WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : जिला खनन पदाधिकारी व माइनिंग इंस्पेक्टर ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से पकड़े 15 वाहन

SHARE:

  • पकड़े गए वाहनों में से 12 में अवैध बालू व तीन में अवैध स्टोन चिप्स लदे थे
  • उपायुक्त को अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायत पर की गई कार्रवाई
  • 5 थानों में कुल-15 वाहन एवं 45 अभियुक्तों पर F.I.R. की प्रक्रिया शुरू

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफी गंभीर हैं. जिसका असर देखने को मिल रहा है. उनके दिशा-निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए कल रात्रि से ही लगातार मेसरा थाना, दलादली टीओपी, टुपुदाना, बेड़ो, लापुंग थाना अंतर्गत कुल – 15 गाड़ी पकड़ी गई है. जिसमें अवैध बालू लदी 12 गाड़ी एवं स्टोन चिप्स लदी 03 गाड़ी पकड़ी गई है. मेसरा थाना से  हाईवा वाहन संख्या – JH-01-FQ-7387, JH-01-FQ- 2185, JH-01-FJ- 1793 पर स्टोन चिप्स लदे वाहन पकडे गए हैं. दलादली टीओपी से हाईवा वाहन संख्या JH-01-N- 9988 और JH-01-FN-2526 पकड़ा गया है जिसमें से एक हाईवा एवं एक टर्बो वाहन है. एक हाइवा और एक टर्बो में नंबर प्लेट नहीं लगा है. इन वाहनों में अवैध बालू लदे पकडे गए. टुपुदाना थाना क्षेत्र से एक वाहन पकड़ा गया है जिसकी नं. JH-O1-AN-6799 है. इस वाहन में भी अवैध बालू लदे हुए थे. बेड़ो थाना क्षेत्र से दो हाईवा पकड़े गए हैं जिसकी संख्या JH-01-FN- 3469 और  JH-07-J- 6346 है. इन वाहन में अवैध बालू लदे पकडे गए हैं. इसके अलावे लापुंग थाना क्षेत्र से चार टर्बो वाहन पकड़ा गया है जिसकी संख्या JH-01-FV- 6923, JH-01-FR-9296, JH-01-CV- 5727, JH-01- AX -8026 है. एक वाहन पर नं. प्लेट स्पष्ट नहीं है. इन वाहनों में अवैध बालू लदे पकडे गए हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : घाघीडीह बाल संप्रेक्षण गृह से दैनिक सप्लाई करने वाले शर्मा स्टोर का लाखों का भुगतान नहीं किया, डीसी को लिखा पत्र

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वाहन मालिकों, ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किया जा रहा हैं. 05 थानों में कुल-15 वाहन एवं 45 अभियुक्तों पर F.I.R. दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. जिसमें विधि सम्मत धाराओं के तहत वर्णित वाहन मालिकों, ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कारवाई की जाएगी. उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर अवैध बालू उठाव के रोक के लिए अभियान चलाया जा रहा है. प्रखंड़ों में भी इससे सम्बंधित निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा है, कि अवैध बालू उठाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्प है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर