभवों का एक गतिशील मिश्रण सामने आया, जिसमें बौद्धिक चर्चा ए-26 में हुई और व्यावहारिक अन्वेषण 10 दिसंबर, 2024 को कंप्यूटर प्रयोगशाला में हुए. तकनीकी सत्र की शुरुआत डॉ. माया…
