Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव रिपोर्टर यूसीआईएल बागजाता खान परिसर में 62वें सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सुरक्षा से संबंधित बहुत सारे सेफ्टी नाटक, सेफ्टी गाना, सेफ्टी श्लोगन, सेफ्टी स्पीच तथा सेफ्टी से संबंधित बहुत सारे कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इसमें सबसे मनमोहक रोड सेफ्टी ड्रामा जो अपग्रेड मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूसीआईएल ग्रुप ऑफ माइन्स के डीजीएम माइन्स मनोरंजन महाली, यूसीआईएल भाटीन माइन्स के एचसीएल एस. कुमार, यूसीआईएल जादूगोड़ा हॉस्पिटल से डीएन शर्मा, महुलडीह यूसीआईएल माइन्स के इलेक्ट्रिकल सुप्रीटेंडेंट अभिषेक कुमार, खान…
फतेह लाइव रिपोर्टर घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी का कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सम्मिलित रूप से भव्य अभिनंदन किया. प्राचार्य डॉ चौधरी को विगत दिनों विराटनगर, नेपाल में मान इंटरनेशनल अवार्ड 2024 से नेपाल के पर्यटन मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया. नेपाल से लौटने के बाद शनिवार को कॉलेज आगमन पर प्राचार्य का अभिनंदन किया गया. अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन करते हुए टाकू के महासचिव प्रोफेसर इंदल पासवान ने कहा कि प्राचार्य को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिलने से कॉलेज परिवार गौरवान्वित है. शिक्षक संघ के सचिव डॉ एसपी सिंह व डॉ डीसी राम ने अंग वस्त्र ससम्मान…
भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ तीन हत्यारे को किया गिरफ्तार फतेह लाइव, रिपोर्टर ललमटिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छापामारी कर इस कांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उक्त छापेमारी में दो पिस्टल, पांच देशी कट्टा, ग्यारह जिंदा गोली, दो मैगजीन, एक खोखा, पांच डेटोनेटर, बम बनाने का सामान और कांड में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. वहीं छापेमारी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गोड्डा एवं महागामा एसडीपीओ, पुलिस उपाधीक्षक, पथरगामा, महागामा, ललमटिया, हनवारा, ठाकुरगंगटी के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Dhanbad : बीआईटी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सनातन उत्सव समिति के सक्रिय सदस्य व टेल्को निवासी प्रिंस सिंह की शुक्रवार की रात्रि लगभग 2-3 बजे के बीच बुंडू-नामकुम थाना क्षेत्र के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई है. किराये की आर्टिगा कार में सवार प्रिंस एवं उनके परिवार के सदस्य बिहार जा रहे थे. मालूम हो कि कल देर रात में ही प्रिंस की दादी का निधन हो गया था. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उक्त सभी बिहार जा रहे थें. मृतक प्रिंस के चाचा…
सात लाख की किमत का ब्राउन शुगर बरामद फतेह लाइव, रिपोर्टर जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 7 लाख रुपये मूल्य की 35.44 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान एच रोड मुस्लिम बस्ती रहिमा खातुन उर्फ मोटकी, एच रोड मुस्लिम बस्ती निवासी नाजमुन निशा उर्फ ताजमुन, एच रोड मुस्लिम…
फतेह लाइव रिपोर्टर ओडिशा से रांची के रास्ते गांजा की तस्करी हो रही थी. एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 405 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. जिनमें धर्मवीर सिंह और राजेन्द्र सिंह शामिल है. एसएसपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना मिली कि ओडिशा से रांची की ओर कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर…
फतेह लाइव रिपोर्टर परसुडीह थाना क्षेत्र के ईंटा भट्टा व्यवसायी सह राहरगोड़ा निवासी अजीत कुमार सिंह पर की गई फायरिंग के मामले में आरोपी बिट्टू कामथ उर्फ सागर को परसुडीह पुलिस ने शुक्रवार को पुन: 24 घंटा के लिए रिमांड पर लिया. पुलिस ने आरोपी बिटटू को पुन: 48 घंटा के लिए रिमांड पर दिए जाने की मांग करते हुए अदालत के समक्ष अर्जी दी. एसीजेएम अभिषेक प्रसाद के प्रभारी अदालत रवि शंकर पांडेय की अदालत ने 24 घंटा की रिमांड अवधि बढ़ाते हुए शनिवार को दोपहर एक बजे तक अदालत के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है. पुलिस…
फतेह लाइव रिपोर्टर IAS अधिकारी और वर्तमान में रांची डीसी के पद पर पदस्थापित मंजू नाथ भजंत्री की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने ECI को नोटिस जारी करते हुए पक्ष रखने का निर्देश दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 जनवरी को निर्धारित की गई है. मंजू नाथ भजंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल की है. अपनी याचिका में उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए चुनावी कार्य से दूर रखे जाने के आदेश को…
फतेह लाइव रिपोर्टर शहर से सटे डिमना लेक (बोड़ाम क्षेत्र) के पास पूर्व पत्रकार आशुतोष ओझा को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घायल आशुतोष ओझा मानगो के टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि वह मानगो के डिमना लेक के पास लगे हाट बाजार में अपने दो साथी के साथ गए थे. इसी बीच दो अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और उस पर पीछे से फायरिंग कर दी. गोली आशुतोष के पीठ पर लगी है. घटना के बाद अपराधी मौके से भाग निकले. उसके बाद साथियों ने किसी तरह उसको एक गाड़ी में बैठाया…
फतेह लाइव रिपोर्टर गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वीसी कर पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. वीसी में उपायुक्त ने आगामी 08 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक का एक भी बच्चा न छूटे, इसके लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य सम्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने आमजनों को अभियान की तिथि,…
